LIVE
ताजा खबर : पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की बातचीत, चुनाव आयोग ने दिया तेजस्वी यादव को अल्टीमेटम, टैरिफ विवाद के बीच भारत के साथ व्यापार वार्ता से ट्रंप का इनकार
ताजा खबर (8 अगस्त 2025): अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद गर्माया हुआ है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है। इस बीच, ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ताजा खबर (8 अगस्त 2025) : अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद गर्माया हुआ है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है। इस बीच, ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
AUG 08, 2025 20:27 IST
चीन ने SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किया PM Modi की संभावित यात्रा का स्वागत
चीन ने इस महीने के अंत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के तियानजिन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संभावित यात्रा का शुक्रवार को स्वागत किया। उसने उम्मीद जताई कि यह आयोजन 'एकजुटता, मैत्री और सार्थक परिणामों का समागम' होगा। दिल्ली में मामले के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने इस सप्ताह बताया कि सात साल के अंतराल के बाद प्रधानमंत्री मोदी इस महीने के अंत में एससीओ के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा कर सकते हैं।
AUG 08, 2025 20:27 IST
'मन की बात' कार्यक्रम से अब तक 34.13 करोड़ रुपये की हुई आय'
'मन की बात' का पहली बार प्रसारण तीन अक्टूबर 2014 को हुआ था।मुरुगन ने बताया कि एक बड़ा वर्ग आकाशवाणी के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से इस कार्यक्रम को सुनता है तथा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाता है ताकि यह स्थानीय श्रोताओं तक पहुंच सके।
AUG 08, 2025 20:26 IST
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की बातचीत
ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई है। पीएम मोदी और पुतिन ने यूक्रेन की जंग से लेकर दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर बात की। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने, पुतिन के भारत आने का न्यौता भी दिया।
AUG 08, 2025 20:25 IST
चुनाव आयोग ने दिया तेजस्वी यादव को अल्टीमेटम
राजद नेता तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने अल्टीमेटम दे दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में जो वोटर आईडी कार्ड दिखाया था, उसका एपिक नंबर नहीं मिला है, वो फर्जी प्रतीत हो रहा है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को 16 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रेस कांफ्रेंस वाला वोटर आईडी जमा करने को कहा है।
AUG 08, 2025 14:52 IST
अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का किया भूमि पूजन
Sitamarhi Janki Temple: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
AUG 08, 2025 14:14 IST
राजस्थान में बारिश में कमी आने की संभावना
राजस्थान में आगामी सप्ताह बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आने और इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी और उत्तर-पश्चिमी भागों में रविवार से कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भी आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। उसने बताया कि हालांकि शनिवार से उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और शनिवार से मंगलवार तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर एवं जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। केंद्र ने बताया कि आगामी एक सप्ताह राज्य में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।
AUG 08, 2025 12:55 IST
राज्यसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बज कर तीन मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे बैठक शुरू होने पर सदन में विपक्षी सदस्यों ने एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा पुन: शुरू कर दिया और इस पर चर्चा की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। कुछ सदस्य अपने स्थानों से उठ कर आगे आ गए।
कुछ सदस्यों ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। इस पर पीठासीन अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान व्यवस्था का प्रश्न कैसे उठाया जा सकता है। उन्होंने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया। सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने कार्यवाही को सोमवार 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
कुछ सदस्यों ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। इस पर पीठासीन अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान व्यवस्था का प्रश्न कैसे उठाया जा सकता है। उन्होंने सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और प्रश्नकाल चलने देने का अनुरोध किया। सदन में व्यवस्था बनते न देख उन्होंने कार्यवाही को सोमवार 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
AUG 08, 2025 12:21 IST
लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित हो गई।
AUG 08, 2025 12:01 IST
संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजकर 20 मिनट पर दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में आज भी शून्यकाल नहीं हो पाया। लोकसभा में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहा।
AUG 08, 2025 11:00 IST
AUG 08, 2025 09:28 IST
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, दो आतंकी ढेर
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आठवें दिन भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, जबकि चार जवान भी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने 8वें दिन भी कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।
AUG 08, 2025 08:49 IST
कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोलीबारी की एक घटना में मौत होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। ‘सीबीसी न्यूज’ ने कार्यवाहक ‘डिटेक्टिव सार्जेंट’ डेरिल रीड के हवाले से एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हैमिल्टन पुलिस ने ओंटारियो के नियाग्रा फॉल्स से मंगलवार को 32 वर्षीय आरोपी जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया और उस पर हत्या करने के अलावा हत्या के प्रयास के तीन मामलों में भी आरोप लगाए। मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत द्वितीय वर्ष की छात्रा रंधावा को 17 अप्रैल को उस समय गोली लगी थी जब वह ‘अपर जेम्स स्ट्रीट’ और ‘साउथ बेंड रोड’ के चौराहे पर एक बस अड्डे के पास खड़ी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने बाद में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि भारतीय छात्रा बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए खड़ी थी तभी उसे गोली लग गई।
