'बैन से कुछ नहीं होगा,सिस्टम सुधारिए' ; टेलीग्राम बैन पर आया CJP चीफ अभिजीत दिपके का पहला बयान; PM को लिखा लेटर

दिपके ने कहा कि टेलीग्राम को बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा प्रणाली में खामियां हैं तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए, न कि किसी ऐप पर प्रतिबंध लगाकर समस्या को छिपाने की कोशिश की जाए।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने नीट (यूजी) री-एग्जाम से पहले मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह कदम समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने इसकी तुलना गड्ढों वाली सड़क की मरम्मत करने के बजाय पूरी सड़क बंद कर देने से की।

ABHIJEET DIPKE

अभिजीत दिपके।

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के अपने गांव संतुक पिंपरी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिपके ने कहा कि टेलीग्राम को बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा प्रणाली में खामियां हैं तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए, न कि किसी ऐप पर प्रतिबंध लगाकर समस्या को छिपाने की कोशिश की जाए। उन्होंने कहा कि यह वैसा ही है जैसे सड़क पर गड्ढे होने की शिकायत मिलने पर उसकी मरम्मत करने के बजाय पूरी सड़क ही बंद कर दी जाए। टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने का कोई मतलब नहीं है।

End of Feed