लखनऊ

UP News: सपा MLA शहजिल इस्लाम पर ड्राइवर ने दर्ज करवाई एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट, लगाया पीटने का आरोप- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 31, 2023, 02:48 PM IST

बरेली की भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से सपा MLA शहजिल इस्लाम पर उनके ड्राइवर ने FIR दर्ज करवाई है और मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली से भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम (sp mla shahjil islam) पर उनके कार चालक ने मारपीट, धमकी देने और एससी/ एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है, बरेली जीआरपी थाना पुलिस ने एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, आरोप है कि विधायक ने गाली देकर शीशा गंदा होने और गाड़ी साफ नहीं होने की बात कही।

वहीं ड्राइवर का कहना था गाड़ी पूरी रात खड़ी रही इसलिए मिट्टी के कारण गंदी हो गई उसने साफ करने की बात भी कहीं लेकिन सपा विधायक का पारा हाई हो गया और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी गई, आरोप है कि विधायक ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया।

मुख्यमंत्री योगी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान दिया था

गौर हो कि पिछले साल सपा विधायक शहजिल इस्लाम सपा के एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान दिया था, उस वक्त कहा था कि अब दूसरे लोगों के मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से भी धुआं नहीं निकलेगा, गोलियां चलेंगी वहीं इस बयान के कुछ दिन बाद उनके पेट्रोल पंप को बुलडोजर से तोड़ा गया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article