Aaj Ki Taza Khabar: 8 अक्टूबर को भारत आएंगे ब्रिटिश PM कीर स्टारमर, सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर कल SC करेगा सुनवाई
राजस्थान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया: मुख्यमंत्री शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता स्थापित की है। वह यहां केशव विद्यापीठ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नौवें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता स्थापित की, जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय में केवल पेपर लीक ही हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पांच साल में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लक्ष्य पर काम कर रही है जिसमें से लगभग 91 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।प्रधानमंत्री मोदी ने बीटीसी के प्रमुख के रूप में शपथ लेने पर हग्रामा मोहिलरी को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के रूप में शपथ लेने पर हग्रामा मोहिलरी को बधाई दी तथा कहा कि केंद्र और असम सरकार संपूर्ण विकास के लिए बीटीसी प्रशासन का समर्थन करना जारी रखेगी। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के अध्यक्ष हग्रामा मोहिलरी ने आज असम के कोकराझार जिले में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) के रूप में शपथ ली। पूर्व मंत्री रिहोन दैमारी ने भी खराब मौसम के बीच बोडोलैंड सचिवालय मैदान में आयोजित एक समारोह में उप मुख्य कार्यकारी सदस्य के रूप में शपथ ली।हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज
हिमाचल में मौसम ने करवट ले ली है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। कई क्षेत्रों में आंधी- बारिश और गर्जन के साथ तेज बारिश को रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर तीन दिनों का अलर्ट जारी किया है। बारालाचा शिंकुला और कुंजुम दर्रा जैसी ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।ग्रेनेड हमले मामले में पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दायर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 7 अप्रैल 2025 को पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के आवास पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। दायर आरोपपत्र में दो गिरफ्तार आरोपियों, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के सैदुल अमीन और कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के अभिजोत जांगड़ा, और दो फरार आरोपियों, यमुनानगर (हरियाणा) के कुलबीर सिंह सिद्धू और करनाल (हरियाणा) के मनीष उर्फ काका राणा के नाम शामिल हैं।अरब सागर में चक्रवात तूफान देगा दस्तक
मुंबई के कुलाबा क्षेत्र में स्थित बधवार पार्क में शक्ति चक्करी बादल के आने को लेकर आपने महाराष्ट्र सरकार ने और IMD ने अलर्ट जारी किया है, कि यहां के फिशरमन समंदर में फिशिंग के लिए नहीं जाये इस वजे से यहां के लोकल मच्छवारो का रोजगार रुख गया है इस से इने भारी लुकसान हुआ है। सरकार इसकी भरपाई दे।
भारी बारिश की वजह से हैदराबाद के कुछ हिस्सों जलभराव।
भारी बारिश के बाद हैदराबाद शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया।पनवेल शहर और खडकपाड़ा पुलिस की संयुक्त सफलता
नवी मुंबई के पनवेल शहर पुलिस स्टेशन और खडकपाड़ा पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने आंबिवली स्थित ईरानी बस्ती से एक सरगना चैन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं के मुख्य आरोपी सलमान साजिद जाफरी (उम्र 22 वर्ष, निवासी आंबिवली, कल्याण) को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खोज निकाला। स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में आरोपी को हिरासत में लिया गया है।इस गिरफ्तारी से नवी मुंबई में हुई कई चैन स्नैचिंग के मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
काठमांडू घाटी में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
शनिवार सुबह से जारी मूसलाधार वर्षा के कारण काठमांडू घाटी की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ और कटाव का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने नदी तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की है।ब्रिटिश PM कीर स्टारमर की दो दिवसीय भारत यात्रा
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अगले हफ्ते भारत के दो दिनों की यात्रा पर आएंगे। पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को बताया कि स्टारमर की 8 से 9 अक्टूबर तक की भारत यात्रा, भारत और ब्रिटेन के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी बनाने के साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का एक 'अनमोल अवसर' प्रदान करेगी।इजरायली PM नेतन्याहू ने वार्ताकारों की टीम मिस्र भेजी
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उम्मीद जताई है कि गाजा में बंद सभी बंधकों की रिहाई आने वाले कुछ दिनों में संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अप्रत्यक्ष वार्ता मिस्र में जारी है और इस्राइल का एक शिष्टमंडल तकनीकी बिंदुओं को अंतिम रूप देने के लिए वहां भेजा गया है।जरायली पीएम नेतन्याहू ने गाजा शांति समझौते के लिए वार्ताकारों की टीम मिस्र भेजीदिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार
दिल्ली- एनसीआर में एक बार मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर-भारत के अधिकांश हिस्सों में भी बारिश की संभावना बन रही हैं।CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, दावा- कानूनी प्रक्रियाओं का नहीं हुआ पालन
दिल्ली में ताजा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: इस मार्ग पर धरना प्रदर्शन के कारण जाम की संभावना, वैकल्पिक रूट पर ध्यान दें यात्री
नाप दी जाएगी डॉक्टरों को गिफ्ट देकर दवाईयां बेचने वाली फार्मा कंपनियां! सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र बनाएगा कमेटी
पोर्न और AI जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ कंगना रनौत ने दिल्ली HC का रुख किया, मांगी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा
सिर्फ शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited
