अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद क्यों जेल में गुजारनी पड़ी रात? समझिए वजह

Actor Allu Arjun in Jail: अभिनेता अल्लू अर्जुन को उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद जेल में रात गुजारनी पड़ी। आखिर ऐसा क्यों हुआ? वहीं उनके वकील ने हैदराबाद जेल प्रशासन पर सवाल उठाया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अल्लू अर्जुन को आज सुबह जल्द से जल्द रिहा कर दिया जाएगा।

Allu Arjun spend Night in Jail: तेलंगाना उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी। इससे पहले दिन में हैदराबाद की एक अदालत ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। जेल सूत्रों ने बताया कि उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बावजूद अभिनेता को जेल में ही रात गुजारनी पड़ी, क्योंकि जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिली थी।

Allu Arjun spend Night in Jail

अल्लू अर्जुन ने जेल में गुजारी रात।

जमानत मिलने के बावजूद अभिनेता को जेल में क्यों रात गुजारनी पड़ी?

सूत्रों ने बताया कि यदि जमानत की प्रति प्राप्त भी हो जाती, तो भी उसकी जांच करनी पड़ती और शुक्रवार को रिहाई संभव नहीं थी। ऐसे में अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह ही जेल से बाहर आ सकेंगे। इससे पहले दिन में, उच्च न्यायालय ने अभिनेता को अंतरिम जमानत देते हुए उन्हें मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया। अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को ही हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत के आदेश के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चंचलगुडा जेल भेज दिया गया था।

End of Feed