LIVEआज की ताजा खबर: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र; पीएम मोदी की डिग्री मामले पर केजरीवाल की याचिका खारिज

आज की ताजा खबर: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र; पीएम मोदी की डिग्री मामले पर केजरीवाल की याचिका खारिज
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 9 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें: गुजरात उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने संबंधी सीआईसी के निर्देश को रद्द करने के अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी। वहीं सांसदों-विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों पर अब तेजी से कार्रवाई होगी। आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों और विधायकों पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है। इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को अहम निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट को जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की निगरानी के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 9 नवंबर (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
तेलंगाना: कांग्रेस ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी
कांग्रेस ने तेलंगाना में आगामी चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की।
नेपाल को भारत ने भेजी राहत सामग्री
नेपाल में आए भूकंप के कारण काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में भारत ने 12 टन राहत सामग्री नेपाल को भेजी है।
केरल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी
तिरुवनंतपुरम, नौ नवंबर (भाषा) केरल राज्य सचिवालय को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी से बृहस्पतिवार को यहां पुलिसकर्मी सकते में आ गए लेकिन वह बाद में यह अफवाह साबित हुयी । पुलिस ने इसकी पुष्टि की कि सुबह उनके मुख्यालय को मिली धमकी एक शरारती कॉल थी, जिसे एक ऐसे व्यक्ति ने किया था जिसके मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का संदेह है।
अमृतपाल सिंह मामले में NIA का बड़ा खुलासा
एनआईए की जांच से पता चला कि अमृतपाल सिंह के परिसर से जब्त की गई 1,34,12,000 रुपये की नकदी 'ड्रग्स की कमाई' थी।
4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र
संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरानल 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी।
कतर में हिंदुस्तानियों को सजा मामले में अपील दायर
कतर में आठ हिंदुस्तानियों को मौत की सजा सुनाने के मामले में विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अपना पक्ष रखा है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उसकी ओर से अपील दायर कर दी गई है।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया रोड शो
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जबलपुर में रोड शो किया।
महुआ मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स कमेटी ने रिपोर्ट स्वीकारी
लोकसभा की आचार समिति ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों पर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने इसकी जानकारी दी। सोनकर ने कहा कि लोकसभा आचार समिति के छह सदस्यों ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप पर रिपोर्ट का समर्थन किया, चार सदस्यों ने इसका विरोध किया।
कैश फॉर क्वेरी मामले में एथिक्स कमेटी की बैठक शुरू
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी' मामले में दिल्ली में संसदीय आचार समिति की बैठक जारी है।
चुनाव प्रचार के दौरान गाड़ी से गिरे तेलंगाना मंत्री केटीआर राव
तेलंगाना के मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव गुरुवार को निज़ामाबाद जिले के आर्मूर में एक चुनावी रैली के दौरान एक वाहन से गिर गए। जानकारी के मुताबिक, चुनाव प्रचार वाहन की बैरीकेटिंग अचानक से टूट गई, जिससे वे जमीन पर आ गिरे।
पीएम मोदी की डिग्री मामले पर केजरीवाल की याचिका खारिज
गुजरात उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में जानकारी प्रदान करने संबंधी सीआईसी के निर्देश को रद्द करने के अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी।
'BJP शासन में मध्य प्रदेश बीमारू से बेमिसाल राज्य बना'
