LIVEआज की ताजा खबर, 30 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विष्णु गुप्ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और मीडिया को जानकारी दी। विष्णु गुप्ता ने धमकी देने वाले का ऑडियो भी जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो चुका है। IMD ने कहा है कि आज चक्रवात Fengal पुडुचेरी और तमिलनाडु तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरी नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नाइजर नदी में नाव पलटने से 27 की मौत हो गई है और 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं। संभल में आज सपा का 15 सदस्य दल दौरा करेगा, इस बीच यहां 10 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम को लेकर जारी सस्पेंस के बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा है कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटे में बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आज वायनाड का दौरा करने वाले हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...
आज की ताजा खबर, 30 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : अजमेर दरगाह मामले में हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को मिली सिर कलम करने की धमकी, संभल जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका
आज की ताजा खबर, 30 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विष्णु गुप्ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और मीडिया को जानकारी दी। विष्णु गुप्ता ने धमकी देने वाले का ऑडियो भी जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो चुका है। IMD ने कहा है कि आज चक्रवात Fengal पुडुचेरी और तमिलनाडु तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरी नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नाइजर नदी में नाव पलटने से 27 की मौत हो गई है और 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं। संभल में आज सपा का 15 सदस्य दल दौरा करेगा, इस बीच यहां 10 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम को लेकर जारी सस्पेंस के बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा है कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटे में बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आज वायनाड का दौरा करने वाले हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...
- आज की ताजा खबर लाइव, 30 नवंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार:
- चक्रवाती तूफान Fengal आज कर सकता है लैंडफॉल, तमिलनाडु व पुडुेचेरी में रेड अलर्ट जारी।
- नाइजरीरिया की नाइजर नदी में नाव पलटने से 27 की मौत, 100 लापता।
- राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आज करेंगे वायनाड का दौरा।
- संभल में 10 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू, सपा का 15 सदस्यीय दल आज करेगा दौरा।
- महाराष्ट्र सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार, एकनाथ शिंदे अपने गांव रवाना।
NOV 30, 2024 18:18 IST
अजमेर दरगाह मामले में हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को मिली सिर कलम करने की धमकी
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विष्णु गुप्ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और मीडिया को जानकारी दी। विष्णु गुप्ता ने धमकी देने वाले का ऑडियो भी जारी किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 30, 2024 17:50 IST
केरल में माकपा नेता बिपिन सी. बाबू भाजपा में शामिल हुए
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सम्मेलन से पहले जारी कार्यक्रमों में गुटबाजी की खबरों के बीच पार्टी नेता बिपिन सी बाबू शनिवार को वामपंथी दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने माकपा के अलप्पुझा क्षेत्र समिति के सदस्य बिपिन सी बाबू को यहां आयोजित एक बैठक के दौरान पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अलप्पुझा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष, मुथुकुलम ब्लॉक पंचायत के अध्यक्ष, डीवाईएफआई और एसएफआई अलप्पुझा जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।
NOV 30, 2024 17:35 IST
बदायूं में जामा मस्जिद पर नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा
बदायूं की जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अदालत में जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर होने के वाद की पोषणीयता (सुनवाई योग्य) पर शनिवार को सुनवाई हुई और अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि तीन दिसंबर तय की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 30, 2024 16:51 IST
चक्रवाती तूफान 'फेंगल' ने श्रीलंका में मचाया कोहराम
दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के प्रभाव से उत्पन्न हुई प्रतिकूल मौसम स्थिति के कारण श्रीलंका में 15 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने कहा कि पूर्वी प्रांत में कहर बरपाने वाला चक्रवाती तूफान शनिवार को बाद में भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा।
NOV 30, 2024 15:21 IST
