दुनिया

USA: रिपब्लिकन माइक जॉनसन फिर चुने गए अमेरिकी सदन के अध्यक्ष, डोनाल्ड ट्रंप का मिला पूर्ण समर्थन

Mike Johnson: रिपब्लिकन माइक जॉनसन को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुन लिया गया है। जॉनसन ने जीत के बाद अपने बयान में कहा कि चार साल से मुद्रास्फीति का दौर देखने के बाद हमारे पास एक बड़ा एजेंडा है।

Image

माइक जॉनसन को फिर चुना गया अमेरिकी सदन के अध्यक्ष

Photo : Twitter

Mike Johnson: लुइसियाना के सांसद माइक जॉनसन फिर से अमेरिकी सदन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। जॉनसन ने 218 वोटों के साथ चैंबर में शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर से स्पीकर चुने गए। जॉनसन ने जीत के बाद अपने बयान में कहा कि चार साल से मुद्रास्फीति का दौर देखने के बाद हमारे पास एक बड़ा एजेंडा है। हमें बहुत कुछ करना है। हम इसे दो तरीके से कर सकते हैं और उच्च मुद्रास्फीति से लड़ सकते हैं। हम अमेरिकियों को राहत देंगे और ट्रंप टैक्स कट्स को बढ़ाएंगे। एकतरफा व्यापार सौदों से उद्योगों की रक्षा करेंगे और विदेशी निवेश वापस अमेरिका में बढ़ाएंगे। 113वीं कांग्रेस ने शुक्रवार को शपथ ली। दोनों चैंबर के प्रभारी रिपब्लिकन हैं।

जॉन थून को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

जॉनसन अमेरिकी सदन का नेतृत्व करेंगे और जॉन थून अमेरिकी सीनेट का नेतृत्व करेंगे। 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ लेने के बाद ही व्हाइट हाउस, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में तीनों का रिपब्लिकन नेता ही नेतृत्व करेंगे। ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही जॉनसन का समर्थन किया था और कहा था कि माइक एक महान स्पीकर होंगे और हमारा देश इसका लाभ उठाएगा। अमेरिका के लोग चार साल से सामान्य समझ, ताकत और नेतृत्व का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें यह मिलेगा और अमेरिका पहले से भी महान होगा।स्पीकर को पिछले नवंबर में उनके रिपब्लिकन सहयोगियों द्वारा सर्वसम्मति से फिर से चुनाव के लिए नामित किया गया था, लेकिन कुछ उनके ही सहयोगियों ने उनका विरोध किया था

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article