4 साल में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, BJP में आए 29; किस पार्टी में आए सबसे ज्यादा , ADR की रिपोर्ट में खुलासा

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच के विश्लेषण के मुताबिक, 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने पार्टी बदली। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा 32 नेता NPF में गए, जबकि BJP में 29 और NCPI में 20 नेता शामिल हुए। एडीआर ने दल-बदल कानून में बदलाव और अयोग्यता से जुड़े मामलों के लिए समयसीमा तय करने की भी सिफारिश की है।

चुनाव जीतने के बाद सांसद या विधायक का पार्टी बदलना भारतीय राजनीति में कोई नई बात नहीं है। हाल ही में कई सांसदों ने पाला बदला है। हालांकि, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच के एक विश्लेषण एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

adr (2)

स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह आप के उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल थे जो भाजपा में शामिल हुए। PTI

रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 से 2026 के बीच ऐसे मामलों के आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में 111 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने चुनाव जीतने के बाद अपनी पार्टी बदली। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं।

End of Feed