AUG 08, 2025 08:43 IST
‘वोट चोरी'' के खिलाफ बेंगलुरु में रैली करेंगे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित धांधली के मुद्दे पर शुक्रवार को यहां ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करेंगे। बेंगलुरु के 'फ्रीडम पार्क' में आयोजित इस रैली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और कई अन्य नेता भी भाग लेंगे। इस सभा से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े सामने रखते हुए आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में हेरफेर करके ‘‘वोट चोरी’’ का मॉडल भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया गया है। उन्होंने दावा किया था कि यह सब भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से हो रहा है तथा यह संविधान के खिलाफ अपराध है।
उन्होंने दिल्ली में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं के समक्ष महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़े पेश किए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई, जबकि यह सीट पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी।
उन्होंने दिल्ली में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं के समक्ष महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़े पेश किए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई, जबकि यह सीट पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी।
AUG 08, 2025 08:18 IST
बारामूला पुलिस ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, गोला-बारूद बरामद
बारामूला पुलिस ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। एक खुफिया सूचना के आधार पर बारामूला पुलिस ने गोगलदारा-दानवास वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां से 1 पिस्तौल, 1 मैगजीन, 9 राउंड, 1 ग्रेनेड और चिकित्सा सामग्री बरामद हुई। तंगमर्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जाँच जारी है।
AUG 08, 2025 08:15 IST
इजराइली सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दी
इजराइली सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा शहर पर कब्जा करने की योजना को शुक्रवार तड़के मंजूरी दे दी। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने यह जानकारी दी। हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था जिसमें करीब 1,200 लोगों की हत्या की गई थी और कई लोगों को बंधक बनाया गया था। इसके जवाब में इजराइल ने गाजा के खिलाफ अपना सैन्य अभियान चलाया जो 22 महीने से जारी है। इसी अभियान के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि देश के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा शहर पर कब्जा करने की योजना को शुक्रवार तड़के मंजूरी दे दी। गाजा में सैन्य अभियानों का विस्तार करने से अनगिनत फलस्तीनियों और लगभग 20 बचे हुए इजराइली बंधकों की जान जोखिम में पड़ जाएगी। साथ ही इजराइल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी अलग-थलग पड़ सकता है। गाजा के लगभग तीन-चौथाई हिस्से पर इजराइल का पहले से ही नियंत्रण है।
AUG 08, 2025 07:37 IST
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी के दावे को खारिज किया
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि कुछ मतदाता उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों दोनों में पंजीकृत हैं। उन्होंने इन आरोपों को ‘‘तथ्यात्मक रूप से गलत’’ बताया। इससे पहले, राहुल गांधी ने दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन किया जिसमें उन्होंने दो व्यक्तियों - आदित्य श्रीवास्तव और विशाल सिंह - का हवाला देते हुए कहा कि ये दोनों अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं के रूप में पंजीकृत हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों के नाम उत्तर प्रदेश के लखनऊ व वाराणसी के साथ-साथ मुंबई और बेंगलुरु के निर्वाचन क्षेत्रों समेत कई स्थानों की मतदाता सूची में शामिल हैं।
AUG 08, 2025 07:36 IST
अमेरिका में मिसिसिपी नदी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत
अमेरिका के इलिनॉइस में बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर मिसिसिपी नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। मिसौरी राज्य राजमार्ग गश्ती दल के कॉर्पोरल डलास थॉम्पसन ने दोनों की मौत की पुष्टि की और कहा कि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है। नदी को व्यावसायिक नौवहन के लिए बंद कर दिया गया है।
AUG 08, 2025 07:36 IST
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या
Delhi Murder Case: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन की पार्किंग के चलते हुमा कुरैशी के चचेरे भाई पर हमला किया गया जिसके चलते उनकी मौत हो गई। यह घटना निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन की है, जहां पर रात करीब 11 बजे स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने आसिफ कुरैशी पर हमला कर दिया।
AUG 08, 2025 07:35 IST
टैरिफ विवाद के बीच भारत से नहीं होगी कोई व्यापार वार्ता: ट्रंप
India US Trade Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। हाल ही में ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया जिससे कुल टैरिफ 50 फीसदी हो गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती 25 फीसदी टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी हो गया है।
AUG 08, 2025 07:35 IST
अगर रूसी नेता जेलेंस्की से नहीं मिलते हैं, तब भी मैं पुतिन से मुलाकात करूंगा: ट्रंप
Trump Putin Meet: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बात साफ कर दी कि अगर रूसी नेता (व्लादिमीर पुतिन) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से नहीं भी मिलते हैं तब भी वह उनसे मुलाकात करेंगे। ट्रंप की बयान पुतिन द्वारा की गई उस टिप्पणी के बाद जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अगले हफ्ते संभवत: यूएई में ट्रंप से मिलने की उम्मीद है।
