4 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली चुनाव के बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत
4 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को घेरने के लिए पूर्व सांसदों को मैदान में उतारा है। तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद छह श्रमिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ऐसा संदेह है कि विस्फोट रसायन मिश्रण की प्रक्रिया के दौरान हुआ और इससे कम से कम एक कमरा नष्ट हो गया और 6 मौतें हुईं। अमेरिका के वाशिंगटन में हुई गोलीबारी में कथित तौर पर कम से कम चार से पांच लोग घायल हो गए। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत अपराध स्थल पर पहुंचे, जहां अधिकारी घटना के आसपास की परिस्थितियों की सक्रियता से जांच कर रहे हैं।मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने लगभग 8:18 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:48 बजे) गोलीबारी की सूचना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 10:30 बजे ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की घनी परत छाई हुई है और शहर शीतलहर की चपेट में है।
4 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़: दिल्ली चुनाव के बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का वाहन खाई में गिरने से तीन जवानों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में एसके पायन के पास सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि तीन जवानों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बांदीपोरा जिले में दायित्व निर्वहन के समय खराब मौसम और कम दृश्यता की स्थिति के कारण भारतीय सेना का एक वाहन फिसलकर खाई में गिर गया।
नांदेड़ बम विस्फोट मामले में सभी नौ आरोपी बरी
बिहार: वैनिटी वैन के बारे में पूछने पर भड़क उठे प्रशांत किशोर
पंजाब: किसान संगठन की तीन महिला कार्यकर्ताओं की सड़क दुर्घटना में मौत
मालदा में टीएमसी पार्षद की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार: पुलिस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने सरकार को अपना करीबी सहयोगी और लोकप्रिय नेता बताया था। पार्षद दुलाल सरकार की मालदा जिले में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या के दिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद शुक्रवार को दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या पांच हो गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले के निवासी समीर अख्तर, मोहम्मद अब्दुल गनी और मालदा निवासी टिंकू घोष, अभिजीत घोष और अमित राजा के रूप में की है।
केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने प्रधानमंत्री की ओर से अजमेर दरगाह में चादर चढाई
शिमला में जनवरी में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज
दिल्ली चुनाव के बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
जालंधर में गोली लगने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
भारत ने 141 रन पर छह विकेट गंवाये
नहीं जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा- CM मोहन यादव
रिपब्लिकन माइक जॉनसन फिर चुने गए अमेरिकी सदन के अध्यक्ष
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर आउट किया
सिक्किम के राज्यपाल ने डोकलाम का दौरा किया, सेना के जवानों से बातचीत की
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने की सीएम से मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर की बात
इजरायल ने गाजा को फिर बनाया निशाना, 24 की मौत
माइक जॉनसन पुन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर चुने गए
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में अभूतपूर्व विश्वासमत प्राप्त करने के लिए स्पीकर माइक जॉनसन को बधाई। माइक एक बेहतरीन स्पीकर होंगे जिससे हमारे देश को लाभ होगा।’’ जॉनसन ने चुनाव जीतने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण समय है।’’
इसके तुरंत बाद उन्होंने 119वीं कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाई।