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा नीत सरकार के सुशासन से मध्य प्रदेश एक "बीमारू" राज्य से "बेमिसाल" राज्य में बन गया है। मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में समग्र विकास 5जी यानी वृद्धि, सुशासन, लोगों की सद्भावना, मोदी जी की गारंटी और गरीब कल्याण (गरीबों का कल्याण) से मुमकिन हुआ है। सीतारमण ने कहा कि 5जी के दम पर 'मध्य प्रदेश अब एक बीमारू राज्य नहीं रह गया है और एक बेमिसाल राज्य बन गया है।' उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सभी वर्गों का समर्थन मिलने का विश्वास जताया। सीतारमण ने कहा, 'राज्य ने सामाजिक न्याय, उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में सर्वांगीण प्रगति देखी है।' आंकड़े जारी करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, 'मध्य प्रदेश में लोगों की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर 1.40 लाख रुपये हो गई है। ऋण-जीडीपी अनुपात 2023 में घटकर 21.7 प्रतिशत हो गया।'
मध्य प्रदेश में 20 साल में 25 नए मेडिकल कॉलेज खुले
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ''मध्यप्रदेश में पहले 5 मेडिकल कॉलेज थे, आज उनकी संख्या बढ़कर 30 हो गई है। 20 साल में 25 नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं। मेडिकल सीटें भी 620 से बढ़कर 4000 हो गई हैं... "
उत्तर प्रदेश के घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
योगी सरकार 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक प्रदेश में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाएगी। हर जिले की 20 प्रतिशत शहरी, ग्रामीण बस्ती और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर घर-घर स्क्रीनिंग की योजना है। संभावित मरीजों की सभी जरूरी जांच होगी। पॉजिटिव पाए जाने पर इलाज शुरू किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबरदीपोत्सव 2023: 3D में दिखेगा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन सातवें दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए 3डी इंपैक्ट आधारित राम मंदिर मॉडल का निर्माण कर 1,08,000 दीए प्रज्वलित करेगा। इसके लिए राम की पैड़ी के घाट नंबर 10 पर प्रभु श्रीराम मन्दिर के मॉडल को दीए से उकेरा जायेगा। सांस्कृतिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक कथानक पर आधारित इस भव्य मंदिर मॉडल में प्रभु श्रीराम को विजयी मुद्रा में अयोध्या में प्रवेश करते हुए दर्शाया जायेगा। यह निश्चित ही विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ते हुए जनसामान्य को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
सांसदों-विधायकों के खिलाफ अब होगी तेजी से कार्रवाई
सांसदों-विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों पर अब तेजी से कार्रवाई होगी। आपराधिक रिकॉर्ड वाले सांसदों और विधायकों पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर है। इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को अहम निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट को जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित आपराधिक प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की निगरानी के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
पढ़ें पूरी खबरफूट गया कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा; पीएम मोदी ने लताड़ा
मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और कहा कि 'मोदी ने ये सारे घोटाले बंद कर दिए हैं। मोदी ने घोटाले भी बंद किए और कांग्रेस के करप्शन काल में जो बिचौलियों की मौज थी, उसको भी बंद करा दिया।' उन्होंने दावा किया कि हम जिस भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं, उसी भक्ति से गरीबों के लिए घर भी बनाते हैं। पीएम ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।
पढ़ें पूरी खबरलखनऊ पूर्वी विधायक गोपाल टंडन का निधन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लखनऊ पूर्वी विधायक गोपाल टंडन का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। गोपाल टंडन का मेदाता अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था। वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन के पुत्र थे। गोपाल टंडन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में नगर विकास मंत्री भी रहे हैं।
आज महुआ मोइत्रा पर लोकसभा समिति की बैठक
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने संबंधी आरोपों की जांच कर रही लोकसभा की आचार समिति राष्ट्रीय सुरक्षा पर अनैतिक आचरण का असर पड़ने के आधार पर उन्हें संसद के निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति अपनी मसौदा रिपोर्ट को स्वीकारने के लिए आज शाम बैठक कर रही है। बैठक में विपक्षी सदस्यों द्वारा रिपोर्ट की सिफारिशों का पुरजोर विरोध किए जाने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबरसीएम हिमंत ने जेडीयू को दी नीतीश का इलाज कराने की सलाह
'नीतीश कुमार ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। मैं जेडीयू नेताओं से अनुरोध करता हूं कि उन्हें आराम दिया जाए और उचित इलाज।' ये सलाह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिलाओं वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर