AAP गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 04:20 PM IST

AAP Gujarat chief video row: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली पुलिस ने गोपाल इटालिया को हिरासत में ले लिया
  2. बीजेपी की ओर से कार्रवाई की मांग की गई थी
  3. दिल्ली पुलिस ने इटालिया को NCW ऑफिस से हिरासत में लिया

गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत (Gujarat AAP chief Gopal Italia) में ले लिया है, उनपर ये कार्रवाई पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी (PM Modi Insult Case) मामले में की गई है, इस बाबत एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ था, बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को दिल्ली के सरिता विहार थाने लेकर आई है, जहां पर उनसे पूछताछ हो रही है।

Gopal Italia

पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी की ओर से कार्रवाई की मांग की गई थी

पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी की ओर से कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसके बाद आज यानी गुरूवार को गुजरात AAP अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए गोपाल इटालिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था, दिल्ली पुलिस ने इटालिया को NCW ऑफिस से हिरासत में लिया वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हंगामा भी सामने आया था।

End of Feed