LIVE

आज की ताजा खबर: हरदीप सिंह पुरी दोपहर 12 राज्य सभा सीट को लेकर नामांकन दाख़िल करेंगे, वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

आज की ताजा खबर 31 अक्टूबर 2026: वाराणसी से दिल्ली का सफर अब हाईटेक होगा। बनारस स्टेशन से सीएम योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव यूपी की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, काशी की वृहद चौरासी कोस परिक्रमा दर्शन-पूजन यात्रा 31 अक्टूबर व एक नवंबर को निकलेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज में सुबह 8:30 बजे जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होगा। हरदीप सिंह पुरी आज राज्यसभा सीट के लिए दोपहर 12 बजे करेंगे नामांकन, भोपाल राज्यसभा सीट के लिए दाखिल करेंगे पर्चा।

आज की ताजा खबर: हरदीप सिंह पुरी  दोपहर 12 राज्य सभा सीट को लेकर नामांकन दाख़िल करेंगे, वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
आज की ताजा खबर: हरदीप सिंह पुरी दोपहर 12 राज्य सभा सीट को लेकर नामांकन दाख़िल करेंगे, वाराणसी से दिल्ली के बीच दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

आज की ताजा खबर 31 अक्टूबर 2026: वाराणसी से दिल्ली का सफर अब हाईटेक होगा। बनारस स्टेशन से सीएम योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव यूपी की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन का कई जगह स्वागत होगा। ट्रेन बनारस से शाम को चलकर आधी रात बाद दिल्ली पहुंचेगी। काशी की वृहद चौरासी कोस परिक्रमा दर्शन-पूजन यात्रा 31 अक्टूबर व एक नवंबर को निकलेगी। दो सौ से अधिक श्रद्धालु काशी के 24 देवालयों में दर्शन-पूजन करेंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज में सुबह 8:30 बजे जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

OCT 31, 2026 08:06 IST

राज्यसभा सीट के लिए दोपहर 12 बजे नामांकन हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी आज राज्यसभा सीट के लिए दोपहर 12 बजे करेंगे नामांकन, भोपाल राज्यसभा सीट के लिए दाखिल करेंगे पर्चा।
OCT 31, 2026 07:10 IST

हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें

यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को हमलों की एक नई लहर शुरू की. सऊदी और यमनी अधिकारियों के मुताबिक, हूतियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना की ओर एक ड्रोन भेजा। इसके अलावा, दक्षिणी यमन के अदन शहर में राष्ट्रपति भवन परिसर (माशीक पैलेस) और हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
OCT 31, 2026 07:09 IST

काशी से चुनार तक गूंजेगा हर-हर महादेव: 84 कोस यात्रा आज से

काशी की वृहद चौरासी कोस परिक्रमा दर्शन-पूजन यात्रा 31 अक्टूबर व एक नवंबर को निकलेगी। दो सौ से अधिक श्रद्धालु काशी के 24 देवालयों में दर्शन-पूजन करेंगे। काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति के संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 31 को सुबह सात बजे सत्यनारायण मंदिर (आदिविशेश्वर मंदिर) बांसफाटक से निकाली जाएगी। यात्रा वाराणसी के अलावा मिर्जापुर के चुनार, चंदौली और जौनपुर जिलों के मंदिरों में जाएगी।
OCT 31, 2026 07:09 IST

बनारस से दिल्ली का सफर होगा हाईटेक, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी

वाराणसी से दिल्ली का सफर अब हाईटेक होगा। बनारस स्टेशन से सीएम योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव यूपी की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन का कई जगह स्वागत होगा। ट्रेन बनारस से शाम को चलकर आधी रात बाद दिल्ली पहुंचेगी।