LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: सुबह-सुबह भूटान में कांपी धरती, 3.1 तीव्रता का आया भूकंप, आज जारी होगी जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Piyush KumarUpdated Oct 9, 2025, 07:08 IST

भूटान में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 दर्ज की गई। बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। प्रशांति किशोर की जन सुराज पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। वहीं, आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिन का गुजरात दौरा शुरू होने वाला है।

Aaj Ki Taza Khabar
Aaj Ki Taza Khabar: सुबह-सुबह भूटान में कांपी धरती, 3.1 तीव्रता का आया भूकंप, आज जारी होगी जन सुराज के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भूटान में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 दर्ज की गई। बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। प्रशांति किशोर की जन सुराज पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। वहीं, आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिन का गुजरात दौरा शुरू होने वाला है।

OCT 09, 2025 07:08 IST

मुंबई: वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कल देर रात एक दुर्घटना घटी। एक पोर्श कार बीएमडब्ल्यू कार से रेस करते समय कथित तौर पर डिवाइडर से टकरा गई।
OCT 09, 2025 07:03 IST

इजरायल और हमास ने पीस प्लान के पहले चरण पर जताई सहमति

Israel Hamas War: इजरायल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जता दी है। समझौते के तहत लड़ाई को रोकने और कुछ बंधकों व कैदियों की रिहाई की तैयारी की जाएगी। हमास इस सप्ताह के अंत तक अपने पास मौजूद 20 जीवित बंधकों को रिहा करेगा। वहीं, इजरायल सेना गाजा के ज्यादातर इलाकों से पीछे हटना शुरू करेगी
OCT 09, 2025 06:58 IST

जन सुराज अपने उम्मीदवारो ंकी पहली लिस्ट आज करेगा जारी

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज गुरुवार यानी आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक, पार्टी पहली लिस्ट में 40 सुरक्षित सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम अनाउंस करेगी।
OCT 09, 2025 06:57 IST

भूटान में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके

भूटान में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 4:29 बजे (भारतीय समयानुसार) आया और इसकी गहराई 5 किलोमीटर थी, जिससे आफ्टरशॉक्स (झटकों के बाद के झटके) आने की संभावना बताई जा रही है।