दिल्ली की वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा की एंट्री पर घमासान; AAP ने EC से मांगी सफाई तो आयोग ने गिनाई तारीख, बता दी पूरी प्रक्रिया

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में जुड़ने की प्रक्रिया पर चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है। AAP ने Form 6 सार्वजनिक करने और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की मांग की है।

दिल्ली की मतदाता सूची में भाजपा के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम जुड़ने को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) इसे लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है। आप ने आयोग से इस मामले में प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राघव चड्ढा का नाम राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कैसे जोड़ा गया और इसके लिए Form 6 कब और कहां दाखिल किया गया। आप के सवालों पर चुनाव आयोग ने भी जानकारी दी है।

Raghav Chaddha

राघव चड्ढा को लेकर सियासी बवाल।

राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को भरा था Form 6

आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राघव चड्ढा का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में जोड़े जाने पर सवाल उठाए जाने के बाद दिल्ली के चुनाव विभाग ने बुधवार को पूरी प्रक्रिया स्पष्ट की। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने बताया कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 26 अगस्त को Form 6 के जरिए राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया था। आवेदन को निर्धारित प्रक्रिया के तहत 2 सितंबर को मंजूरी दी गई। दिल्ली CEO कार्यालय के अनुसार, चड्ढा के आवेदन का नंबर U05039D6N2608261200000 है। कार्यालय ने कहा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) ने अनिवार्य सात दिन की नोटिस अवधि पूरी होने के बाद आवेदन को स्वीकृत किया।

End of Feed