Aaj Ki Taza Khabar: जुमे की नमाज से पहले बरेली में इंटरनेट बंद; ट्रंप ने हमास को दिया युद्ध समाप्त करने का अल्टीमेटम
-भारत-चीन में सीधी उड़ानें फिर से होंगी शुरू
-भारत अपमान नहीं सह सकता: पुतिन
- जुबीन गर्ग की मौत मामले में बैंड का सदस्य और साथी सिंगर गिरफ्तार
ड्रोन देखे जाने के बाद म्यूनिख हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद
म्यूनिख हवाई अड्डे को बृहस्पतिवार देर रात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों के हवाई क्षेत्र में नवीनतम रहस्यमय ड्रोन उड़ान है। हवाई अड्डा संचालकों ने एक बयान में कहा कि जर्मनी के हवाई यातायात नियंत्रण ने रात 10 बजे के बाद हवाई अड्डे पर उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया और फिर उन्हें पूरी तरह से रोक दिया। 17 उड़ानें रवाना नहीं हो सकीं, जिससे लगभग 3,000 यात्री प्रभावित हुए, जबकि 15 आने वाली उड़ानों को जर्मनी के तीन अन्य हवाई अड्डों तथा ऑस्ट्रिया के वियना के एक हवाई अड्डे पर भेज दिया गया। म्यूनिख हवाई अड्डे पर जर्मनी की संघीय पुलिस के प्रवक्ता स्टीफन बायर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे हवाई अड्डे से उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू हो गया। अधिकारी तत्काल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए कि इस तरह की घटनाओं के पीछे किसका हाथ है।MP में शराब के नशे में धुत युवक ने आधे घंटे तक रोके रखा ट्रेन
नोएडा में लगी भीषण आग
नोएडा में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई है जिसके तत्काल बाद फायर विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस हादसे में पांच लोग झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, नोएडा पुलिस: थाना फेस 2 क्षेत्रान्तर्गत भंगेल में पिलर नंबर 128 के सामने वाली गली में स्थित एक मकान में सिलेंडर लीकेज होने की वजह से यह घटना घटी।नेपाल में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 36 घायल
नेपाल के मधेश प्रांत में शुक्रवार को बस दुर्घटना में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना महोत्तरी जिले के बर्दीबास नगरपालिका में उस समय हुई जब यात्री बस कयारमारा से काठमांडू की ओर जा रही थी। बस के यात्री विजयादशमी उत्सव मनाने के बाद काठमांडू लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में अस्सी वर्षीय एक व्यक्ति और 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों का बर्दीबास के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।वैष्णो देवी यात्रा पर फिर लगी रोक
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा मौसम खराब रहने के पूर्वानुमान के मद्देनजर पांच से सात अक्टूबर तक स्थगित करने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के दौरान 1.70 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। श्राइन बोर्ड ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम संबंधी परामर्श के मद्देनजर, वैष्णो देवी यात्रा पांच से सात अक्टूबर तक स्थगित रहेगी।’’ट्रंप ने हमास को दिया युद्ध समाप्त करने का अल्टीमेटम
Israel Hamas Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर हमास गाजा पट्टी के लिए प्रस्तावित शांति समझौते पर रविवार शाम छह बजे तक सहमत नहीं होता है, तो चरमपंथी समूह को और अधिक हमलों का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत के बाद गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त करने के लिए एक योजना पेश की थी।जयपुर-आगरा राजमार्ग पर ट्रक से टकराई कार; दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल
राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा राजमार्ग पर शुक्रवार को एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग उसके अंदर फंस गए। दौसा सदर थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि मृतकों की पहचान कंचनपुरा निवासी अजीत मीणा और ठिकरिया निवासी रवि मीणा के रूप में हुई है। कार में सवार उनके साथी एवं नांदरी गांव निवासी अजीत मीणा को भी गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर भेज दिया गया।बलिया में फौजी बेटे की मौत की सूचना पर मां ने की आत्महत्या
बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में अपने फौजी बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद एक महिला ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव निवासी बसंती देवी (60) ने बृहस्पतिवार रात्रि अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। फेफना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विश्वदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया।हिमाचल प्रदेश में चार वर्षों में हिम तेंदुओं की संख्या में 62 प्रतिशत की वृद्धि: सर्वेक्षण
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में दुर्लभ हिम तेंदुओं की आबादी पिछले चार वर्षों में 62 प्रतिशत बढ़ गई है। यह जानकारी हाल ही में जारी हुए एक सर्वेक्षण से ली गई। राज्य वन विभाग की वन्यजीव शाखा द्वारा किए गए आधारभूत सर्वेक्षण के अनुसार, 2021 में यह संख्या 51 थी। अधिकारियों ने पिछले एक साल के दौरान किए गए अध्ययन का हवाला देते हुए शुक्रवार को बताया कि अब यह संख्या बढ़कर 83 हो गई है।कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई और आने वाले दिनों में और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। उत्तरी कश्मीर के बारामूला स्थित प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग के अफ़रवत और दक्षिण में अनंतनाग ज़िले के सिंथन टॉप में बर्फबारी हुई।सुल्तानपुर: ओवर ब्रिज पर श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई
सुल्तानपुर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ ओवर ब्रिज पर शुक्रवार भोर में श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 23 महिलाओं समेत 35 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादातर को डिस्चार्ज कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के रामनगर खजुरी, वैनी और मुरली तारा गांव से 62 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के पन्ना धाम दर्शन के लिए रवाना हुए थे। तीन दिवसीय तीर्थाटन पर निकली बस जैसे ही लखनऊ-वाराणसी फोरलेन स्थित लोहरामऊ ओवर ब्रिज पर पहुंची, ड्राइवर को नींद आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। जिला प्रशासन ने घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई और बाद में सभी यात्रियों को सरकारी बस से घर भेजा।
बुलंदशहर: आग का गोला बनी कार, कार सवारों ने किसी तरह बचाई जान,वीडियो हो रहा है वायरल
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के प्रेमनग के पास चलती कार में आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक जहांगीराबाद निवासी वसीम अपने रिश्तेदार आसमोहम्मद निवासी सहारनपुर के साथ कार से जहांगीराबाद आ रहे थे। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। धू-धूकर जलती कार को देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।अमृतसर पुलिस ने सेना के बर्खास्त कमांडो सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया
अमृतसर पुलिस ने सेना के बर्खास्त कमांडो सहित 3 युवको को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। दीवाली से पहले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी। आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।झांसी: आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे
पहले से चली आ रही रंजिश के चलते एक ही खानदान के दो पक्ष आपस में भिड़ गये और जमकर लाठी - डंडे चले। बवाल में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के गजगांव का बताया गया है।लखनऊ: थाना महानगर अंतर्गत फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मारी स्कूल वैन में टक्कर
एक्सीडेंट करने वाली fortuner गाड़ी को ड्राइवर सहित पुलिस थाने ले आई है. एक बच्चे को मामूली सी चोट लगी है. जिसको उपचार के बाद घर भेज दिया है. बाकी सभी बच्चे सुरक्षित और सही सलामत हैं।सड़क धसने से चलती बस खाई में लटकी
हिमाचल में चाहे अब बारिशों का दौर थम चुका है लेकिन बारिशों का असर अभी भी दिख रहा है। शुक्रवार सुबह चांजू से चम्बा की ओर जा रही निजी बस अचानक सड़क धंसने से खाई में गिरने के हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी जिसके चलते सड़क पर जैसे ही बस गुजरी तो सड़क का एक बड़ा हिस्सा सड़क से नीचे लटक गया। स्थिति बेहद खतरनाक हो गई लेकिन चालक की सूझबूझ और यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। और यात्रियों की जान बच गई।बस में सवार लोग सहम गए और तुरंत बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाशों से मुठभेड़
