आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar) 5 मार्च 2024: दुनियाभर में फेसबुक-इंस्टाग्राम की सेवाएं प्रभावित; यूपी कैबिनेट का हुआ विस्तार
महाराष्ट्र: नवी मुंबई के तुर्भे बस डिपो में लगी भीषण आग
दुनियाभर में ठप पड़ा फेसबुक-इंस्टाग्राम
मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम की सेवाएं मंगलवार रात ठप हो गई। यूजर्स को अकाउंट्स लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं।चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे MS Dhoni
रांची में मिले स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज
रांची में स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनका इलाज शहर के मेडिका हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है।हिमाचल प्रदेश: अयोग्य घोषित 6 विधायक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
हिमाचल प्रदेश में हाल के राज्यसभा चुनावों में ‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद अयोग्य घोषित किये गये छह कांग्रेस विधायकों ने अपनी अयोग्यता को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।पूर्व विधायकों ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के 29 फरवरी के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है।शाहजहां शेख के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में शाहजहां शेख और अन्य के खिलाफ चल रही जांच में मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से 12.78 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया है।पूर्व सांसद धनंजय सिंह किडनैपिंग केस में दोषी करार
उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे धनंजय सिंह को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। किडनैपिंग और रंगदारी केस में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। अब जौनपुर की कोर्ट कल बुधवार को सजा का ऐलान करेगी।पश्चिम बंगाल: शाहजहां शेख को कस्टडी में लेने पहुंची CBI टीम
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में ED टीम पर हमले मामले में सीबीआई की टीम आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख को सीबीआई की टीम कस्टडी में लेने पहुंची है। आज ही हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।यूपी कैबिनेट विस्तार: ये चार विधायक बने मंत्री
लोकसभा चुनाव से पहले बहुप्रतीक्षित उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। योगी कैबिनेट में अब चार नए मंत्री होंगे। इनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के अनिल कुमार और भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा शामिल हैं।यूपी कैबिनेट विस्तार: ओपी राजभर पहुंचे राजभवन
संदेशखाली केस की CBI जांच के खिलाफ SC पहुंची ममता सरकार
पश्चिम बंगाल सरकार ने संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच के निर्देश देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका का उल्लेख किया। SC ने वकील से शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष इसका उल्लेख करने को कहा।BJP में शामिल हुए वाराणसी के पूर्व कांग्रेस सांसद राजेश मिश्रा
गामी लोकसभा चुनाव से पहले वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह वर्ष 2004 से 2009 तक वाराणसी से कांग्रेस के सांसद थे। मिश्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में भगवा दल की सदस्यता ग्रहण की।कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI को ट्रांसफर किया संदेशखाली मामला
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ईडी अधिकारियों पर हमले से संबंधित संदेशखाली मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया है। माना जा रहा है कि सीबीआई निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां को भी हिरासत में ले सकती है।कर्नाटक सीएम समेत पूरी कैबिनेट को मिली जान की धमकी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत पूरी कैबिनेट को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को यह धमकी मेल के माध्यम से मिली है।प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा विधायक पर अवैध शराब की दुकान चलाने का आरोप लगाया
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के विधायक सुदेश राय मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अवैध रूप से शराब की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने राय को विधायक पद से हटाने की भी मांग की है। जब मीडियाकर्मियों ने इस संबंध में राय से संपर्क कर प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि वे खुद ठाकुर के आरोपों की जांच करें। ठाकुर ने सोमवार की रात कहा कि वह विकास कार्यों का शुभारंभ करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों के दौरे पर थीं, तभी खजुरिया कला में कुछ लड़कियां उनके पास आईं और शिकायत की कि उनके स्कूल के सामने एक शराब की दुकान चल रही है। भाजपा ने ठाकुर को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल से दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। भाजपा नेता ने कहा, 'लड़कियां दुखी थीं और उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने शिकायत की कि लोग शराब की दुकान पर इकट्ठा होते हैं, उन पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि वे सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ कुछ भी हो सकता है। कुछ महिलाओं ने कहा कि लोग शराब पीकर उनके घरों में घुस जाते हैं।' उन्होंने दावा किया कि वहां मौजूद पुलिस के एक उप-निरीक्षक ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ठाकुर ने कहा, 'मैं पार्टी से मांग करती हूं कि उनके जैसे व्यक्ति को, जो इस तरह के कार्य में शामिल है, पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।'युवाओं को बढ़ावा देने से डरती है कांग्रेस: तेलंगाना रैली में मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवा नेताओं को बढ़ावा देने से ‘डरती’ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी अब 75-80 साल से अधिक उम्र के लोगों को अध्यक्ष नियुक्त कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि परिवारवादी पार्टियां उन्हें निशाना बना रही हैं क्योंकि वह उनके हजारों करोड़ रुपये के घोटालों का पर्दाफाश कर रहे हैं। मोदी ने यहां भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कोई निजी हमला नहीं किया बल्कि परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस और उसके दोस्त’ अब उन्हें और उनके जनता रूपी ‘परिवार’ को गाली दे रहे हैं क्योंकि वह जनता को दी गई ‘गारंटी’ को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैं परिवारवाद का विरोध करता हूं...क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और युवाओं को नए अवसर नहीं देता है... तो वे इसका जवाब नहीं देते हैं लेकिन कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले वंशवादी पार्टी नहीं थी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने कभी भी 50 साल से कम उम्र के किसी व्यक्ति को पदोन्नति नहीं दी।PM मोदी ने पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर शहबाज शरीफ को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज पार्टी के नेता शहबाज शरीफ को मंगलवार को बधाई दी। शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह 2022 के बाद दूसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर शहबाज शरीफ को बधाई।" शहबाज ने दूसरी बार ऐसे समय में पाकिस्तान की बागडोर संभाली है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सद्र’ में आयोजित एक समारोह में 72 वर्षीय शहबाज को पद की शपथ दिलाई।योगी सरकार में मंत्री पद मिलने को लेकर क्या बोले ओपी राजभर?
तेलंगाना में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'बीते 10 वर्षों से केंद्र सरकार तेलंगाना को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए निरंतर काम कर रही है।'डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ डकोटा कॉकस में जीत हासिल की
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुने जाने की प्रक्रिया के तहत डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को नॉर्थ डकोटा कॉकस के चुनाव में जीत हासिल की। पूर्व राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली के खिलाफ 12 कॉकस स्थलों पर हुए मतदान में पहला स्थान प्राप्त किया। इस नतीजे से ट्रंप वापस जीत की पटरी पर लौट आए हैं। इससे पहले उन्हें रविवार को डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के प्राइमरी चुनाव में हेली से हार का सामना करना पड़ा था। व्हाइट हाउस पहुंचने की दौड़ में शामिल दोनों उम्मीदवारों ने अब ‘सुपर ट्यूजडे’ पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं जब 16 राज्यों में मुकाबलों के नतीजे आएंगे। ‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं। ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए अपनी-अपनी पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रहे हैं।आज की ताजा खबर: दो भाइयों के झगड़े में बीच बचाव करने गए CRPF जवान की गोली लगने से मौत
रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच विवाद में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना सोमवार को स्वार थाना क्षेत्र की मसवासी पंचायत के रहमतगंज गांव में हुई जब दो भाई राजेश और कृष्ण कुमार उर्फ पिंटू जमीन विवाद को लेकर झगड़ रहे थे और वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र (28) ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने बताया कि इस बीच पिंटू ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी जिससे धर्मेंद्र के सिर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उन्हें उत्तराखंड के काशीपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। एसपी ने बताया कि अहमदगंज निवासी धर्मेंद्र दोनों भाइयों का करीबी था। उन्होंने कहा कि पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।PM मोदी आज तेलंगाना में करेंगे 6,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगारेड्डी में 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (सीएआरओ) केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसे नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) गतिविधियों को और बेहतर करने के लिए हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर स्थापित किया है। इसका उद्देश्य स्वदेशी और नवीन समाधान प्रदान करने के लिए घरेलू और सहयोगी अनुसंधान के माध्यम से विमानन क्षेत्र को एक वैश्विक अनुसंधान मंच प्रदान करना है। इस पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। मोदी तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग-65 के 29 किलोमीटर लंबे पुणे-हैदराबाद खंड को छह लेन बनाने की आधारशिला भी रखेंगे। यह परियोजना तेलंगाना के प्रमुख औद्योगिक केंद्र पाटनचेरु के पास पशमिलारम औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।आज की ताजा खबर: सात राज्यों में 17 स्थानों पर एनआईए की छापेमारी
