देश के प्रमुख अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अडानी प्रस्तुत ‘अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025’ का आयोजन किया। इस राष्ट्रीय मंच पर 13 असाधारण शख्सियतों के अटूट साहस, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ कार्यों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए शख्श वे हैं जिन्होंने समाज में बदलाव लाने के साथ ही अनेक लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला और सेवा, इनोवेशन तथा नेतृत्व की सच्ची भावना को मजबूत किया।
12 श्रेणियों में 13 शख्सियतों को अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया
श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मांडविया ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान अपने विशेष संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारे देश की असली ताकत उन गुमनाम नायकों के हाथों में है, जिनका योगदान अक्सर बिना किसी चर्चा के, चुपचाप सामने आता है। उन्होंने संघर्ष किया, प्रयास किए और अपने क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए जीवनभर समर्पण व प्रतिबद्धता दिखाई। यह हमारे देश की संस्कृति है, जहां देना उपहार नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है, और सह-अस्तित्व हमारे राष्ट्र का आदर्श है। ये लोग बिना पहचान की अपेक्षा के काम करते हैं, लेकिन उनके कार्य समाज को मजबूत करते हैं, दूसरों को प्रेरित करते हैं और उन मूल्यों को जीवित रखते हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से भारत को आकार दिया है।”
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे
‘अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025’ में कुल 12 श्रेणियों के 13 विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं — रामप्रसाद सरकार (कृषि), डॉ. तपेश माथुर (पशु कल्याण), रघु नरसिंगासा हुब्बल्ली (विकलांगता, समावेशन एवं एक्सेसब्लिटी), डॉ. शिवा बालक मिश्रा (शिक्षा एवं कौशल विकास), दीपक विश्वकर्मा (पर्यावरण एवं सतत विकास), डॉ. इस्सा फातिमा जैस्मिन एम. (खाद्य प्रबंधन एवं पोषण), मीरा सतपती (बालिका एवं महिला अधिकार सशक्तिकरण), कंचन गुप्ता (स्वास्थ्य देखभाल), एकता विवेक वर्मा और त्रिवेणी आचार्य (मानवाधिकार एवं विधिक सहायता), कुलदीप राज सक्सेना (ग्रामीण एवं झुग्गी विकास), राजशेखर राजू पोडिली (जल एवं स्वच्छता) और अंबिका पटेल (प्रौद्योगिकी आधारित सामाजिक नवाचार)।
विजेताओं का चयन एक बड़ी प्रक्रिया से हुआ। इसके निर्णायक मंडल में नीरजा बिरला, पद्मजा रूपारेल, संजीव बिखचंदानी, प्रसून जोशी और आशीषकुमार चौहान शामिल थे।‘अमेज़िंग इंडियंस अवॉर्ड्स 2025’ में उन लोगों का सम्मान किया गया जिन्होंने चुनौतियों को मात देकर दूसरों के जीवन में गहरा और स्थायी बदलाव लाया। उनके धैर्य और समर्पण ने भारत की प्रगति के ताने-बाने में प्रेरणा और सेवा की अमिट छाप छोड़ी
