LIVE

UP में रामनवमी पर हाई अलर्ट, अपने सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से श्रीलंका ने PM मोदी को किया सम्मानित

Shashank Shekhar MishraUpdated Apr 7, 2025, 14:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश श्रीलंका में हैं। वह अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में श्रीलंका की यह उनकी चौथी यात्रा है। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान श्रीलंका ने स्वागत जोरदार तरीके से किया। उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी है। यही नहीं उसने अपने सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से पीएम मोदी को सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री बीते शुक्रवार को जब कोलंबो पहुंचे तो उनका स्वागत और अगवानी करने में श्रीलंका सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने मंत्रियों की फौज उतार दी। कनाडा के ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपने से एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

  • यूक्रेन के केंद्रीय शहर क्रीवी रीह पर शुक्रवार को रूसी मिसाइल हमले में छह बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख सेरही लिसाक ने रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले को 'नागरिकों के विरुद्ध' युद्ध करार दिया।
  • यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी और यूरोपीय नेता रूस पर संघर्ष विराम स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

  1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संसद में वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
  2. उनके इस्तीफे को वक्फ विधेयक पर राष्ट्रीय लोकदल में बगावत के रूप में देखा जा रहा है।

UP में रामनवमी पर हाई अलर्ट, अपने सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से श्रीलंका ने PM मोदी को किया सम्मानित
UP में रामनवमी पर हाई अलर्ट, अपने सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से श्रीलंका ने PM मोदी को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी देश श्रीलंका में हैं। वह अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में श्रीलंका की यह उनकी चौथी यात्रा है। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान श्रीलंका ने स्वागत जोरदार तरीके से किया। उनके मान-सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी है। यही नहीं उसने अपने सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से पीएम मोदी को सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री बीते शुक्रवार को जब कोलंबो पहुंचे तो उनका स्वागत और अगवानी करने में श्रीलंका सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने मंत्रियों की फौज उतार दी। कनाडा के ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपने से एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। यूक्रेन के केंद्रीय शहर क्रीवी रीह पर शुक्रवार को रूसी मिसाइल हमले में छह बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख सेरही लिसाक ने रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले को 'नागरिकों के विरुद्ध' युद्ध करार दिया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी और यूरोपीय नेता रूस पर संघर्ष विराम स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संसद में वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर पार्टी के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को वक्फ विधेयक पर राष्ट्रीय लोकदल में बगावत के रूप में देखा जा रहा है।

  • यूक्रेन में रूसी हमले में 14 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

  • वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने पर रालोद के शाहजेब ने पार्टी से इस्तीफा दिया

  • पीओईएम-4 ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया: इसरो

  • माकपा पार्टी कांग्रेस ने वक्फ विधेयक पारित होने की निंदा की

  • केरल के आरएसएस नेता की हत्या मामले में फरार 'मुख्य हमलावर' को एनआईए ने गिरफ्तार किया

APR 05, 2025 18:17 IST

UP में रामनवमी पर हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश में रामनवमी को लेकर सभी जिलों में हाई अलर्ट है। खासकर, अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में विशेष हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि प्रयागराज, मेरठ, कानपुर और चित्रकूट समेत 42 जिलों में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानियां बरतने का आदेश दिया गया है। DGP मुख्यालय से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। शोभा यात्रा और जुलूस के रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी। जुलूस और शोभा यात्रा के लिए नए रास्तों पर रोक लगाई गई है।
APR 05, 2025 18:11 IST

मध्य यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले से 18 की मौत

मध्य यूक्रेन के शहर क्रीवी रीह में रूस द्वारा किये गए मिसाइल हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जिनमें नौ बच्चे भी शामिल हैं। क्षेत्रीय गवर्नर सेरही लिसाक ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुए हमले में 61 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन महीने के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। गवर्नर ने कहा कि 40 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें दो बच्चों की हालत गंभीर है और 17 की हालत गंभीर है। शहर की रक्षा परिषद के प्रमुख ओलेक्सांद्र विलकुल ने कहा, ‘‘इसके लिए कभी माफी नहीं मिल सकती। पीड़ितों को हमेशा याद रखें। क्रीवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की का गृहनगर है।
APR 05, 2025 16:43 IST

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुप्त ढंग से शपथ दिलाए जाने से बार एसोसिएशन दुखी



दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुप्त तरीके से शपथ दिलाए जाने से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दुख व्यक्त किया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली को लिखे पत्र में एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने कहा, “गुप्त तरीके से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को शपथ दिलाए जाने के बारे में जानकर पूरे बार एसोसिएशन को दुख है।” उन्होंने कहा, “एक न्यायाधीश का शपथ ग्रहण, हमारी न्यायिक प्रणाली में एक सर्वोत्कृष्ट आयोजन होता है। इस संस्थान में समान रूप से भागीदार अधिवक्ताओं को इससे दूर नहीं रखा जा सकता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है कि यह शपथ ग्रहण भारत के संविधान के विरुद्ध है, इसलिए एसोसिएशन के सदस्य असंवैधानिक शपथ से जुड़ना नहीं चाहते।” पांडेय ने कहा, “हम यह समझने में असमर्थ हैं कि इस शपथ में “गोपनीय” क्या है। हमें समझाया गया कि न्याय व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हर कदम उठा रही है, लेकिन इस शपथ ग्रहण की अधिसूचना बार को क्यों नहीं दी गई, इस प्रश्न ने एक बार फिर आम आदमी की न्यायिक व्यवस्था में आस्था घटाई है।” उन्होंने कहा, “हमारी पीठ के पीछे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को जिस तरह से शपथ दिलाई गई, हम स्पष्ट रूप से उसकी निंदा करते हैं। पारंपरिक रूप से शपथ ग्रहण खुली अदालत में कराया जाता रहा है, लेकिन अधिवक्ता बिरादरी को इसकी सूचना नहीं देने से इस संस्थान में उनका भरोसा घट सकता है।” बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश से इस संस्थान के बुनियादी मूल्यों का संरक्षण करने और संस्थान की परंपराओं का पालन करने का अनुरोध किया है। पांडेय ने कहा, “एसोसिएशन को यह भी पता चला है कि ज्यादातर न्यायाधीशों को भी उक्त शपथ ग्रहण में आमंत्रित नहीं किया गया। इस प्रकार से, कानूनी और परंपरागत रूप से न्यायमूर्ति वर्मा को दिलाई गई शपथ गलत एवं अस्वीकार्य है।” बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को कोई प्रशासनिक या न्यायिक कार्य नहीं देने का अनुरोध किया है।
APR 05, 2025 16:42 IST

केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए निकले 30 लोग सड़क दुर्घटना में घायल


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 30 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पालनार गांव के करीब एक पिकअप वाहन के पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित पोटाली गांव के निवासी एक पिकअप वाहन में सवार होकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के लिए निकले थे। अधिकारियों ने बताया कि जब वाहन पालनार के करीब पहुंचा तब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और कुआकोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
APR 05, 2025 16:20 IST

‘एल2: एम्पुरान' के निर्माता गोपालन की चिटफंड कंपनी ने फेमा कानून का उल्लंघन किया : ईडी

प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को दावा किया कि विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के आरोप में मलयालम फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन के स्वामित्व वाली चिटफंड कंपनी के परिसरों पर मारे गए छापे के दौरान 1.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।संघीय एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार को शुरू की गई छापेमारी की कार्रवाई शनिवार को समाप्त हुई। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत केरल के कोझिकोड में एक स्थान और तमिलनाडु के चेन्नई में दो स्थानों पर श्री गोकुलम चिट्स एंड फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर की गई।
APR 05, 2025 15:49 IST

'आप' ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वह निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की अनुमति दे रही है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को "शिक्षा माफिया" के हवाले कर दिया है। सिसोदिया ने कहा, "जब से दिल्ली में भाजपा सरकार आई है, लोग परेशान हैं। अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, लंबे समय तक बिजली कटौती होती है और अब निजी स्कूल फीस बढ़ाकर अभिभावकों को लूट रहे हैं।" उन्होंने दावा किया कि कई निजी स्कूलों ने फीस में 20 से 82 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। उन्होंने सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में आप नेता आतिशी ने आरोपों को दोहराया और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच की मांग की। उन्होंने कहा, "इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से देखिए कि किस तरह अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2015 में सत्ता में आने के बाद निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने से रोका था। लेकिन भाजपा सरकार आते ही इन स्कूलों को फिर से लूट की खुली छूट मिल गई।" उन्होंने सवाल किया कि एक दशक से फीस नहीं बढ़ाने वाले निजी स्कूल अब भाजपा के सत्ता में आने के एक महीने के भीतर ही फीस कैसे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पूछा, "क्या भाजपा सरकार इसमें मिलीभगत है?" इससे पहले शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी'एक्स' द्वारका के एक निजी स्कूल में फीस वृद्धि के बारे में एक समाचार पत्र की कतरन साझा की थी। उन्होंने कहा, "10 साल में हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी। हमने शिक्षा माफिया को खत्म कर दिया। उनकी (भाजपा) सरकार बनने के एक महीने के भीतर ही शिक्षा माफिया वापस आ गया है।"
APR 05, 2025 15:48 IST

