चांद के बाद अब सूरज पर जाने की तैयारी पूरी! ISRO चीफ ने बताया कब लॉन्च होगा आदित्य-एल1 मिशन

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2023, 06:40 AM IST

Aditya-L1 Mission: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च होगा। उन्होंने बताया है कि इसरो द्वारा लॉन्चिंग की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आदित्य एल1 उपग्रह श्रीहरिकोटा पहुंच गया है और पीएसएलवी से जुड़ गया है। दो दिन के भीतर तारीख की घोषणा की जाएगी।

ISRO Mission Sun: चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिग के बाद भारत ने इतिहास रच दिया है। अपने अगले अंतरिक्ष मिशन पर फोकस करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि देश का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 तैयार है और सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा।

Aditya-L1 Mission

सितंबर के पहले सप्ताह में आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च होगा।

लॉन्च के लिए तैयार है आदित्य एल1, जानें तारीख

इसरो प्रमुख ने कहा कि "आदित्य एल1 उपग्रह तैयार है। यह श्रीहरिकोटा पहुंच गया है और पीएसएलवी से जुड़ गया है। इसरो और देश का अगला लक्ष्य इसका प्रक्षेपण (लॉन्च) है। प्रक्षेपण सितंबर के पहले सप्ताह में होगा। तारीख की घोषणा दो दिनों के भीतर की जाएगी।" उन्होंने कहा, "प्रक्षेपण के बाद, यह एक अण्डाकार कक्षा में जाएगा और वहां से एल1 बिंदु तक यात्रा करेगा जिसमें लगभग 120 दिन लगेंगे।" आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला (Indian Observatory) होगी।

End of Feed