LIVE30 जून 2025 हिंदी न्यूज़:तेलंगाना में भाजपा को झटका, टी राजा सिंह ने दिया BJP से इस्तीफा, भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट को लेकर लिया बड़ा फैसला
30 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय 4 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे पहले करने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य दूरदराज के यात्रियों को बेहतर प्लानिंग बनाने में मदद करना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे 9 जुलाई से आगे अधिकांश देशों पर टैरिफ पर 90-दिन की रोक को बढ़ाने की योजना नहीं बना रहे हैं, जब उनके द्वारा निर्धारित बातचीत की अवधि खत्म हो जाएगी। उनका प्रशासन देशों को सूचित करेगा कि टैरिफ दंड तब तक प्रभावी होंगे जब तक कि अमेरिका के साथ कोई सौदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि समय सीमा समाप्त होने से पहले बहुत जल्द पत्र भेजे जाने शुरू हो जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी और वह पहले बरेली और फिर गोरखपुर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

30 जून 2025 हिंदी न्यूज़:तेलंगाना में भाजपा को झटका, टी राजा सिंह ने दिया BJP से इस्तीफा, भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट को लेकर लिया बड़ा फैसला
30 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय 4 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे पहले करने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य दूरदराज के यात्रियों को बेहतर प्लानिंग बनाने में मदद करना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे 9 जुलाई से आगे अधिकांश देशों पर टैरिफ पर 90-दिन की रोक को बढ़ाने की योजना नहीं बना रहे हैं, जब उनके द्वारा निर्धारित बातचीत की अवधि खत्म हो जाएगी। उनका प्रशासन देशों को सूचित करेगा कि टैरिफ दंड तब तक प्रभावी होंगे जब तक कि अमेरिका के साथ कोई सौदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि समय सीमा समाप्त होने से पहले बहुत जल्द पत्र भेजे जाने शुरू हो जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी और वह पहले बरेली और फिर गोरखपुर के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
- ट्रंप बोले 9 जुलाई के बाद वैश्विक टैरिफ पर रोक बढ़ाने की योजना नहीं
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी यूपी का 2 दिवसीय दौरा
- जयशंकर सोमवार को तीन दिन की यात्रा पर आज अमेरिका पहुंचेंगे
- पाकिस्तान में भारी बारिश से 38 की मौत
1 जुलाई से ट्रेन यात्रा होगी महंगी, जानिए किस क्लास में कितना बढ़ा किराया
भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अहम ऐलान करते हुए 1 जुलाई 2025 से लागू होने वाले नए किराया ढांचे की घोषणा कर दी है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी व्यावसायिक परिपत्र के अनुसार, यात्री ट्रेनों के बेसिक किराए में संशोधन किया गया है, जिससे कुछ श्रेणियों में किराया बढ़ेगा।
क्या है 'चतुर्भुज सुरक्षा संवाद'?
क्वाड (QUAD) चार देशों- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका को एक साथ लाता है, जो वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत के रूप में काम करने और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक का समर्थन करने की प्रतिबद्धता रखते हैं जो समृद्ध और लचीला है।
तेलंगाना में भाजपा को झटका, टी राजा सिंह ने दिया BJP से इस्तीफा
तेलंगाना में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। टी राजा सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी नेता रामचंदर राव को तेलंगाना भाजपा प्रमुख नियुक्त किए जाने की संभावना की मीडिया रिपोर्टों के बाद, भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने सदमे और निराशा का हवाला देते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
तेलंगाना के मेडक में रिएक्टर विस्फोट, 8 लोगों की मौत
हैदराबाद के पाशमैलारम में स्थित एक औद्योगिक इकाई में भीषण विस्फोट हुआ है, जिसमें 8 मजदूरों के मारे जाने की आशंका है और 20 अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे सांगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष नहीं तो हाईकमान कौन है...?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री को बदलने के सवाल का जवाब केवल पार्टी हाईकमान ही दे सकता है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने पूछा कि यह 'हाईकमान' आखिर कौन है। कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर नए सिरे से चर्चा के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास केवल एक ही जवाब था- 'यह पार्टी हाईकमान के हाथ में है'
सेनाध्यक्ष की भूटान यात्रा, रक्षा सहयोग को मिलेंगे नए आयाम
भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को भूटान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए हैं। सेनाध्यक्ष का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। यह यात्रा भारत और भूटान के बीच लंबे समय से चले आ रहे गहरे व विश्वासपूर्ण रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी 2 जुलाई तक भूटान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना है। यह यात्रा भारत-भूटान के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी और पारस्परिक विश्वास को दर्शाती है। दौरा भारत की अपने पड़ोसी देश भूटान के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराता है। सेना प्रमुख का यह दौरा दोनों राष्ट्रों के बीच पारंपरिक मित्रता तथा सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