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश गंगानगर और गुजरात के कुछ मामलों में वांटेड थे।स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस से अलग होने के बाद रोहित गोदारा ने जगदीश झांगड़ा और अक्षय नाम के गैंग के साथ गठजोड़ किया है। ये बदमाश उसी गठजोड़ के बदमाश है।
यूपी के बरेली में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार दोपहर से 48 घंटों के लिए बरेली जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोका जा सके और इलाके में कोई अशांति न फैले। इलाके में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए बरेली और आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।राज्य गृह विभाग के एक नोटिस के अनुसार, बरेली जिले में 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी। गृह सचिव गौरव दयाल ने कहा कि यह आदेश फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने और अफवाहें फैलाने और अशांति भड़काने से रोकने के लिए जारी किया गया है।
'शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।' शुक्रवार की नमाज से पहले शांति बनाए रखने की अपील की गई है। यह कदम 26 सितंबर को बरेली में हुई हिंसक झड़पों के कुछ दिन बाद आया है। उस दिन 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर विवाद के कारण लगभग 2,000 लोग शुक्रवार की नमाज के बाद कोतवाली इलाके की एक मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए थे। भीड़ हिंसक हो गई और पथराव की घटनाएं हुईं।
भारत-चीन में सीधी उड़ानें फिर से होंगी शुरू
गलवान झड़प के बाद पांच साल के तनाव के बाद भारत और चीन के संबंधों में सुधार होने पर दोनों देशों ने सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर सहमति जताई है। एयरलाइन इंडिगो ने घोषणा की कि वह 26 अक्टूबर से सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी। इंडिगो की यह घोषणा विदेश मंत्रालय द्वारा इस बात की घोषणा के कुछ ही समय बाद आई कि दोनों देश इस पर सहमत हो गए हैं।भारत अपमान नहीं सह सकता: पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत पर ऊर्जा व्यापार कम करने के लिए दबाव डालने के लिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आलोचना की और चेतावनी दी कि इससे वाशिंगटन को नुकसान होगा। रूसी राष्ट्रपति ने दिसंबर की शुरुआत में भारत की अपनी आगामी यात्रा को लेकर अपनी उत्सुकता भी व्यक्त की। उन्होंने अपनी सरकार को निर्देश दिया कि नई दिल्ली द्वारा कच्चे तेल के भारी आयात के कारण भारत के साथ व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए उपाय किए जाएं।रूसी नेता ने कहा, 'भारत के साथ हमारे कभी कोई समस्या या तनाव नहीं रहा। कभी नहीं।' पुतिन ने कहा कि नई दिल्ली को बाहरी दबाव में झुकने की कोई वजह नहीं है। उन्होंने कहा, 'भारत कभी खुद को अपमानित नहीं होने देगा' और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा कदम कभी नहीं उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से ऊर्जा खरीदना बंद कर देता है, तो उसे 9 से 10 बिलियन डॉलर के बीच नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, 'मेरा विश्वास कीजिए, भारत जैसे देश के लोग राजनीतिक नेतृत्व के फैसलों पर कड़ी नजर रखेंगे और वे किसी के सामने अपमानित होने नहीं देंगे।'
जुबीन गर्ग की मौत मामले में बैंड का सदस्य और साथी सिंगर गिरफ्तार
सिंगर ज़ुबीन गर्ग की मौत से जुड़ा रहस्य गुरुवार को और गहरा हो गया जब उनके करीबी दो और लोगों म्यूजिशियन शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को गिरफ्तार कर लिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, गर्ग की मौत के समय दोनों सिंगापुर में ही थे और पुलिस का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत मिल गए हैं।'मोदी विरोध में क्या आप भारत की खिलाफत करेंगे?' मस्क का समर्थन करने पर तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी से पूछा
‘ट्रंप को खुश करने का नहीं मिला फायदा’, जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?
'हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे...', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर क्यों कसा तंज फिर दी ये नसीहत
'लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं सांसदों को हिरासत में लेना, बातचीत से इंकार करना', मार्च पर सरकार के तरीके पर पायलट ने जताई चिंता
अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
© 2026 Times Horizon Private Limited
