देश

तेलंगाना में BRS सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला, हमलावर ने पेट में घोंपा चाकू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2023, 04:42 PM IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच आज BRS सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर हमला हुआ। राज्य के सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार के दौरान ये घटना सामने आई।

Image

सांसद पर जानलेवा हमला

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच आज BRS सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ। तेलंगाना के सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर आज उस समय चाकू मारा गया जब वह राज्य के सिद्दीपेट जिले में चुनाव प्रचार कर रहे थे। जब हमला हुआ तब वह एक पादरी के घर की ओर जा रहे थे। एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और ऐसा लगा जैसे वह उनसे हाथ मिलाना चाहता है, लेकिन उसने अचानक चाकू निकाला और उनके पेट में घोंप दिया।

हमलावर को बीआरएस कार्यकर्ताओं ने पीटा

हमलावर को रैली में बीआरएस कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त एन श्वेता ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। हम उसके विवरण की पुष्टि कर रहे हैं। मेडक लोकसभा क्षेत्र से सांसद के पेट में चोटें आई हैं और उन्हें गजवेल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डुबक्का से बीआरएस उम्मीदवार

रेड्डी को हाल ही में 30 नवंबर के चुनाव में मौजूदा भाजपा विधायक रघुनंदन के खिलाफ डुबक्का से बीआरएस उम्मीदवार घोषित किया गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव द्वारा 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सीट छोड़ने के बाद रेड्डी सांसद बने थे। घटनास्थल के वीडियो में प्रभाकर रेड्डी एक गाड़ी में बैठे हुए खून को रोकने की कोशिश करते हुए अपने पेट पर लगे चाकू के घाव को दबाते हुए दिख रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी