LIVE
Aaj Ki Taza Khabar: J&K को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली याचिकाओं पर आज SC में सुनवाई, काबुल में सुनी गई धमाके की आवाजें
खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम होने वाला है। आज नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान होगा। बता दें कि इस पुरस्कार को पाने के लिए ट्रंप काफी बेताब हैं। करूर भगदड़ में TVK की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगी। वहीं, जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उत्तराखंड में CM धामी ने करवा चौथ पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
आज का दिन कई अहम घटनाओं से जुड़ा हुआ है। सबसे पहले, नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान आज किया जाएगा, जिसे लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खासे उत्साहित बताए जा रहे हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में दो महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होगी — पहला करूर भगदड़ मामले में TVK पार्टी की याचिका पर, और दूसरा जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने से जुड़ी याचिकाओं पर।
OCT 10, 2025 12:56 IST
DTC बस में लगी आग
दिल्ली के मोरी गेट इलाके में गुरुवार सुबह रूट नंबर 120 की DTC बस में अचानक आग लग गई। यह घटना तीस हजारी सर्किल के पास हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, फायर विभाग को सुबह करीब 11:15 बजे बस में आग लगने की सूचना मिली थी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर राख हो गई।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, फायर विभाग को सुबह करीब 11:15 बजे बस में आग लगने की सूचना मिली थी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर राख हो गई।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
OCT 10, 2025 11:00 IST
ममता सरकार के मंत्री के कार्यालय पर ED की रेड
बैंक घोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ममता सरकार के मंत्री सुजीत बसु के कार्यालय पर छापा मारा है। नगर पालिका उपाध्यक्ष के घर पर भी रेड पड़ी है।
OCT 10, 2025 07:51 IST
आरोपी रंगनाथन को आज छिंदवाड़ा ले जाया जाएगा
कफ सिरप मामले में आरोपी रंगनाथन को आज मध्य प्रदेश पुलिस छिंदवाड़ा पहुंचेगी। कोर्ट में प्रस्तुत करके पुलिस रिमांड की मांग करेगी। बता दें कि अब तक 23 बच्चों की हो चुकी है। कई बच्चे अभी भी नागपुर के अस्पताल में भर्ती। चेन्नई से बुधवार देर रात रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया था।
OCT 10, 2025 07:10 IST
जम्मू-कश्मीर राज्य दर्जा वाले मामले पर आज SC में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की याचिका पर सुनवाई करेगा। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि देरी संघवाद का उल्लंघन है। सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जो जम्मू-कश्मीर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
OCT 10, 2025 07:08 IST
उत्तराखंड में आज महिलाओं के लिए सार्वजनिक छुट्टी
करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