बेंगलुरु में जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में एनआईए सात राज्यों में 17 स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई कर रही है।उत्तरी इजराइल में मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत, दो घायल
इजराइल की उत्तरी सीमा पर स्थित मार्गलियॉट के समीप एक बाग में लेबनान की ओर से दागी गयी टैंक रोधी मिसाइल की चपेट में आने से सोमवार को एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि तीनों लोग दक्षिणी राज्य केरल के रहने वाले हैं। बचाव सेवा मागेन डेविड अडोम (एमडीए) के प्रवक्ता जाकी हेलेर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मिसाइल सोमवार सुबह करीब 11 बजे उत्तरी इजराइल के गलीली क्षेत्र में मार्गलियॉट (सामूहिक कृषक समुदाय) के एक बाग में जाकर गिरी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस हमले में केरल में कोल्लम के रहने वाले पैटनिबिन मैक्सवेल की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना में बुश जोसेफ जॉर्ज और पॉल मेल्विन भी घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलाडेल्फिया बस स्टॉप पर गोलीबारी में किशोर की मौत, चार घायल
फिलाडेल्फिया के उत्तरी हिस्से में स्थित एक बस स्टॉप पर सोमवार को हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने बताया कि शहर के ओगोंज इलाके के बस स्टॉप पर अपराह्न करीब 3:45 बजे 15 से 20 छात्र थे तभी दो लोग आए और गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के समय लोग बस में चढ़ रहे थे। उसने कहा कि 17 साल के एक लड़के को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जिसे कई गोली लगी थीं। पुलिस ने कहा कि 15 साल के दो लड़के गोली लगने से घायल हुए हैं, वहीं बस में सवार 49 और 71 साल की दो महिलाएं भी जख्मी हो गईं। चारों की हालत स्थिर है।'मणिपुर में म्यांमा के 6,746 अवैध नागरिकों का पता चला'
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि इस साल तीन मई 2023 से 27 फरवरी तक राज्य में म्यांमा के 6,746 अवैध नागरिकों का पता चला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बायोमेट्रिक डेटा संग्रह के बाद म्यांमा के 259 नागरिकों को उनके मूल स्थान पर वापस भेज दिया गया, जबकि बाकी को आम जनता के साथ घुलने-मिलने से रोकने के लिए अस्थायी आश्रयों में रखा जा रहा है। सिंह ने सदन को सूचित किया कि सत्र में भाग नहीं लेने वाले विधायकों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए हिल एरिया कमेटी के डी गंगमेई की अध्यक्षता में एक सुलह टीम की स्थापना की गई है। सिंह ने राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए संकट को तुरंत हल करने के महत्व पर जोर दिया।कर्नाटक में ‘पाकिस्तान समर्थक' नारे लगाने वालों को बचाने का आरोप
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि पार्टी ने सैयद नासिर हुसैन के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद कर्नाटक विधानसभा परिसर में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों को क्यों बचाया? कर्नाटक पुलिस ने 27 फरवरी को विधान सौध परिसर में ऐसे नारे लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसका जिक्र करते हुए ठाकुर ने यह टिप्पणी की। फोरेंसिक विश्लेषण से वीडियो फुटेज की प्रामाणिकता की पुष्टि होने के बाद ठाकुर ने इन व्यक्तियों को ‘‘बचाने’’ को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाया। ठाकुर ने पूछा, ‘कांग्रेस लगातार राष्ट्र-विरोधी तत्वों को क्यों बचाती है? क्या सोनिया गांधी और (मल्लिकार्जुन) खरगे जी इन तत्वों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।’ कांग्रेस ने शुरू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस दावे को खारिज कर दिया था कि राज्यसभा चुनाव में हुसैन की जीत के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए गए थे। ठाकुर ने कहा, ‘कर्नाटक विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों को कांग्रेस क्यों बचा रही है?’पड़ोसी देशों से तनाव के बीच चीन रक्षा बजट में करेगा इजाफा
अमेरिका और पड़ोसी देशों से तनाव के बीच वैश्विक प्रभुत्व हासिल करने के मकसद से चीन अपने रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि करेगा।राजभर समेत ये नेता आज ले सकते हैं योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ
योगी 2.O मंत्रिमंडल में आज होने वाले विस्तार में सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, भाजपा से MLC दारा सिंह चौहान के साथ पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) सीट से तीसरी बार के विधायक अनिल कुमार RLD के कोटे से कैबिनेट मंत्री की शपथ ले सकते हैं।कांग्रेस 'फिएट कार के पुराने मॉडल' की तरह है: भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कांग्रेस की तुलना ‘फिएट कार के पुराने मॉडल’ से की और पार्टी नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब संसद का बजट सत्र चल रहा था तो वह छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा में व्यस्त थे। बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए मान ने एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण को बाधित करने के लिए पंजाब कांग्रेस सदस्यों की आलोचना की। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। ये दोनों दल पंजाब को छोड़कर अन्य जगहों पर गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ेगें। गांधी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा में व्यस्त थे। मान ने पूछा, 'बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री का भी संबोधन होना था। लेकिन उनके (कांग्रेस) मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ के जंगलों में घूम रहे थे। पता नहीं वह कौन सी यात्रा निकाल रहे थे?'जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार रात 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया भूकंप के झटके रात 9.08 बजे महसूस किये गये। उन्होंने बताया कि इसमें अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।इनेलो नेता राठी की हत्या में शामिल दो आरोपी गोवा में गिरफ्तार
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में गोवा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। झज्जर के बहादुरगढ़ में 25 फरवरी को अज्ञात हमलावरों ने इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राठी और पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन के वाहन पर गोलीबारी करके उनकी हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि आशीष और सौरभ नामक आरोपियों को हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल, जिला पुलिस और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के संयुक्त अभियान के तहत गोवा से गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को गोवा से दिल्ली लाया गया और फिर दोपहर में झज्जर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किया गया था जहां वे एक होटल में ठहरे हुए थे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष, सौरभ, नकुल और अतुल वे चार आरोपी हैं जिन्होंने 25 फरवरी को राठी और किशन के वाहन पर गोलीबारी की थी।'गैंगस्टर की पत्नी के नाम खरीदी गई संपत्ति की जा सकती है कुर्क'
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि एक गैंगस्टर द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी गई संपत्ति गैंगस्टर कानून के तहत कुर्क की जा सकती है। अदालत ने आजमगढ़ के कथित गैंगस्टर राजेन्द्र यादव की पत्नी मीना यादव द्वारा दायर एक आपराधिक अपील खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। मीना यादव ने विशेष न्यायाधीश के चार मई, 2023 के आदेश को चुनौती दी थी। विशेष न्यायाधीश ने आजमगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कुर्की के आदेश को सही करार दिया था। न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने अपील खारिज करते हुए कहा, 'इस अदालत का विचार है कि जो संपत्ति कुर्क की गई, वह गैंगस्टर राजेन्द्र यादव ने अपराध से अर्जित आय से अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी थी।'मध्य प्रदेश के छतरपुर में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि महेंद्र गुप्ता को सागर रोड पर सिर में गोली मारी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया।' ईशा नगर कस्बे के निवासी गुप्ता ने 2023 का विधानसभा चुनाव बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा था और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। गुप्ता के निजी सुरक्षाकर्मी अब्दुल मंसूरी ने कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने गोली मार दी। मंसूरी ने कहा कि जब तक वह जवाबी कार्रवाई कर पाते, तब तक हमलावर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमलावर को देखा है और उसे पहचान सकता है। बसपा नेता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे।जम्मू-कश्मीर के राजौरी में खेत में उतरा सेना का हेलीकॉप्टर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक खेत में सेना का एक ‘चीता’ हेलीकॉप्टर सोमवार को कुछ देर के लिए उतरा। कुछ खबरों में हालांकि कहा गया है कि तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा, लेकिन सेना के अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। हेलीकॉप्टर सुंदरबनी उपमंडल के देवक हाथल गांव में उतरा, जिसमें दो पायलट सवार थे। खेत में हेलीकॉप्टर के उतरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक पायलट को हेलीकॉप्टर पर लौटने से पहले खेत में चलते हुए देखा जा सकता है। कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर रवाना हो गया।दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 24 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश हो रही है। दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में हल्की बारिश दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 था, जो 'मध्यम' श्रेणी में था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।'इंदिरा जी का ही तो पोता है...वो संविधान खत्म करना चाहता है, निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर बोला हमला
VIDEO: 'चैलेंज करता हूं, केरल में सरकार भंग कीजिए, मैं असम में...' CM हिमंता ने राहुल गांधी को दी क्या चुनौती?
Goa Nightclub Fire: फर्जी NOC से लाइसेंस लेने वाले लूथरा ब्रदर्स को मिली जमानत, 25 लोगों की हुई थी मौत
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी', CJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर घिरी कांग्रेस, पोस्ट डिलीट करने के बाद BJP ने घेरा
राहुल-खरगे समेत विपक्ष की याचिका में क्या की गईं हैं मांग, CEC ज्ञानेश कुमार से लेकर SIR तक पर कौन से सवाल, विस्तार से जानें
© 2026 Times Horizon Private Limited
