'कल लोकतंत्र खत्म कर देंगे मोदी', जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके

जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने के फैसले पर दीपके ने आपत्ति जताई है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली के जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने के फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को प्रदर्शन स्थल से नहीं, बल्कि लोगों के विरोध करने से परेशानी है। दीपके ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसी तरह विरोध की आवाज दबाई गई, तो पूरा देश जंतर-मंतर बन जाएगा।

CJP Mumbai Protest

अभिजीत दीपके (फाइल फोटो)

दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जंतर-मंतर को अब प्रदर्शन स्थल नहीं माना जाएगा, क्योंकि इसे पहले ही जंग का मैदान बना दिया गया है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में आशंका जताई कि आज जंतर-मंतर को सूची से हटाया गया है और कल लोकतंत्र को ही खत्म कर दिया जाएगा।

End of Feed