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन निर्माण कारखानों का किया दौरा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सूरत जिले के दौरे पर है। इस दौरान रेल मंत्री ने कीम, ऑलपाड में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट निर्माण फैक्ट्री का दौरा किया। बुलेट ट्रेन निर्माण कारखानों में अत्याधुनिक ट्रैक स्लैब के निर्माण कर रहे वर्करों के साथ संवाद भी किया। रेल मंत्री ने फैक्ट्री में चल रहे काम का जायजा लिया। फैक्ट्री में निर्मित ट्रैक स्लैब जापानी स्टेन्डर्ड से बने हैं। पूरा स्लैब जापानी तकनीक के अनुसार बनाया गया है। रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी रेल मंत्री के साथ उपस्थित रहे।
NOV 30, 2024 15:00 IST
ओडिशा के मयूरभंज में सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत, तीन घायल
ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले बड़ादलिमा चौक पर तीन लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि इसके बाद दुर्घटनास्थल से भगाने की कोशिश में ट्रक चालक ने बागडेडा में एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार एक दंपति और तिपहिया वाहन के चालक की मौत हो गई। उसने बताया कि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
NOV 30, 2024 14:51 IST
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगाया MCOCA
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस ने पूरे केस पर MCOCA लगा दिया है। गिरफ्तार आरोपियों का बचना अब मुश्किल हो गया है, क्योंकि मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर में गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
NOV 30, 2024 13:36 IST
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को फिर मिली जान की धमकी
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान की धमकी दी गई है। उन्हें व्हाट्स पर धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें पप्पू यादव को 24 घंटे की मोहलत देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
NOV 30, 2024 13:31 IST
चक्रवात फेंगल: चेन्नई एयरपोर्ट अस्थाई रूप से बंद
चक्रवात फेंगल के मद्देनजर चेन्नई हवाई अड्डे ने आज शाम 7 बजे तक अपना परिचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया है क्योंकि चक्रवात फेंगल के आने की आशंका से पहले भारी बारिश और तेज हवाएं तेज हो गई हैं।
NOV 30, 2024 13:29 IST
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में कोई गड़बड़ी नहीं- चुनाव आयोग
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने एक बार फिर साफ कहा है कि चुनाव के नतीजों और डेटा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। आयोग ने कहा है कि सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता अपनाई गई है।
NOV 30, 2024 13:01 IST
NOV 30, 2024 13:00 IST
दिल्ली: पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास में एक युवक की मौत
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी थाने में कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश में दीवार फांदते समय गिरने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
NOV 30, 2024 11:30 IST
सपा सांसद रुचि वीरा के घर पहुंची पुलिस
मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा के घर पर पुलिस पहुंच गई है। बता दें, संभल जाने वाले सपा डेलिगेशन में रुचि वीरा भी शामिल थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उनके घर के बाद सुरक्षा मजबूत कर दी है।
NOV 30, 2024 10:51 IST
सपा नेताओं को संभल जाने से रोके जाने पर अखिलेश यादव नाराज
अखिलेश यादव ने कहा, प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फसाद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए तो संभल में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता।
NOV 30, 2024 10:33 IST
NOV 30, 2024 10:07 IST
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को आग्नेयास्त्र रखने और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
NOV 30, 2024 09:16 IST
NOV 30, 2024 09:15 IST
अमेरिका: लिटिल रॉक के एक मॉल में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल
अमेरिका में अर्कांसस प्रांत के लिटिल रॉक शहर में शुक्रवार को एक मॉल में गोलीबारी हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
NOV 30, 2024 08:07 IST
असम के पांच नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली
असम के पांच नवनिर्वाचित विधायकों को शुक्रवार को नए विधानसभा भवन में आयोजित एक समारोह में अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी ने शपथ दिलाई। ढोलई (आरक्षित) से भाजपा के निहार रंजन दास, सामागुरी से दीपलु रंजन शर्मा, बेहाली से दिगंता घाटोवाल, बोंगईगांव से एजीपी की दीप्तिमयी चौधरी और सिडली (आरक्षित) से यूपीपीएल के निर्मल कुमार ब्रह्मा ने शपथ ली।
NOV 30, 2024 08:08 IST
मंगलुरु में मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस ने छापेमारी कर 103 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के उल्लाल तालुक के कोणाजे थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को छापेमारी की और 103 ग्राम एमडीएमए बरामद किया तथा इनकी तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने बताया कि चारों की पहचान कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
