'पहली कक्षा पास नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा मंत्री...'; भाषा विवाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर बरसे आदित्य ठाकरे

Language Row: शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि मंत्री सरकार चला रहे हैं या 'कॉमेडी शो'। ठाकरे ने स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें पहली कक्षा में भेजा जाना चाहिए, जिसे वे पास नहीं कर पाएंगे।

Language Row: शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी भाषा को 'थोपने' को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि मंत्री सरकार चला रहे हैं या 'कॉमेडी शो'। ठाकरे ने स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें पहली कक्षा में भेजा जाना चाहिए, जिसे वे पास नहीं कर पाएंगे।

Aditya Thackeray

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे (फोटो साभार: @AUThackeray)

त्रिभाषा फार्मूले को लेकर छिड़ा विवाद

महाराष्ट्र में त्रिभाषा फार्मूले को लेकर विवाद तब शुरू हो गया जब राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह एक संशोधित आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को हिंदी 'सामान्यत:' तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी।

End of Feed