ट्रम्प ने परमाणु समझौते पर खामेनेई से बात करने से किया इनकार
डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ परमाणु समझौते पर किसी भी तरह की बातचीत में शामिल होने से इनकार किया है। ट्रुथ सोशल पर देर रात लिखे एक पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि मैं कोई पेशकश नहीं कर रहा हूं।
यहां पढ़ें पूरी खबर सीतारमण तीन देशों की 5 दिवसीय यात्रा पर जाएंगी, ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक में लेंगी हिस्सा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की यात्रा पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। इस दौरान वह ब्रिक्स के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और उनके केंद्रीय बैंक के गवर्नर की बैठक (एफएमसीबीजी) सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। मंत्री आज ही रवाना होने वाली हैं। उनकी तीन देशों की यात्रा पांच जुलाई को संपन्न होगी। सेविले (स्पेन) की अपनी यात्रा के दौरान वित्त मंत्री, संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विकास के लिए वित्तपोषण पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (एफएफडी4) में भाग लेंगी तथा भारत की ओर से एक वक्तव्य देंगी।
अज़हर महमूद पाकिस्तान की टेस्ट टीम के अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त
पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद को सोमवार को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया और वह अपने मौजूदा अनुबंध समाप्त होने तक इस पद पर बने रहेंगे। उनका मौजूदा अनुबंध अगले साल अप्रैल तक है। महमूद ने पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ सभी प्रारूपों में सहायक कोच के रूप में दो साल का अनुबंध किया था। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी (टेस्ट) और दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (सीमित ओवर) मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ थे। यह दोनों हालांकि बाद में अपने पद से हट गए थे।
राष्ट्रपति मुर्मू बरेली पहुंचीं, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वागत किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार सुबह बरेली पहुंचीं जहां वह भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति यहां स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आईवीआरआई के 11वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपाधि व पुरस्कार वितरण करने के बाद समारोह को संबोधित करेंगी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली पहुंचने पर मुर्मू का स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पावन ‘रामगंगा’ की निर्मल धारा से अभिसिंचित ‘नाथ नगरी’ बरेली में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन!
दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं
दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई तथा हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि रविवार रात से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। दिल्ली की मुख्य वेधशाला सफदरजंग में सोमवार सुबह साढ़े आठ तक बीते 24 घंटे में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इसी अवधि में पालम में 16.2 मिमी और लोधी रोड पर 17.3 मिमी वर्षा हुई।
दिल्ली हाट अग्निकांड के प्रभावित शिल्पकारों को मिलेंगे पांच-पांच लाख रुपये
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि 30 अप्रैल को दिल्ली हाट में लगी आग में जलकर खाक हुई 24 दुकानों के मालिकों को दिल्ली सरकार पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।
मिश्रा ने कहा कि इसके अलावा सभी प्रभावित शिल्पकारों को आईएनए स्थित दिल्ली हाट में छह महीने के लिए एक जुलाई से 31 दिसंबर तक निःशुल्क स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि लॉटरी प्रणाली के जरिए आवंटन किया जाएगा। मिश्रा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पहले ही प्रत्येक प्रभावित कारीगर के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सहायता के लिए स्वीकृति दे दी गई है और कुल 1.20 करोड़ रुपये की राहत राशि जल्द ही वितरित की जाएगी।
मिश्रा ने कहा, ‘‘हमारी सरकार शिल्पकारों के हितों की रक्षा करने और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
चीन ने जापान से सीफूड के आयात पर प्रतिबंध करीब दो साल बाद हटाया
चीन ने सुनामी से नष्ट हुए फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र से थोड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल छोड़े जाने को लेकर लगभग दो साल के प्रतिबंध के बाद जापान से सीफूड के आयात पर प्रतिबंध हटा लिया है। सीमा शुल्क एजेंसी की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि रविवार को प्रतिबंध हटा लिया गया है और जापान के अधिकतर हिस्सों से आयात फिर से शुरू हो जाएगा।
रेलवे अब आठ घंटे पहले आरक्षण तालिका जारी करेगा
रेल मंत्रालय ने दूरदराज के स्थानों से यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए मौजूदा चार घंटे के बजाय आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह निर्णय हाल में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। वैष्णव के मार्गदर्शन में, अधिकारी मौजूदा चार घंटे के बजाय ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे लंबी दूरी की ट्रेनों को पकड़ने के लिए दूरदराज के स्थानों या प्रमुख शहरों के उपनगरों से यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। यह प्रतीक्षा सूची से आरक्षण नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए अधिक समय भी प्रदान करेगा।’’ मंत्रालय के अनुसार, ‘‘नई उन्नत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) प्रति मिनट 1.5 लाख से अधिक टिकट बुकिंग की अनुमति देगी। यह वर्तमान पीआरएस में प्रति मिनट 32,000 टिकट से लगभग पांच गुना अधिक होगा।
