LIVE

ताजा खबर, 30 अक्टूबर 2023 : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल को किया तलब, होगी पूछताछ, तेलंगाना में BRS सांसद प्रभाकर पर जानलेवा हमला

आज की ताजा खबर LIVE

ताजा खबर, 30 अक्टूबर 2023 : शराब घोटाले में ED ने केजरीवाल को किया तलब, होगी पूछताछ, तेलंगाना में BRS सांसद प्रभाकर पर जानलेवा हमला

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 30 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच आज BRS सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ। तेलंगाना के सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर आज उस समय चाकू मारा गया जब वह राज्य के सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार कर रहे थे। जब हमला हुआ तब वह एक पादरी के घर की ओर जा रहे थे वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों के विधायकों की अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सोमवार को मामले में संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर को फैसला लेने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। उधर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी इजराइल-हमास संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र के हालिया प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत के अनुपस्थित रहने का 'कड़ा विरोध' करती है उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमास के हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा की है तथा यह त्रासदी उस समय और बढ़ गई है जब इजरायल उस आबादी से बदला लेने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो काफी हद तक असहाय होने के साथ-साथ निर्दोष भी है वहीं मैक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तटीय क्षेत्र में चक्रवात ओटिस के कारण कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर की जान अकापुल्को में गई, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...

OCT 30, 2023 23:46 IST

रियाणा में फिर आया भूकंप, इस शहर में महसूस हुए झटके; घरों से निकले लोग

एक बार फिर हरियाणा के झज्जर में भूकंप आया है। भूकंप के झटके लगते ही झज्जर में लोग घरों से बाहर निकल गए। पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 22:10 IST

शराब घोटाले में ED ने अरविंद केजरीवाल को किया तलब, होगी पूछताछ

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है। केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर तलब किया गया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 21:17 IST

कैसे हुई आंध्र प्रदेश में ट्रेनों की टक्कर, वजह चल गई पता

आंध्र प्रदेश में रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08504) ने विशाखापत्तनम पलासा पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 08532) को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस टक्कर के लिए रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के चालक और सहायक चालक को जिम्मेदार ठहराया गया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 20:15 IST

सिर पकड़ लेंगे आप, पाक कोच ने टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा इस चीज पर फोड़ा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने एक बार फिर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्व कप में खराब प्रदर्शन की जो वजह बताई है उसको सुनकर आप भी सिर पकड़ लेंगे, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 20:14 IST

बड़े मंगल पर..PAK गर्ल्स का सुन्दरकांड! पाकिस्तानी गर्ल्स बोलीं..जय बजरंग बली!

इस्लामिक पाकिस्तान पिछले 76 सालों से हर मोर्चे पर फेल रहा है.. और हिंदू बाहुल्य आबादी वाला भारत हर मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है.. पाकिस्तान इसके कारण तलाश रहा है..पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 17:53 IST

Chhattisgarh : पाटन सीट से CM बघेल ने भरा पर्चा

बघेल के नामांकन दाखिल करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उनके साथ थे। नामांकन दाखिल करने जाने से पहले बघेल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी पत्नी भिलाई स्थित अपने आवास पर उनके माथे पर तिलक लगाती नजर आ रही हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 17:13 IST

डाकूओं के गढ़ 'चंबल' के चुनावी मुद्दे क्‍या हैं, कौन बनेगा यहां का संकटमोचक

मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउंटडउन शुरू हो चुका है। इस चुनावी यात्रा में आज हम बात करेंगे डाकूओं के गढ़ यानी चंबल घाटी के असली चुनावी मुद्दों पर, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 16:51 IST

सपा MLA शहजिल इस्लाम पर ड्राइवर ने दर्ज करवाई एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट

बरेली की भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से सपा MLA शहजिल इस्लाम पर उनके ड्राइवर ने FIR दर्ज करवाई है और मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 16:51 IST

यूपी में हाथ जोड़ गिड़गिड़ाते रहे पूर्व BJP सांसद, नहीं मिला बेटे को इलाज

राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई में पूर्व भाजपा सांसद के बेटे की इलाज न मिल पाने से मौत हो गई। इसी 28 अक्‍टूबर की रात इमरजेंसी पहुंचे पूर्व सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि किसी डॉक्‍टर ने उनके बेटे को देखने की जहमत नहीं उठाई, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 16:03 IST

