'रातभर ड्रिप और इंजेक्शन लगे, शरीर कमजोर है पर लड़ाई जारी रहेगी', तबीयत बिगड़ने के बाद फिर जंतर-मंतर पहुंचे दीपके

Dharmendra Pradhan Resignation Demand: अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए आंदोलनकारी छात्रों और देशवासियों को एक मैसेज दिया। दीपके ने बताया कि उन्हें तेज बुखार है, लेकिन ये प्रदर्शन जारी रहेगा।

Abhijeet Dipke X Post Jantar Mantar: नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। रातभर ड्रिप (IVs), इंजेक्शन और ब्लड टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी दीपके ने अपने कदम पीछे खींचने से इनकार कर दिया है और वे सीधे जंतर-मंतर पर जारी धरना स्थल पहुंच गए हैं।

'रातभर ड्रिप और इंजेक्शन लगे, शरीर कमजोर है पर लड़ाई जारी रहेगी', तबीयत बिगड़ने के बाद फिर जंतर-मंतर पहुंचे दीपके

'रातभर ड्रिप और इंजेक्शन लगे, शरीर कमजोर है पर लड़ाई जारी रहेगी', तबीयत बिगड़ने के बाद फिर जंतर-मंतर पहुंचे दीपके

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी सेहत का अपडेट साझा करते हुए अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका यह शांतिपूर्ण आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

End of Feed