सरकार ने मणिपुर में शांति के लिए मेइती-कुकी समूहों के साथ बैठक की

केंद्र ने मणिपुर के मेइती और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को बैठक की, ताकि अशांत राज्य में स्थायी शांति स्थापित की जा सके। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक दोनों समुदायों के बीच मई 2023 से शुरू हुए संघर्ष का सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए केंद्र सरकार की पहल के तहत आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य मेइती और कुकी के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ाना तथा मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए खाका तैयार करना था। बैठक में ऑल मणिपुर यूनाइटेड क्लब्स ऑर्गनाइजेशन (एएमयूसीओ) और फेडरेशन ऑफ सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन (एफओसीएस) के प्रतिनिधियों सहित छह सदस्यीय मेइती प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। कुकी प्रतिनिधिमंडल में लगभग नौ प्रतिनिधि शामिल थे। केंद्र सरकार के वार्ताकारों में खुफिया ब्यूरो के सेवानिवृत्त विशेष निदेशक ए के मिश्रा भी शामिल थे। बृहस्पतिवार को लोकसभा में मणिपुर पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि गृह मंत्रालय ने पहले भी मेइती और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के विभिन्न संगठनों के साथ अलग-अलग बैठकें भी की गईं। निचले सदन में हुई संक्षिप्त बहस का जवाब देते हुए शाह ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय जल्द ही एक संयुक्त बैठक बुलाएगा।’’ सदन ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की पुष्टि करते हुए एक वैधानिक प्रस्ताव को मंजूर किया। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार हिंसा को समाप्त करने का रास्ता तलाशने के लिए काम कर रही है, लेकिन सर्वोच्च प्राथमिकता शांति स्थापित करना है। शाह ने कहा कि मणिपुर में स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है क्योंकि पिछले चार महीनों में हिंसा में कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन इसे संतोषजनक नहीं माना जा सकता क्योंकि विस्थापित लोग अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। मणिपुर में नौ फरवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है। मई 2023 में इंफाल घाटी स्थित मेइती और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से लगभग 260 लोगों की जान जा चुकी है। संघर्ष के शुरुआती चरण के दौरान मणिपुर के विभिन्न थानों से कई हजार हथियार लूट लिए गए। तीन जनवरी को राज्यपाल का कार्यभार संभालने वाले अजय कुमार भल्ला तब से विभिन्न वर्गों के लोगों से मिल रहे हैं और उनसे राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के बारे में जानकारी ले रहे हैं। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद राज्यपाल ने शांति बहाल करने और सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए कई कदम उठाए थे, जिनमें सुरक्षा बलों से हथियार लूटने वालों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहना भी शामिल था। केंद्र सरकार ने राज्य की सड़कों को सामान्य यातायात के लिए खोलने का भी प्रयास किया, हालांकि कुकी लोगों के विरोध के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका। मेइती या कुकी के निवास वाले क्षेत्रों से होकर यात्रा करना अन्य समुदाय के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। कुकी राज्य से बाहर जाने के लिए ज़्यादातर मिज़ोरम से होकर यात्रा करते हैं, लेकिन मेइती कुकी के प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में नहीं जाते हैं।
APR 05, 2025 15:44 IST

‘आप' विधायक अमानतुल्लाह खान ने वक्फ विधेयक के खिलाफ SC का रुख किया

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। खान ने अपनी याचिका में अनुरोध किया कि वक्फ (संशोधन) विधेयक को ‘‘असंवैधानिक और संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 25, 26, 29, 30 और 300-ए का उल्लंघन करने वाला’’ घोषित किया जाए और इसे रद्द करने का निर्देश दिया जाए।’’ खान ने अपनी याचिका में कहा, ‘‘यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 25, 26, 29, 30 और 300-ए के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। यह मुसलमानों की धार्मिक और सांस्कृतिक स्वायत्तता को कमतर करता है, यह मनमाने ढंग से कार्यकारी हस्तक्षेप को सक्षम बनाता है और अपने धार्मिक तथा धर्मार्थ संस्थानों का प्रबंधन करने के अल्पसंख्यक अधिकारों को कमजोर करता है।’’ कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 की वैधता को चुनौती दी थी और कहा था कि यह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ है।
APR 05, 2025 15:43 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को कर्नाटक में रणनीतिक रूप से अहम करवार नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे, जहां वह जहाज ‘सागर’ को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री दोपहर करीब एक बजे नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्हें परेड ग्राउंड में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। रक्षा मंत्री एक सैन्य हेलिकॉप्टर से प्रमुख अड्डे पर उतरे और वह यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
APR 05, 2025 14:47 IST