ओडिशा के कटक में मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतरे, कोई घायल नहीं
ओडिशा में कटक रेलवे स्टेशन के पास एक यार्ड में सोमवार को मालगाड़ी के तीन खाली डब्बे पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास मालगाड़ी के डब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण यार्ड में लूप लाइन प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि मशीनों, सामग्री और कर्मियों के साथ एक राहत ट्रेन को पहले ही घटनास्थल भेज दिया गया है और यार्ड में लूप लाइन को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य लाइन (भद्रक-कटक-विशाखापत्तनम) पर परिचालन निर्बाध जारी है। पारादीप की ओर ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित नहीं हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस: ओम बिरला और किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने दी बधाई
‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई नेताओं ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि गर्व है कि हम इस लोकतांत्रिक यात्रा का हिस्सा हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, "‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ पर समस्त संसदों एवं जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जनता की आकांक्षाओं को स्वर देने, सरकारों को जवाबदेह बनाने और मानवाधिकारों की रक्षा में विश्व भर में संसदों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। भारत में संसद न केवल विधायी कार्यों की सर्वोच्च संस्था है, अपितु यह हमारी लोकतांत्रिक चेतना, विविधता में एकता तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था के रूप में भारतीय संसद ने अपनी समृद्ध संवैधानिक परंपराओं, पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के सिद्धांतों के माध्यम से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को सदैव सुदृढ़ रखा है। इस विशेष अवसर पर हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों, विधि के शासन तथा जनता के प्रति संसद की उत्तरदायित्वशीलता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराते हैं।
पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा के दिवंगत नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर सोमवार को भाजपा के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र और मंत्री प्रवेश वर्मा ने हवन में आहुति देकर अपने पिता को याद किया। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “डॉ. साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली में जो नींव अपने कार्यकाल के दौरान रखी थी, उस पर आज हमारी सरकार टिकी हुई है।” उन्होंने कहा, “आज डॉ. साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि है। आज उन्हें हर कोई याद कर रहा है। दिल्ली में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके साथ काम किया और दिल्ली के विकास में अहम योगदान दिया। आज सभी कार्यकर्ता डॉ. साहिब सिंह वर्मा के कार्यों को याद कर रहे हैं। इसी वजह से आज इतनी बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।”
कनाडा ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगने वाला टैक्स हटाया
कनाडा ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने का ऐलान किया है। कनाडाई सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापक व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। यह ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस एक्शन के बाद आया है जिसमें उन्होंने टैक्स टैरिफ को लेकर ओटावा के साथ बातचीत रोक दी थी।
सीजफायर की उम्मीदों के बीच गाजा में इजरायली सैनिक की मौत
उत्तरी गाजा पट्टी में एक इजरायली सैनिक की मौत की सूचना सामने आई है, जिसकी जानकारी इजरायली सेना ने दी है। 'सिन्हुआ समाचार एजेंसी' के अनुसार सेना ने बताया है कि 401वीं ब्रिगेड की 601वीं कॉम्बैट इंजीनियरिंग बटालियन के सार्जेंट यिसरायल नतन रोसेनफेल्ड (20) लड़ाई के दौरान मारे गए। इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले 'कान टीवी' ने बताया कि रोसेनफेल्ड की मौत जबालिया में एक विस्फोटक उपकरण की वजह से हुई। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां सेना ने उत्तरी गाजा में एक नियोजित बफर जोन के हिस्से के रूप में चौकियों के निर्माण की तैयारी में इमारतों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया था। जून की शुरुआत से गाजा पट्टी में 21 इजरायली सैनिक मारे गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 तक सैनिकों की मौत का आंकड़ा 880 तक पहुंच चुका था।
‘हूल दिवस’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हूल दिवस पर वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनके त्याग और बलिदान को लोग सदैव याद रखेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर त्याग और बलिदान का दिवस बताते हुए लिखा गया है , "हूल दिवस पर मैं सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और संथाल विद्रोह के अन्य सभी वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके अदम्य साहस तथा अन्याय के विरुद्ध उनके संघर्ष की अमर गाथाएं देशवासियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत हैं। उनके त्याग और बलिदान को लोग सदैव याद रखेंगे।