Manish Sisodia arrest : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह 'लोकतंत्र के लिए काला दिन' है। आप ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र के लिए काला दिन! (Black day for democracy) BJP की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी Case में Arrest किया। BJP ने ये गिरफ्तारी राजनीतिक द्वैष के चलते की है।
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार पर भड़की आप
आप का कहना है कि हर राज्य के शिक्षा मंत्री को इन्हें कहना चाहिए था कि सिसोदिया के Vision से सीखे और पूरे देश के Govt School ठीक हो। लेकिन आज देश के भावी शिक्षा मंत्री को Arrest किया जा रहा है। 2024 में देश की जनता BJP से इसका बदला लेगी। BJP कहती है कि 10,000 Crore का घोटाला हो गया लेकिन इनकी CBI-ED को केवल झुनझुना मिला। BJP ने Congress को Manage कर लिया है। Modi जी की टीम में 3 लोग हैं। खुद Modi जी, Amit Shah और Rahul Gandhi. इन्हें केवल अरविंद केजरीवाल जी से खतरा है।
लोकतंत्र के लिए काला दिन!BJP की CBI ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री… t.co/1l5cnWNqfO
— ANI (@ANI) Feb 26, 2023
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।
संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नही किया मोदी जी, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी जी।
CBI ने 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित घोटाले को लेकर दिल्ली के सीएम मनीष सिसोदिया को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया दूसरे दौर की पूछताछ के लिए सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर CBI हेडक्वॉर्टर पहुंचे थे।
CBI की एंटी क्रप्शन ब्रांच के अधिकारियों ने आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं, दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के साथ उनके कथित संबंधों और कई फोन से संदेशों के आदान-प्रदान के डिटेल समेत अन्य मुद्दों पर मंत्री से पूछताछ की।
CBI अधिकारी सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने आरोप लगाया कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ऑफिस रवाना होने से पहले सिसोदिया ने आशंका जताई थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
