Delhi Election 2025 BJP Candidates List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा मैदान में उतरेंगे। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली चुनाव लड़ेंगे।
कैलाश गहलोत को भी टिकट
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में कुल 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा हाल ही में आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत को भी बीजेपी ने टिकट दिया है।किसे-किसे मिला टिकट?
1-आदर्श नगर-राजकुमार भाटिया
2-बादली-दीपक चौधरी
3-रिठाला-कुलवंत राणा
4-नांगलोई जाट- मनोज शौकीन
5-मंगोलपुरी (अ.जा.) - राजकुमार चौहान
6-रोहिणी- विजेन्द्र गुप्ता
7-शालीमार बाग- रेखा गुप्ता
8-मॉडल टाउन- अशोक गोयल
9-करोल बाग (अ.जा.)- दुष्यन्त कुमार गौतम
10-पटेल नगर (अ.जा.)- राज कुमार आनंद
11-राजौरी गार्डन - मनजिंदर सिंह सिरसा
12-जनकपुरी- आशीष सूद
13-बिजवासन-कैलाश गहलोत
14-नई दिल्ली- प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
15-जंगपुरा-सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
16-मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय
17-आर.के. पुरम- अनिल शर्मा
18-महरौली -गजेन्द्र यादव
19-छतरपुर- करतार सिंह तंवर
20-अम्बेडकर नगर (अ.जा.)- खुशीराम चुनार
21-कालकाजी- रमेश बिधूड़ी
22-बदरपुर- नारायण दत्त शर्मा
23-पटपड़गंज - रविन्दर सिंह नेगी
24-विश्वास नगर-श्री ओम प्रकाश शर्मा
25-कृष्णा नगर-डॉ. अनिल गोयल
26-गांधी नगर-अरविंदर सिंह लवली
27-सीमापुरी- कुमारी रिंकू
28-रोहतास नगर- जितेन्द्र महाजन
29-घोंडा- अजय महावर
आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी
पार्टी ने कालकाजी से एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, जहां मुख्यमंत्री और आप की उम्मीदवार आतिशी मैदान में हैं। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों-दुष्यंत कुमार गौतम और आशीष सूद को करोल बाग और जनकपुरी से, अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर से और आप के पूर्व नेता कैलाश गहलोत को बिजवासन से टिकट दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे।