UN में भारत के रूख पर सोनिया ने जताया एतराज

सोनिया गांधी ने अंग्रेजी दैनिक में लिखे एक लेख में यह भी कहा कि उनकी पार्टी का लंबे समय से यह रुख रहा है कि इज़राइल के साथ सह-अस्तित्व में एक संप्रभु, स्वतंत्र और सुरक्षित फलस्तीन राष्ट्र के लिए सीधी बातचीत हो, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 16:03 IST

तेलंगाना में BRS सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच आज BRS सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर हमला हुआ। राज्य के सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार के दौरान ये घटना सामने आई, पढ़ें पूरी खबर
OCT 30, 2023 14:44 IST

बेंगलुरू में कई बसों में लगी आग

बेंगलुरु के वीरभद्र इलाके में बस स्टैंड के पास एक गैरेज में अचानक आग लग गई, जिससे एकाएक कई बसों में भयंकर आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एक बस में लगी और फिर देखते-देखते ही कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
OCT 30, 2023 13:43 IST

मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों ने NCP विधायक के घर में लगाई आग

महाराष्ट्र के बीड में मराठा आरक्षण आंदोलन काफी हिंसक हो गया है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के घर में आ लगा दी। इससे पहले उनके घर में तोड़-फोड़ भी की गई।
OCT 30, 2023 13:17 IST

महाराष्ट्र विधायकों की अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र विधायकों की अयोग्यता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के दोनो गुटों के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेने के लिए स्पीकर को 31 दिसंबर तक का समय दिया। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने NCP के विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेने के लिए स्पीकर को 31 जनवरी 2024 तक का समय दिया।
OCT 30, 2023 12:40 IST

इजराइल ने सीरिया पर किया हमला

सीरिया से कथित तौर पर रॉकेट अटैक के जवाब में नेतन्याहू की इजराइली सेना ने जवाबी हमला किया है।
OCT 30, 2023 10:57 IST

मनीष सिसोदिया को SC से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई छह से आठ महीने में पूरी करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर सुनवाई धीमी गति से आगे बढ़ती है तो सिसौदिया बाद के चरण में फिर से जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने नोट किया कि 338 करोड़ रुपये के धन हस्तांतरण से संबंधित पहलू अस्थायी रूप से स्थापित हैं।
OCT 30, 2023 10:37 IST

प्रधानमंत्री मोदी आज से गुजरात के दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को मेहसाणा जिले में आयोजित एक समारोह में 5,950 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बनासकांठा जिला स्थित अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12 बजे मेहसाणा के खेरालु तालुका के दाभोदा गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
OCT 30, 2023 10:27 IST

बदायूं में बस और वैन में टक्कर

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में स्कूली बस और वैन आपस में टकरा गयी, इस हादसे में मौके पर ड्राइवर और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक बच्चे नें ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य बच्चों की हालत गम्भीर बनी हुई है।
OCT 30, 2023 09:30 IST

रूस में रनवे पर घुसे फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारी

इजराइल और हमास में छिड़ी जंग के बीच दुनियाभर में यहूदियों के खिलाफ नफरती हिंसा बढ़ती जा रही है। इसकी एक बानगी रविवार को रूस में देखने को मिली। यहां से चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब दक्षिणी रूसी क्षेत्र दागेस्तान के मखाचकाला शहर में स्थित एयरपोर्ट पर फिलिस्तीन समर्थकों ने धावा बोल दिया। अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाते हुए कई फिलिस्तीन समर्थकों ने इजराइल से आए एक प्लेन को घेर लिया और इसमें यहूदी नागरिकों की तलाश करने लगे। आनन-फानन में एयरपोर्ट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया।
OCT 30, 2023 08:42 IST

दिल्ली-NCR में और जहरीली हुई हवा

दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ने के साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बिगड़ता जा रहा है। आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 322 तो वहीं नोएडा का AQI 324 रहा। जो बहुत खराब श्रेणी को दर्शाता है।