आज की ताजा खबर, 31 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज Live: सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री; कच्छ का छारी-ढांड पक्षी विहार बना गुजरात का पांचवां रामसर स्थल
-सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी
-ट्रंप के फेड चेयरमैन को नॉमिनेट करने के बाद सोना, चांदी की कीमतों में गिरावट आई
कच्छ का छारी-ढांड पक्षी विहार गुजरात का पांचवां रामसर स्थल बना
कच्छ जिले में स्थित छारी-ढांड पक्षी विहार को रामसर संधि के तहत अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि की सूची में शामिल किया गया है। गुजरात के मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नल सरोवर, थोल, खिजड़िया और वधवाना के बाद,छारी-ढांड गुजरात का पांचवां और कच्छ का पहला रामसर स्थल बन गया है। उन्होंने कहा कि छारी-ढांड पक्षी विहार को रामसर का दर्जा मिलने से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, स्थानीय विकास और वैश्विक मान्यता जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह पर्यावरण पर्यटन के लिए भी एक पसंदीदा गंतव्य बनेगा ‘रामसर कन्वेंशन’ आर्द्रभूमियों के संरक्षण को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय संधि है।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश के कुल आर्द्रभूमि क्षेत्र का 21 प्रतिशत से अधिक हिस्सा गुजरात में है, जो सभी राज्यों में सबसे अधिक है। इसमें कहा गया है कि गुजरात की आर्द्रभूमि लगभग 35 लाख हेक्टेयर में फैली हुई है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 17.8 प्रतिशत है। मोढवाडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की दूरदृष्टि से गुजरात आर्द्रभूमि संरक्षण में एक महत्वपूर्ण राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में स्थानीय समुदायों और आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति समर्पित लोगों को बधाई दी।
सीएम से मुलाकात के बाद तय होगा अगला कदम
सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है। महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि अब हम मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और आगे की कार्रवाई तय करेंगे। भुजबल ने फिर से दोहराया कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनेंगी।राजस्थान में बादल छाए रहने और बारिश-ओलावृष्टि की संभावना
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में शनिवार से बादल छाए रहने व बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, आज एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 31 जनवरी व एक फरवरी को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बादल छाए रहने व आकाशीय बिजली के साथ कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दो फरवरी को सक्रिय होगा जिससे पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है।
हालांकि, इस दौरान पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गयी। सर्वाधिक बारिश वनस्थली (टोंक) में 2.1 मिलीमीटर हुई। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। राजस्थान में इस दौरान अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 28.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुनेत्रा पवार सर्वसम्मति से राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गईं
सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार है। मुंबई में NCP विधायक दल की बैठक चल रही थी। जहां सुनेत्रा पवार सर्वसम्मति से राकांपा विधायक दल की नेता चुनी गईं।UGC वाले नियम पर आगे क्या होने वाला है?
#ChakraViewWithSumitAwasthi : UGC वाले नियम पर आगे क्या होने वाला है?
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 31, 2026
सुप्रीम कोर्ट वाली राहत पर 19 मार्च को क्या होगा?
