BJP छोड़ विजय की पार्टी में शामिल होगा ये एक्टर, तमिलनाडु के बाद केरलम में TVK को बढ़ाने की संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

Kerala Politics: केरल भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और अभिनेता एस देवन टीवीके में शामिल होंगे। उन्होंने सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली पार्टी में जाने का किया फैसला।

Actor Devan to join TVK: हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) में शामिल होने का फैसला किया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवन ने हाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पद से इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी।

BJP छोड़ विजय की पार्टी में शामिल होगा ये एक्टर, तमिलनाडु के बाद केरलम में TVK को बढ़ाने की संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

BJP छोड़ विजय की पार्टी में शामिल होगा ये एक्टर, तमिलनाडु के बाद केरलम में TVK को बढ़ाने की संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

देवन ने संवाददाताओं से कहा कि टीवीके के प्रतिनिधियों ने दो दिन पहले उनसे मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था। उन्होंने कहा, 'इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुई और मैंने निमंत्रण स्वीकार करने का फैसला किया। दस सितंबर को तमिलनाडु में टीवीके नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसके बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी।'

End of Feed