आज की ताजा खबर, 3 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: जुबिन गर्ग मौत मामले में चार आरोपियों ने दायर की जमानत याचिकाएं; भागवत बोले- RSS कोई पैरामिलिट्री संगठन नहीं, इसे BJP से ना समझें
आज की ताजा खबर लाइव, 3 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [मोहन भागवत], [PM Modi], [मुंबई चुनाव] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) को राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में 'द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन' नाम से पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि यूनिफॉर्म और फिजिकल एक्सरसाइज के बावजूद, संघ कोई पैरामिलिट्री संगठन नहीं है और BJP को देखकर इसे समझने की कोशिश करना भी एक बहुत बड़ी गलती होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 से 4 जनवरी तक दो दिन के दौरे पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचे। वह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गृह मंत्रालय (MHA) की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [मोहन भागवत RSS], [PM Modi, [मुंबई चुनाव] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) को राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में 'द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन' नाम से पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भोपाल में कहा कि हम यूनिफॉर्म पहनते हैं, मार्च निकालते हैं और लाठी एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन अगर कोई सोचता है कि यह एक पैरामिलिट्री संगठन है, तो यह एक गलती होगी। उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप BJP को देखकर संघ को समझना चाहते हैं, तो यह एक बहुत बड़ी गलती होगी। उधर अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर अंडमान और निकोबार पहुंचे है। वहां वे बैठक करेंगे। इसके अलावा देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए Times Now Navbharat के साथ...
-पीएम मोदी ने दिल्ली में पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
-अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर अंडमान और निकोबार पहुंचे
-RSS कोई पैरामिलिट्री संगठन नहीं
जुबिन गर्ग मौत मामले में चार आरोपियों ने दायर की जमानत याचिकाएं
पीएम मोदी ने दिल्ली में पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
इस डिस्प्ले में 1898 की खुदाई और उसके बाद 1971-1975 में पिपरहवा साइट पर हुई खुदाई के दौरान मिली अवशेष, रत्न अवशेष और अवशेष रखने के डिब्बे भी दिखाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में दो मुठभेड़ में 12 से अधिक नक्सली मारे गए
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले में 10 से ज्यादा नक्सलियों को तथा पड़ोसी बीजापुर जिले में दो अन्य नक्सलियों को मार गिराया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले में दक्षिणी क्षेत्र के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हरियाणा का महेंद्रगढ़ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक यानी 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने को कहा
पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर इस 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहा था।
बीसीसीआई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर केकेआर को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी का चयन करने की अनुमति होगी।
पौष पूर्णिमा स्नान के साथ प्रयागराज का माघ मेला प्रारंभ
त्रिवेणी संगम आरती सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र मिश्र ने ‘पीटीआई’ को बताया कि माघ मेले में करीब पांच लाख कल्पवासियों का आज से कल्पवास प्रारंभ हो जाएगा जिसके तहत वे दिन में दो बार गंगा स्नान और एक पहर भोजन लेते हैं और बाकी समय अपने आराध्य देवता का ध्यान, पूजन आदि करते हैं।
उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण सुबह स्नानार्थियों की भीड़ थोड़ी कम रही, लेकिन धूप निकलने के साथ उनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। पौष पूर्णिमा स्नान पूरा दिन भर चलेगा।
यमन के अलगाववादियों ने ‘स्वतंत्र' दक्षिणी क्षेत्र के लिए संविधान की घोषणा की
यह कदम खाड़ी के शक्तिशाली देशों सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच टकराव को और बढ़ा सकता है।
संयुक्त अरब अमीरात समर्थित ‘सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल’ (एसटीसी) ने इस घोषणा को दक्षिण की स्वतंत्रता की घोषणा के रूप में चित्रित किया लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस कदम को वास्तव में लागू किया जा सकेगा या यह केवल प्रतीकात्मक होगा।
इसी बीच, संयुक्त अरब अमीरात ने शनिवार तड़के घोषणा की कि उसने यमन से अपने सभी सैनिकों को पूरी तरह से वापस बुला लिया है।
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह घोषणा की कि यमन से उसके सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंत्रालय ने स्थानांतरित किए गए सैनिकों और उपकरणों की संख्या के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
महाराष्ट्र की पहली महिला पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला सेवानिवृत्त हुईं
वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भोईवाडा के नाइगांव पुलिस मैदान में आयोजित विदाई समारोह में शुक्ला को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
शुक्ला ने विदाई समारोह के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, “साढ़े 37 वर्षों की सेवा के बाद मैं भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रही हूं। पुरानी यादें ताजा हो रही हैं।”
टॉप माओवादी लीडर बारसे देवा समेत 40 नक्सली करने वाले हैं सरेंडर!