देखिए, 'चक्रView' स्पेशल में 'UGC की ABC' आपके अपने सुमित अवस्थी के साथ शाम 6:57 बजे सिर्फ @TNNavbharat पर @awasthis #ChakraView pic.twitter.com/IUvv5gKS5V
अंडर-19 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल की हार का बदला लेने उतरेगा भारत
पांच बार का चैंपियन भारत रविवार को यहां आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल में मिली शर्मनाक हार का बदला लेने की कोशिश करेगा।भारत पिछले साल 21 दिसंबर को दुबई में हुए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से 191 रन से हार गया था जबकि 14 दिसंबर को उसने इसी टूर्नामेंट का ग्रुप मैच इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 90 रन से जीता था।
रविवार को आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी।
पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान के साथ अपनी ‘हाथ नहीं मिलाने की नीति’ भी जारी रख सकता है।
भारतीय अंडर-19 टीम ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के साथ मैच के बाद हाथ मिलाने से परहेज किया। उस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण मैच के दौरान भी भारत ने ऐसा ही किया था।
अंडर-19 विश्व कप में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अमेरिका पर छह विकेट की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर ग्रुप चरण में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया।
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को हलवारा हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पंजाब में हलवारा हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के नाम पर रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, 'संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के शुभ अवसर पर आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण इस पूजनीय संत और समाज सुधारक को श्रद्धांजलि है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं भारत के सामाजिक मूल्यों को प्रेरित करती रहती हैं।'मोदी रविवार को आदमपुर हवाई अड्डे जाएंगे, जहां वह इसके नए नाम ‘श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा’ का अनावरण करेंगे। पंजाब में विमानन अवसंरचना को और आगे बढ़ाते हुए हलवारा हवाई अड्डे का नया टर्मिनल भवन राज्य के लिए एक नया प्रवेश द्वार स्थापित करेगा, जो लुधियाना और उसके आसपास के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्रों की आवश्यकतओं को पूरा करेगा।
लुधियाना जिले में स्थित हलवारा में भारतीय वायुसेना का एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्टेशन भी है। लुधियाना में पहले हवाई अड्डे का रनवे अपेक्षाकृत छोटा था, जो छोटे आकार के विमानों के लिए उपयुक्त था।
इजराइल गाजा युद्ध
गाजा में शनिवार तड़के इजराइली हमलों में कम से कम 12 फलस्तीनियों की मौत हो गई। अस्पताल के प्राधिकारी ने यह जानकारी दी।होटल के कमरे में युवक एवं युवती के शव फंदे पर लटके मिले
केरल के कोट्टायम में एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि युवक और युवती के परिवार उनके विवाह के लिए कथित तौर पर राजी नहीं थे, इसलिए उन्होंने आत्महत्या की।इसने बताया कि मृतकों की पहचान पुथुपल्ली निवासी नंदकुमार आरपीसी (22) और परुम्बाइकडु की वरिसेरी निवासी आसिया थानम्मा (19) के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार शाम को कोट्टायम में शास्त्री रोड स्थित कमरे में फंदे पर लटके मिले।
कोट्टायम पश्चिम थाने के अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने परिजनों को अपने प्रेम संबंध और विवाह की योजना के बारे में बताया था लेकिन दोनों परिवार इसके लिए कथित तौर पर राजी नहीं थे।
तिरुमला घी विवाद
वाईएसआरसीपी सरकार ने 2019 में निविदा की शर्तों में बदलाव किया था: आंध्र प्रदेश के एक मंत्री ने तिरुमला घी विवाद को लेकर दावा किया। आंध्र प्रदेश के मंत्री का आरोप है कि इस बात के सबूत हैं कि लड्डू में मिलावट 2019 के बाद शुरू हुई।गुरुग्राम-टोल पर फायरिंग मामला
गुरुग्राम-टोल पर फायरिंग मामले में गिरफ्तार विनय ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर दाग दी गोली। विनय दुवारा चलाई गोली एएसआई मनमोहन की बुलेटप्रूफ जैकिट में लगी, जबकि जबावी कार्रवाई में पुलिस दुवारा चलाई गई गोली विनय के पैर में लगी। विनय को घायलावस्था में होस्पिटल में दाखिल करवाया गया। बता दें कि विनय को पुलिस हथियार बरामद करने के लिए गांव पुराना बहरामपुर लेकर पहुची थी। जहां उसने पहाड़ी वाले रास्ते पर पिस्टल छुपाई हुई थी। जैसे ही पुलिस ने पिस्टल की बरामद तो विनय ने पुलिस पर गोली चला दी। इसी तरह बाबी ने भी पुलिस गिरफ्त से किया था भागने का प्रयास, लेकिन इस दौरान भागते हुए उसे चोट लग गई। बाबी को भौंडसी इलाके में लेकर पहुची थी पुलिस।सहारनपुर में फर्जी बिल से कोडीन कफ सिरप बेचने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर - थाना बेहट पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। औषधि निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमा संख्या 605/25 में यह कार्रवाई की गई। मामले में आरोप है कि अभियुक्तों ने 15,450 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप को चिकित्सीय उपयोग के बजाय फर्जी बिलों के आधार पर अवैध रूप से बेचा।इस प्रकरण में पहले अभियुक्त पंकज शर्मा को 31 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान दूसरे अभियुक्त पप्पू राम शर्मा उर्फ प्रदीप शर्मा का नाम सामने आया, जिस पर बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 जनवरी 2026 को अभियुक्त को डाकपत्थर बैराज स्टेडियम, विकासनगर देहरादून से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का आतंकवादियों से फिर सामना हुआ
सुरक्षा बलों का शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में छिपे आतंकवादियों से फिर सामना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।सेना ने बताया कि जमीनी स्तर पर अभियान की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए सभी स्रोतों से मिली खुफिया जानकारी के साथ समन्वय किया गया।
व्हाइट नाइट कोर ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संयुक्त अभियान त्राशी-1 के दौरान व्हाइट नाइट कोर, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों का 31 जनवरी की सुबह डोलगाम के रिहायशी इलाके में आतंकवादियों से फिर से सामना हुआ।’’
उसने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गयी और अभियान जारी है।
पिछले दो हफ्तों में यह चौथी बार है जब इस इलाके में आतंकवादियों से सामना हुआ है।
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने किश्तवाड़ का दौरा किया और जिले में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को खत्म करने के लिए जारी अभियान के तहत आतंकवाद विरोधी ग्रिड का जायजा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान सिंहपोरा, चिंगम और चतरू में छह किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं ताकि राष्ट्रविरोधी तत्व इनका दुरुपयोग नहीं कर सकें।
शरद पवार का सुनेत्रा पवार पर बयान
'मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले रही हैं, यह फैसला उनकी पार्टी ने किया होगा'गाजियाबाद में विवाद में दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या, एक अन्य घायल
गाजियाबाद जिले में एक भोजनालय में मामूली विवाद के कारण दो युवकों की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय की है जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई।
अमेरिका ने इजराइल और सऊदी अरब को अरबों अमेरिकी डॉलर के हथियार बेचे जाने को मंजूरी दी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल को 6.67 अरब अमेरिकी डॉलर और सऊदी अरब को नौ अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के हथियारों की एक बड़ी नयी श्रृंखला की बिक्री को मंजूरी दे दी है।इन दोनों हथियार सौदों की घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात की। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब ईरान पर अमेरिकी सैन्य हमले की आशंका को लेकर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को ही विदेश मंत्रालय ने इन सौदों की मंजूरी की जानकारी अमेरिकी संसद को दे दी थी, जिसके बाद इन्हें सार्वजनिक किया गया।
इन हथियार सौदों की घोषणा ऐसे समय में भी हुई है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा के लिए अपनी युद्धविराम योजना को आगे बढ़ा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य इजराइल और हमास के बीच संघर्ष को समाप्त करना तथा फलस्तीनी क्षेत्र के पुनर्निर्माण और पुनर्विकास को आगे बढ़ाना है। दो वर्षों से जारी युद्ध में गाजा पूरी तरह तबाह हो चुका है और इसमें अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।
सुनेत्रा पवार मुंबई पहुंचीं, महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने की तैयारी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में उनका स्थान लेने की तैयारी के तहत उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार शनिवार को मुंबई पहुंच गईं।वह अपने बेटे पार्थ के साथ तड़के दक्षिण मुंबई स्थित अजित पवार के आधिकारिक आवास देवगिरि पहुंचीं।
सुनेत्रा (62) महाराष्ट्र विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। वह शनिवार दोपहर मुंबई में होने वाली बैठक में राकांपा की विधायक दल की नेता चुनी जाएंगी। इसके बाद उनके महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना है।
बुधवार को बारामती में एक विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद राकांपा के दोनों गुटों के आसन्न विलय को लेकर चर्चाएं भले ही तेज हो गई थीं, लेकिन शरद पवार के परिवार और राकांपा (शरदचंद्र पवार) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें सुनेत्रा के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल के फैसले में बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे, होटल में कोर कमेटी की बैठक की