तीसरी बार समन जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए कामरा

‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के सिलसिले में दर्ज मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह तीसरी बार है जब कामरा समन जारी किए जाने के बावजूद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
खार पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
APR 05, 2025 14:46 IST

हर दिल अजीज अभिनेता मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

‘उपकार’’ और ‘‘क्रांति’’ जैसी फिल्मों में देशभक्त नायक की भूमिका निभाकर ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर हुए अभिनेता मनोज कुमार का शनिवार को यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उपनगरीय जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के वक्त अमिताभ बच्चन और सलीम खान सहित मनोरंजन जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। अंतिम संस्कार के वक्त उन्हें तीन बंदूकों की सलामी भी दी गई।
APR 05, 2025 14:45 IST

भाजपा नेता आखिरी क्षण तक वक्फ विधेयक पर शिवसेना का समर्थन लेने की कोशिश करते रहे: राउत

शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि केंद्र और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के शीर्ष नेता अंतिम क्षण तक वक्फ संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए समर्थन मांगने के वास्ते उनकी पार्टी के संपर्क में थे। राउत ने आरोप लगाया कि सरकार यह विधेयक भ्रष्टाचार को कानूनी ढांचे में लाने और भाजपा के प्रिय उद्योगपतियों के लिए दो लाख करोड़ रुपये की जमीन हड़पने के लिए लाई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) पर लोकसभा में विधेयक का समर्थन करने के लिए आखिरी क्षण तक दबाव डाला था। हालांकि बीजद ने बिल का विरोध किया, लेकिन उसने अपने सदस्यों को कोई व्हिप जारी नहीं किया और उन्हें अपने विवेक से वोट करने के लिए कहा। राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने हमारे साथ भी ऐसा ही किया, लेकिन हम सहमत नहीं हुए। अंतिम क्षण तक महाराष्ट्र और दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता शिवसेना के संपर्क में थे।"
APR 05, 2025 13:54 IST

छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी थे। चौदहवीं शताब्दी में निर्मित धार्मिक स्थल दंतेश्वरी मंदिर देवी दंतेश्वरी को समर्पित है। यह मंदिर दक्षिण बस्तर क्षेत्र में राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा शहर में स्थित है।
APR 05, 2025 12:25 IST

CM योगी ने मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपनी सादगी और भक्ति का परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के दर्शन किये तथा पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पावन अवसर पर उनकी यह उपस्थिति मंदिर में आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
APR 05, 2025 11:09 IST

अभिनेता मनोज कुमार को दिया गया राजकीय सम्मान

APR 05, 2025 11:04 IST

गाजीपुर: झोपड़ी को ट्रेलर ट्रक ने कुचला, सो रहे तीन बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मंदिर के सामने सड़क किनारे एक झोपड़ी को ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया, जिससे वहां सो रहे तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां बुरी तरह से घायल हो गयी हैं, जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कामाख्या धाम पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश पटेल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे गाजीपुर की ओर से आकर बारा की ओर जा रहा ट्रेलर ट्रक सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर चढ़ गया।
APR 05, 2025 10:26 IST

ठाणे में धूल भरी आंधी से इमारत क्षतिग्रस्त, निवासियों को निकाला गया

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में धूल भरी आंधी आने से अनधिकृत तौर पर बनाई गई एक ऊंची इमारत क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद कुछ निवासियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मुंब्रा क्षेत्र में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
APR 05, 2025 10:26 IST

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के बिष्णुपुर, थौबल और इंफाल पूर्व जिलों से दो प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (यूएनएलएफ-पाम्बेई) के दो सदस्यों को 47 वर्षीय व्यक्ति के अपहरण में संलिप्तता के आरोप में शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के ‘पटसोई पार्ट-4’ निवासी लैटोनजम दिलीप सिंह (47) को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर से अगवा किया था और इसकी सूचना मिलने पर घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया गया।
APR 05, 2025 09:04 IST

कनाडा के रॉकलैंड में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या

कनाडा के ओटावा के निकट रॉकलैंड में चाकू घोंपने से एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
APR 05, 2025 08:25 IST

भूकंप के तेज झटकों से दहला पापुआ न्यू गिनी

पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में शनिवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक पोस्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार भूकंप 5 अप्रैल, 2025 को महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र वेस्ट न्यू ब्रिटेन प्रांत की राजधानी किम्बे से 194 किमी दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप का केंद्र 6.23 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 151.64 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।