आज की ताजा खबर, 30 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : अजमेर दरगाह मामले में हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को मिली सिर कलम करने की धमकी, संभल जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका
आज की ताजा खबर, 30 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद विष्णु गुप्ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया और मीडिया को जानकारी दी। विष्णु गुप्ता ने धमकी देने वाले का ऑडियो भी जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो चुका है। IMD ने कहा है कि आज चक्रवात Fengal पुडुचेरी और तमिलनाडु तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरी नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नाइजर नदी में नाव पलटने से 27 की मौत हो गई है और 100 लोग लापता बताए जा रहे हैं। संभल में आज सपा का 15 सदस्य दल दौरा करेगा, इस बीच यहां 10 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वहीं, महाराष्ट्र के सीएम को लेकर जारी सस्पेंस के बीच शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा है कि एकनाथ शिंदे अगले 24 घंटे में बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आज वायनाड का दौरा करने वाले हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...
आज की ताजा खबर, 30 नवंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : अजमेर दरगाह मामले में हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को मिली सिर कलम करने की धमकी, संभल जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका