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे। उन्होंने शहर के एक होटल में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शाह ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक बैठक की, जिसमें पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ नेता ने बताया कि लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल, बिप्लब देव, समिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और शुभेंदु अधिकारी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
रेलवे ने 472 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच तैनात की
रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को रेल नेटवर्क के तीन खंडों में कुल 472.3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर तैनात कर दिया गया है।यह रेल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मंत्रालय के अनुसार, जिन नये खंडों में कवच प्रणाली तैनात की गई है, उनमें पश्चिम रेलवे का वडोदरा–विरार खंड (344 किमी), उत्तर रेलवे का तुगलकाबाद जंक्शन केबिन–पलवल खंड (35 किमी) और पूर्व-मध्य रेलवे का मनपुर–सरमाटांड खंड (93.3 किमी) शामिल है।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “इस पहल के साथ भारतीय रेल उच्च घनत्व वाले मार्गों पर रेल सुरक्षा, परिचालन सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए स्वदेशी कवच प्रणाली की तैनाती को और तेज कर रही है।”
ईरान के दो परमाणु ठिकानों पर हलचल देखी गई
ईरान में मुद्रा अवमूल्यन और बढ़ती मुद्रास्फीती के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई को लेकर बढ़ते तनाव के बीच उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में देश के दो प्रमुख परमाणु स्थलों पर हलचल होते देखी गई है।विशेषज्ञों के मुताबिक, यह हलचल इस बात का संकेत हो सकता है कि ईरान पिछले साल अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में क्षतिग्रस्त हुए इन दो परमाणु ठिकानों पर बचे परमाणु तत्वों को पुन: प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है।
दिल्ली: जनवरी 2026 में औसत AQI 307 रहा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल जनवरी में पिछले वर्ष की तुलना में वायु गुणवत्ता में मामूली गिरावट देखी गई है, जिसमें 30 जनवरी तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 रहा, जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह 306 था। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के हालिया विश्लेषण से यह बात सामने आई है।विश्लेषण के मुताबिक, जनवरी 2026 पिछले पांच वर्षों में अब तक का दूसरा सबसे स्वच्छ आबोहवा वाला जनवरी महीना बनकर उभरा है।
विश्लेषण से पता चला है कि जनवरी 2026 में अब तक दिल्ली में दो दिन वायु गुणवत्ता "मध्यम", 12 दिन "खराब", 14 दिन "बहुत खराब" और दो दिन "गंभीर" रहे।
ट्रंप के फेड चेयरमैन को नॉमिनेट करने के बाद सोना, चांदी की कीमतों में गिरावट आई
30 जनवरी, 2026 को चांदी के बाजार में 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट आई, दशकों के सबसे खराब दिन यह 30% तक गिर गया। सोने को भी भारी नुकसान हुआ और यह लगभग 9% गिर गया।यह बाजार में उथल-पुथल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को नए फेडरल रिजर्व चेयर के रूप में नॉमिनेट करने के बाद हुई। इस नॉमिनेशन से फेडरल रिजर्व की आजादी के बारे में चिंताओं को कम करने में मदद मिली, लेकिन इससे अमेरिकी डॉलर की कीमत में तेजी आई, जिसका कीमती धातुओं की कीमतों पर बहुत ज्यादा असर पड़ा।
सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनCP) के नेताओं ने बताया कि राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी। उनके पति अजीत पवार की दो दिन पहले एक दुखद विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुनेत्रा ने 18 जून 2024 को राज्यसभा में आने से पहले 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं थीं। अब वह शनिवार को NCP विधायक दल की नेता चुनी जा सकती हैं और उसके बाद उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकती हैं।'SIR के बाद 728 में से सिर्फ एक वोटर बचा', राहुल गांधी ने SDM को लगाया फोन, बोले- बेला एस्टेट में 727 के काटे गए नाम
9 मौतों के 'यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे' पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी चीफ सेक्रेटरी और सड़क परिवहन मंत्रालय से मांगा जवाब
Delhi: चुनाव आयोग के खिलाफ यूथ कांग्रेस और NSUI का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कई हिरासत में
शिक्षा में 'सफाई' की चुनौती, भारत के स्कूलों में 5 करोड़ बच्चों के पास शौचालय तक नहीं, UN रिपोर्ट का खुलासा
100 मीटर लंबा, 1405 मीट्रिक टन वजनी... बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली बड़ी कामयाबी, महाराष्ट्र में पहला स्टील ब्रिज तैयार
© 2026 Times Horizon Private Limited
