आज की ताजा खबर, 3 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में CRPF की गाड़ी पलटी, दुर्घटना में 6 जवान गंभीर रूप से घायल
बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शुक्रवार को राजारहाट न्यूटाउन स्थित कन्वेंशन सेंटर में करेंगे। उद्घाटन सत्र में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी सहित देश व राज्य की कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।
तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में एक समुद्री खाद्य पदार्थ प्रसंस्करण और निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव के बाद वहां फंसे झारखंड के सभी 42 प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य लौट आए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य प्रवासन नियंत्रण कक्ष टीम लीडर शिखा लाकरा ने बताया कि ये श्रमिक अलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन से झारखंड पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार ने वहन किया।
तृणमूल कांग्रेस पर नियंत्रण की लड़ाई बृहस्पतिवार को तेज हो गई। बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी पर अपना दावा पेश किया, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित नेताओं को सुनवाई का अवसर देने को लेकर आयोग की आलोचना की। इस बीच निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के विरोधी गुटों से कहा कि वे पार्टी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं और संगठनात्मक चुनावों को लेकर अपने दावे और जवाबी दावे पेश करें। इस फैसले पर ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा रखने वाले सौगत रॉय और सागरिका घोष ने सवाल उठाए। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी और बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी, दोनों को पत्र भेजकर छह जुलाई को शाम 5:30 बजे तक उनका जवाब देने को कहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रियों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,"बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का एक शाश्वत अध्याय है। मेरी कामना है कि शिव भक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और शुभ हो! इस पवित्र अवसर पर, तीर्थयात्रियों के नाम मेरा यह पत्र पाँच संकल्पों से जुड़ा है।"
गृह मंत्री अमित शाह ने अमरानथ यात्रियों को बधाई दी। अमित शाह ने एक्स हैंडल पर लिखा,"श्री अमरनाथ जी की यात्रा सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा, अडिग धैर्य, संयम और कभी हार न मानने वाली जीवटता का पावन प्रतीक है। आज से इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। बाबा बर्फानी के दर्शन-पूजन हेतु जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं। मोदी सरकार द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर मल्टी-लेयर सुरक्षा ग्रिड, QR कोड आधारित पंजीकरण, श्रद्धालुओं के ठहरने, स्वास्थ्य सेवाओं व आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम व सुखद बनी रहे।"
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक होटल के कमरे में 26 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रेणुका के रूप में हुई है। घटना लंगर हौज (Langer Houz) थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय रेणुका अपने दोस्त फारुख के साथ होटल में ठहरी हुई थी। युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने फारुख को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल उससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय राजदूत ने चीन के पूर्व उप मंत्री से की मुलाकात
चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरैस्वामी ने शुक्रवार को चीन के पूर्व उप मंत्री लुओ झाओहुई से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और विस्तार देने के विचारों पर चर्चा की।लुओ भारत में चीन के राजदूत भी रह चुके हैं और चीन अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी (सीआईडीसीए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "भारतीय मामलों में अपने लंबे अनुभव के आधार पर राजदूत लुओ ने द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने पर अपने विचार साझा किए।"
मुंबई के जोगेश्वरी में इमारत के मीटर कैबिन में लगी आग, 11 लोग झुलसे
मुंबई के जोगेश्वरी (पश्चिम) स्थित गोमती वैशाली चॉल में शुक्रवार सुबह एक इमारत के मीटर कैबिन में आग लग गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, आग सुबह 5:59 बजे लगी और दमकल विभाग ने इसे 6:18 बजे तक बुझा दिया।इस हादसे में जलने और धुएं के कारण दम घुटने से कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में से दो लोगों को कूपर अस्पताल भेजा गया, जबकि नौ लोगों को ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमसी ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।
कल राजस्थान दौरे पर रहेंगे PM मोदी, जयपुर में करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर 12:37 बजे जयपुर के मुख्य समारोह स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 'विकसित राजस्थान' पर एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।दोपहर 12:57 बजे पीएम मोदी जयपुर मेट्रो फेज-2 समेत कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1:15 बजे प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 1:45 बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए रवाना होंगे और जोधपुर पहुंचकर अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। PM मोदी शाम 3:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली ईवी सब्सिडी पोर्टल किया लॉन्च
दिल्ली की नई ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को कई तरह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। नई नीति के अनुसार, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (ई-स्कूटर और ई-बाइक) खरीदने पर 30,000 रुपये, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन खरीदने पर 50,000 रुपये और एन1 श्रेणी के हल्के वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों पर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।इसके अलावा, 30 लाख रुपये से कम कीमत वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस से पूरी तरह छूट दी गई है। सरकार उन लोगों के लिए स्क्रैपेज प्रोत्साहन (Scrappage Incentive) भी दे रही है, जो अपने पुराने वाहनों को हटाकर नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेंगे। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और प्रदूषण को कम करना है।
फैजल खान उर्फ खान सर के मामले में आज कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई
फैजल खान उर्फ खान सर के मामले में आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। डिस्टिक जज रुपेश देव की कोर्ट में आज खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर होनी थी सुनवाई।जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बड़ा हादसा: गगनगीर टनल के पास CRPF की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक दुखद सड़क हादसा सामने आया है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गगनगीर टनल (सुरंग) के पास हुए इस हादसे में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया और सभी घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।टनल के पास अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ का काफिला जब गांदरबल के गगनगीर टनल के पास से गुजर रहा था, तभी उनके काफिले का एक वाहन अचानक नियंत्रण खोने की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बल के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर तुरंत सभी घायल जवानों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
हैदराबाद के होटल में 26 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला, साथ मौजूद दोस्त से पुलिस कर रही पूछताछ
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक होटल के कमरे में 26 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रेणुका के रूप में हुई है। घटना लंगर हौज (Langer Houz) थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय रेणुका अपने दोस्त फारुख के साथ होटल में ठहरी हुई थी। युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने फारुख को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल उससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अमित शाह ने अमरनाथ यात्रियों को दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने अमरानथ यात्रियों को बधाई दी। अमित शाह ने एक्स हैंडल पर लिखा,"श्री अमरनाथ जी की यात्रा सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा, अडिग धैर्य, संयम और कभी हार न मानने वाली जीवटता का पावन प्रतीक है। आज से इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। बाबा बर्फानी के दर्शन-पूजन हेतु जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं। मोदी सरकार द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर मल्टी-लेयर सुरक्षा ग्रिड, QR कोड आधारित पंजीकरण, श्रद्धालुओं के ठहरने, स्वास्थ्य सेवाओं व आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम व सुखद बनी रहे।"हर-हर महादेव!
पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रियों को दी बधाई
अमरनाथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम एक विशेष पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन हर शिवभक्त के लिए सौभाग्य का विषय हैं और यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने, पर्यावरण की रक्षा करने और स्थानीय लोगों का सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पांच महत्वपूर्ण संकल्प लेने का भी आग्रह किया, ताकि यह यात्रा आस्था के साथ-साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी दे सके। उन्होंने लिखा,"बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का एक शाश्वत अध्याय है। मेरी कामना है कि शिव भक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और शुभ हो! इस पवित्र अवसर पर, तीर्थयात्रियों के नाम मेरा यह पत्र पाँच संकल्पों से जुड़ा है।"तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की; ममता खेमे ने सवाल उठाए
तृणमूल कांग्रेस पर नियंत्रण की लड़ाई बृहस्पतिवार को तेज हो गई। बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने निर्वाचन आयोग के समक्ष पार्टी पर अपना दावा पेश किया, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित नेताओं को सुनवाई का अवसर देने को लेकर आयोग की आलोचना की। इस बीच निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के विरोधी गुटों से कहा कि वे पार्टी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं और संगठनात्मक चुनावों को लेकर अपने दावे और जवाबी दावे पेश करें। इस फैसले पर ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा रखने वाले सौगत रॉय और सागरिका घोष ने सवाल उठाए। अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी और बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी, दोनों को पत्र भेजकर छह जुलाई को शाम 5:30 बजे तक उनका जवाब देने को कहा है।गैस रिसाव के बाद तमिलनाडु में फंसे झारखंड के सभी 42 प्रवासी मजदूर गृह राज्य लौटे
तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में एक समुद्री खाद्य पदार्थ प्रसंस्करण और निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव के बाद वहां फंसे झारखंड के सभी 42 प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य लौट आए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य प्रवासन नियंत्रण कक्ष टीम लीडर शिखा लाकरा ने बताया कि ये श्रमिक अलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन से झारखंड पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा का पूरा खर्च राज्य सरकार ने वहन किया।पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई
अमेरिका-इजरायल के हमले में जान गंवाने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई को शुरू होगा। अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई में समारोह में सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेंगे। ऐसा सुरक्षा चिंताओं की वजह से किया जा रहा है। रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में कई महत्वपूर्ण रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।आज की ताजा खबर: बंगाल में नए विधायकों को सिखाया जाएगा 'विधान का पाठ'
बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शुक्रवार को राजारहाट न्यूटाउन स्थित कन्वेंशन सेंटर में करेंगे। उद्घाटन सत्र में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी सहित देश व राज्य की कई शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।आज की ताजा खबर: ट्रंप के दबाव के बाद जी7 देशों में सहमति, सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन अटैक
'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' से UP कांग्रेस अध्यक्ष तक... कौन हैं आराधना मिश्रा 'मोना', जो बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष
'CEC के पास 10 अक्टूबर तक का वक्त, नहीं दिया इस्तीफा तो फिर होगा जंतर-मंतर 2.0’, अभिजीत दीपके का दिल्ली कूच का एलान
नंदीग्राम में शुभेंदु का बड़ा हमला-'ममता की 2021 की पैर की चोट थी फर्जी, SSKM की मेडिकल रिपोर्ट मेरे पास, सबूत दूंगा'
महाराष्ट्र एफडीए ने पुणे में सिप्ला के वेयरहाउस का ड्रग लाइसेंस किया रद्द, कंपनी ने फैसले को बताया निराशाजनक
© 2026 Times Horizon Private Limited