सूत्र बताते हैं कि बारसे देवा और अन्य सभी नक्सली हथियार डालने के लिए तेलंगाना पहुंच चुके हैं, जहां वे संभवतः आज तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। बारसे देवा नक्सली समूह की बटालियन-1 का इंचार्ज है। बारसे देवा के साथ करीब 40 नक्सली समर्पण करने तेलंगाना पहुंच चुके हैं।हालांकि अब तक खबर की पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, मगर सूत्र इस बात की पुष्टि दावे के साथ कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बारसे देवा के साथ 40 नक्सली समर्पण करने के लिए बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती नेशनल पार्क से होते हुए तेलंगाना के मुलगू जिले के जंगलों में पहुंचे। वहां से बारसे देवा ने तेलंगाना पुलिस से संपर्क किया। इनमें से बारसे देवा सहित 14 नक्सलियों को तेलंगाना डीजीपी के सामने पेश किए जाने की भी खबर। यह घटनाक्रम छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हिड़मा का खास दोस्त रहा है। हिड़मा और बारसे देवा बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव के निवासी हैं। हिड़मा के मारे जाने और बारसे देवा के आत्मसमर्पण करने के बाद अब छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर का कोई नक्सली नहीं रह जाएगा। एक तरह से बस्तर में नक्सली संगठन या तो नेतृत्वहीन हो जाएगा या फिर बाहरी नक्सली नेता यहां के स्थानीय नक्सलियों को कमांड करेंगे।
पीएम मोदी आज दिल्ली में भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेषों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे
अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर अंडमान और निकोबार पहुंचे
सलाहकार समिति की बैठक शनिवार सुबह अंडमान के वांडूर में होटल सी-प्रिंसेस में होगी, जहां लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के संसद सदस्य गृह मंत्री के साथ मंत्रालय के दायरे में आने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कंसल्टेटिव कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करने के बाद, शाह दिन में बाद में श्री विजया पुरम में ITF मैदान में नवीन न्याय संहिता पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। वह श्री विजया पुरम के नेताजी स्टेडियम में होने वाले एक कार्यक्रम में अंडमान और निकोबार प्रशासन की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
RSS कोई पैरामिलिट्री संगठन नहीं है; इसे BJP को देखकर नहीं समझा जा सकता: भागवत
उन्होंने भोपाल में प्रमुख लोगों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को एकजुट करने और उसमें जरूरी गुण और संस्कार भरने का काम करता है ताकि भारत फिर से किसी विदेशी शक्ति के चंगुल में न फंसे।
उन्होंने कहा, 'हम यूनिफॉर्म पहनते हैं, मार्च निकालते हैं और लाठी एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन अगर कोई सोचता है कि यह एक पैरामिलिट्री संगठन है, तो यह एक गलती होगी।' उन्होंने आगे कहा कि संघ को समझना मुश्किल है, जो एक अनोखा संगठन है।
भागवत ने कहा, 'अगर आप BJP को देखकर संघ को समझना चाहते हैं, तो यह एक बहुत बड़ी गलती होगी। अगर आप विद्या भारती (RSS से जुड़ा एक संगठन) को देखकर इसे समझने की कोशिश करेंगे तो भी वही (गलती) होगी।' गौरतलब है कि RSS को व्यापक रूप से जनसंघ और उसके उत्तराधिकारी, BJP का मूल संगठन माना जाता है। भागवत ने यह भी कहा कि संघ के खिलाफ एक "झूठा नैरेटिव" बनाया जा रहा है।
