LIVE
Aaj Ki Taza Khabar: लुइसविले एयरपोर्ट पर UPS का मालवाहक प्लेन क्रैश, औरंगाबाद और वजीरगंज में रैली करेंगे राहुल गांधी
बिहार चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज औरंगाबाद और वजीरगंज में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ आज 72 लाभार्थियों को फ्लैट की चाभी सौंपेंगे। यह फ्लैट्स सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के अंतर्गत बनाए गए हैं जिनकी कीमत 10.70 लाख रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। वहीं, इंडिोनेशिया के सुलावेसी तट पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, र्ल्ड चैम्पियन महिला क्रिकेट टीम से आज पीएम मोदी मुलाकात करेंगे।
बिहार चुनाव अभियान में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी औरंगाबाद और वजीरगंज में रैलियां करेंगे, जबकि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 72 लाभार्थियों को सरदार पटेल आवासीय योजना के तहत घरों की चाबियां सौंपेंगे। इसी बीच इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिला क्रिकेट विश्व चैंपियन टीम से मुलाकात करेंगे।
NOV 05, 2025 08:36 IST
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी ने मारी बाजी
जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को हराया है। ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मिलेनियल और मुस्लिम मेयर बनने के लिए तैयार हैं।
डिसीजन डेस्क मुख्यालय के अनुसार, ममदानी को 50.2 प्रतिशत वोट मिले यानी 782,403 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुओमो को 41.5 प्रतिशत वोट मिले यानी 646,951 वोट। ममदानी मेयर एरिक एडम्स की जगह लेंगे। ये भी कुओमो के पक्ष में थे और उन्हें वोट दिया था।
डिसीजन डेस्क मुख्यालय के अनुसार, ममदानी को 50.2 प्रतिशत वोट मिले यानी 782,403 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुओमो को 41.5 प्रतिशत वोट मिले यानी 646,951 वोट। ममदानी मेयर एरिक एडम्स की जगह लेंगे। ये भी कुओमो के पक्ष में थे और उन्हें वोट दिया था।
NOV 05, 2025 06:33 IST
इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर आज सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। झटकों के बाद कुछ इलाकों में हल्का दहशत का माहौल रहा, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। राहत और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर तैनात हैं।
NOV 05, 2025 06:32 IST
योगी आदित्यनाथ सौपेंगे 72 लाभार्थियों को घरों की चाबी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के तहत बनाए गए फ्लैट्स का लोकार्पण करेंगे। इस योजना के अंतर्गत 72 लाभार्थियों को 10.70 लाख रुपये प्रति यूनिट मूल्य वाले आवासों की चाबी सौंपी जाएगी। सरकार का दावा है कि यह परियोजना “सभी के लिए घर” के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ी पहल है।
NOV 05, 2025 06:32 IST
राहुल गांधी का आज बिहार दौरा
बिहार विधानसभा चुनाव में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे औरंगाबाद और वजीरगंज में महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। राहुल गांधी की ये रैलियां चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही हैं।
