LIVE
Aaj Ki Taza Khabar Live: 'बड़बोले' ट्रंप का 'बड़बोला' दावा- रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत; राहुल-खरगे ने लालू से की बात
Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने बड़बोले बयानों से दुनिया को चौंकाते रहते हैं। उन्होंने अब भारत को लेकर एक नया दावा कर दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीद बंद कर देगा। भारत ने अभी तक ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने बड़बोले बयानों से दुनिया को चौंकाते रहते हैं। उन्होंने अब भारत को लेकर एक नया दावा कर दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीद बंद कर देगा। भारत ने अभी तक ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
OCT 16, 2025 14:56 IST
नासिक में 5.8 लाख रुपये मेफेड्रोन जब्त की गई, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 5.82 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) मादक पदार्थ जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक विशेष दस्ते ने मंगलवार को मालेगांव के हीरापुर मैदान इलाके में छापेमारी की और तीन लोगों को 194 ग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़ा जो इसे बेचने की फिराक में थे।
OCT 16, 2025 14:47 IST
महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर रार! राहुल-खरगे ने लालू से की बात
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात की। सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है।
OCT 16, 2025 14:19 IST
ऑपरेशन सिंदूर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का बेहतरीन उदाहरण: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का सबसे बेहतरीन उदाहरण है क्योंकि इस अभियान के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए गए अधिकतर उपकरण स्वदेशी थे।
OCT 16, 2025 13:59 IST
पाकिस्तान में ट्रक के पलटने से एक ही परिवार के 15 सदस्यों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरंग के पास बृहस्पतिवार को एक ट्रक के पलट जाने से एक ही परिवार के कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। ‘रेस्क्यू 1122’ आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता ने बताया कि यह दुर्घटना मलाकंद जिले के स्वात मोटरवे पर हुई। सभी पीड़ित स्वात के बहरीन तहसील के जिब्राल क्षेत्र के एक खानाबदोश परिवार से थे, जो अक्सर मौसमी आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करते थे। हादसे की सूचना मिलने पर बचाव सेवाएं और पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और घायलों तथा मृतकों के पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय अस्पताल बटखेला पहुंचाया।
OCT 16, 2025 13:58 IST
PM मोदी ने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां नांदयाल जिले में श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वारला देवस्थानम में पूजा-अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने पंचमुरलु (गाय के दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बना एक पवित्र मिश्रण) से रुद्राभिषेक किया।’’ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी उनके साथ थे। मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और 52 शक्तिपीठों में से एक है।
OCT 16, 2025 11:45 IST
JDU ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में महिलाओं का रखा विशेष ध्यान
जदयू ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है और लगभग 9 फीसदी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। बकौल सूची, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, त्रिवेणीगंज से सोनम रानी सरदार, अररिया से शगुफ्ता अजीम, धमदाहा से लेशी सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी को उम्मीदवार बनाया है।
OCT 16, 2025 11:32 IST
JDU ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
Bihar Assembly Election 2025: जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट जारी की। राजग गठबंधन के तहत सीट बंटवारे को लेकर पार्टी नेतृत्व के बीच कई दिनों तक चली चर्चा के बाद यह सूची जारी की गई। एक दिन पहले जदयू ने 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।
OCT 16, 2025 10:49 IST
मणिपुर में 10 किलोग्राम 'ब्राउन शुगर' मादक पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को करीब 10 किलोग्राम 'ब्राउन शुगर' के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों को कांगपोकपी थाना क्षेत्र के अंर्तगत एलेक्स फार्म से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 9.8 किलोग्राम 'ब्राउन शुगर' जब्त की जिसे 225 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।
OCT 16, 2025 10:48 IST
PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक नए दावे को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ट्रंप से डरे हुए हैं। ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (मोदी) मेरे मित्र हैं। हमारा बहुत अच्छा रिश्ता है। मेरे मित्र ने मुझे आश्वासन दिया है कि रूस से कोई तेल खरीद नहीं होगी।" राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप से डरे हुए हैं। उन्होंने ट्रंप को यह निर्णय लेने दिया और घोषणा करने दी कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा।"
OCT 16, 2025 09:00 IST
ठाणे में 83 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 83 लाख रुपये मूल्य का उच्च-गुणवत्ता वाला ‘हाइब्रिड’ गांजा बरामद किया गया है। पुलिस की एक टीम ने मंगलवार देर रात भिवंडी इलाके में मनकोली फ्लाईओवर के पास आरोपियों को एक स्कूटर पर संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। नारपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जब हमारी टीम ने उन्हें रोका और तलाशी ली तो हमें स्कूटर के अंदर छिपाकर रखे गए 833 ग्राम वजन के ‘हाइब्रिड’ गांजे के पैकेट मिले।’’
OCT 16, 2025 08:54 IST
सीबीआई ने नासिक में कर अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नासिक आयुक्तालय में तैनात एक कर अधिकारी को एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, सीजीएसटी (केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर) एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधीक्षक हरि प्रकाश शर्मा ने आईजीएसटी (एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर) संबंधी एक मामले में व्यवसायी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने के बदले में 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में उन्होंने रिश्वत की राशि घटाकर 22 लाख रुपये कर दी।
सीबीआई प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को 14 अक्टूबर, 2025 को पांच लाख रुपये और शेष 17 लाख रुपये 17 अक्टूबर, 2025 को देने को कहा था।’’
सीबीआई प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को 14 अक्टूबर, 2025 को पांच लाख रुपये और शेष 17 लाख रुपये 17 अक्टूबर, 2025 को देने को कहा था।’’
OCT 16, 2025 08:48 IST
गुजरात मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का आधिकारिक ऐलान हो गया। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भूपेंद्र पटेल की सरकार से 10 मंत्री बदले जाएंगे तो अन्य 5 से 6 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। 16 मंत्रियों वाले मंत्री मंडल का विस्तार कर 22 या 23 मंत्रियों वाला मंत्रिमंडल किया जाएगा।
गांधीनगर के महात्मा मंदिर में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भूपेंद्र पटेल की सरकार से 10 मंत्री बदले जाएंगे तो अन्य 5 से 6 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। 16 मंत्रियों वाले मंत्री मंडल का विस्तार कर 22 या 23 मंत्रियों वाला मंत्रिमंडल किया जाएगा।
OCT 16, 2025 08:46 IST
अमेरिकी रक्षा मंत्री के विमान की विंडशील्ड में आई दरार
US Defence Secretary Pete Hegseth: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के विमान के विंडशील्ड में अचानक दरार आ गई जिसकी वजह से हड़कंप मच गया। ब्रिटेन में अमेरिकी रक्षा मंत्री के विमान की अनिर्धारित लैंडिंग हुई। हालांकि, विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''विमान की मानक प्रक्रियाओं के आधार पर लैंडिंग हुई।''
OCT 16, 2025 07:16 IST
उत्तर प्रदेश के महोबा में मां ने बच्ची की हत्या की
महोबा जिले के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को महिला द्वारा अपनी एक साल की बच्ची की कथित तौर पर फंदे से लटाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि सुभाष नगर मुहल्ले में एक महिला ने अपनी साल की बच्ची फंदे से लटकाकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला खुशबू (बच्ची की मां) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
OCT 16, 2025 07:07 IST
भारत से आकाश सिस्टम खरीद सकता है ब्राजील
Akash Missile System: भारत ने ब्राजील के सामने आकाश मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति का प्रस्ताव रखा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन से द्विपक्षीय वार्ता की। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि बैठक में भारत ने ब्राजील को आकाश मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति का समर्थन किया है। भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी है।
OCT 16, 2025 07:07 IST
'रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा भारत', ट्रंप का बड़ा दावा
Russian Oil Purchase: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे व्यक्तिगत वादा किया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। बता दें कि चीन के बाद भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है और ट्रंप ने अगस्त में भारत पर रूसी तेल खरीदी को लेकर अतिरिक्त टैरिफ लगाया था।
