Swati Maliwal Exclusive: मैंने AAP को 2006 से अपना खून-पसीना दिया लेकिन केजरीवाल मेरे साथ खड़े नहीं हुए, टाइम्स नाउ नवभारत से बोलीं स्वाति मालीवाल

Swati Maliwal Exclusive: टाइम्स नाउ नवभारत के खास शो 'सवाल पब्लिक का' में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत में स्वाति मालीवल ने घटना वाले दिन के कई राज खोले।

Swati Maliwal Exclusive: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत की। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने कहा कि हमले के दिन से, मैं मुश्किल से सो पा रही हूं। जैसे ही मैं उठती हूं, मेरे पेट में दर्द महसूस होता है... मैं सदमे में और बिखरी हुई महसूस करती हूं। उन्होंने कहा कि 'मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि जिस पार्टी (आप) को मैंने 2006 से अपना खून-पसीना दिया है, आज वह पार्टी (आप) और मैं इस मुकाम पर खड़े होंगे कि मुझे सीएम आवास में बुरी तरह पीटा जाएगा और फिर भी सीएम मेरे साथ खड़े नहीं होंगे। उन्होंने बाद में कहा कि अगर मैं अतिक्रमण कर रही थी, तो उन्होंने मुझे गेट पर ही रोक दिया होता... 'मुख्यमंत्री का घर है, मज़ाक थोड़ी है'... अगर कोई अपॉइंटमेंट लेकर नहीं आता है, क्या तुम उसे मारोगे?

Swati Maliwal Exclusive

जानिए टाइम्स नाउ नवभारत पर क्या बोलीं स्वाति मालीवाल

इससे पहले, इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनके साथ मारपीट करने वाले बिभव कुमार, अरविंद केजरीवाल के बहुत बड़े राजदार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के खास शो 'सवाल पब्लिक का' में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से एक्सक्लूसिव बातचीत में स्वाति मालीवल ने घटना वाले दिन के कई राज भी खोले।

End of Feed