आज की ताजा खबर: झारखंड के धनबाद में कोयले के गारे में दबकर चार मजदूरों की मौत, दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि उनके इस दिल्ली दौरे का मुख्य एजेंडा बिहार में लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देना है।
दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भाजपा कोटे से बनने वाले मंत्रियों की सूची (लिस्ट) को फाइनल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
चर्चा है कि दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और 6 मई को बिहार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संभव है। इस विस्तार के बाद नीतीश सरकार के कैबिनेट को पूर्ण स्वरूप मिल जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से 'महिला आक्रोश मशाल यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा शाम 7 बजे लोकभवन से शुरू होकर हजरतगंज स्थित अटल चौक तक निकाली जाएगी। इस मशाल यात्रा के माध्यम से भाजपा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं शामिल होंगे और मशाल यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति इस यात्रा को राजनीतिक रूप से काफी अहम बना रही है। भारी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोकभवन से अटल चौक तक के मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
नासिक टीसीएस (TCS) मामले में फरार चल रही आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) अर्जी पर आज अदालत में सुनवाई होनी है। इस मामले में सबकी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि पिछली दो सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच काफी तीखी बहस देखने को मिली थी।
पिछली सुनवाई के दौरान सरकारी वकील और आरोपी के वकील, दोनों ने ही अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश की थीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज आने वाले इस फैसले पर सबकी निगाहें हैं कि निदा खान को राहत देते हुए उनकी जमानत मंजूर की जाती है या उनकी अर्जी खारिज कर दी जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया, क्योंकि 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का नया प्रपोजल खारिज कर दिया है। शुक्रवार को ईरान के साथ किसी समझौते की संभावना पर संदेह जताते हुए उन्होंने कहा कि तेहरान की तरफ से भेजे गए प्रस्तावों से मैं खुश नहीं हूं, क्योंकि बातचीत काफी लंबी खिंचती जा रही है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं स्योर नहीं हूं कि अमेरिका-ईरान का कोई समझौता कर पाएगा या नहीं।
उत्तर-पश्चिमी ईरान के जंजान प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण विस्फोट में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के 14 सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब IRGC की एक विशेषज्ञ टीम युद्ध के अवशेषों और बिना फटे गोला-बारूद (Unexploded Ordnance) को निष्क्रिय करने के अभियान में जुटी थी।
लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को वर्ष 2026-27 के लिए लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने आज सुबह दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
झारखंड के धनबाद में कोयले के गारे में दबकर चार श्रमिकों की मौत
झारखंड के धनबाद जिले में शनिवार को कोयले के गारे (स्लरी) में दबकर कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अंतर्गत आने वाले मुनिडीह शोधन संयंत्र में हुई। पुटकी थाने के प्रभारी वकार हुसैन ने से कहा, "बचाव अभियान के दौरान चारों मजदूरों के शव मलबे से बाहर निकाले गए हैं।" अधिकारियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर कोयले के गारे को ट्रकों में लाद रहे थे। इसी दौरान गारे का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए।ठाणे में क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को निर्माणाधीन ’दहिसर-भायंदर लिंक रोड’ परियोजना स्थल पर एक क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, भायंदर (पश्चिम) में अपराह्न 12:30 बजे "गैन्ट्री क्रेन कोस्टल गर्डर्स प्लेटफॉर्म" (जहां मजदूर काम कर रहे थे) अचानक गिर गया। इस घटना में रघुनाथ दास (38) और काना सिंह (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भायंदर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने कहा, "पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।" पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्रेन गिरने का सटीक कारण क्या था और क्या इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी। 'दहिसर-भायंदर लिंक रोड' (डीबीएलआर) ’एलिवेटेड कोस्टल रोड’ परियोजना दहिसर (पश्चिम) और भायंदर (पश्चिम) को जोड़ती है।मगरहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर में शाम पांच बजे तक इतने प्रतिशत वोटिंग हुई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: शाम पांच बजे तक मगरहाट पश्चिम में 86.11 और डायमंड हार्बर में 87.60 प्रतिशत मतदान हुए।जूनागढ़ के मांगरोल में बस पलटी, दो महिलाओं की मौत, कई यात्री घायल
जूनागढ़ जिले के मांगरोल क्षेत्र के रहीज गांव के पास एक प्राइवेट बस पलटने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बस भावनगर से द्वारका जा रही थी, जिसमें करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। रास्ते में अचानक नीलगाय के सामने आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। इस दुर्घटना में नीलगाय की भी मौत हो गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मांगरोल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जूनागढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।मगरहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर में इतने प्रतिशत वोटिंग हुई
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: मगरहाट पश्चिम (Magrahat Paschim में 72.50 प्रतिशत तो डायमंड हार्बर में 72.36 प्रतिशत वोटिंग हुई।बई-पुणे एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह हुआ शुरू
पुणे खंड पर वाहनों का आवागमन शुरू होने के एक दिन बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को शनिवार दोपहर वाहनों के लिए खोल दिया गया। उद्घाटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को हटाने और सफाई कार्य के कारण हुई देरी के बाद इस मार्ग पर आवागमन अब पूरी तरह से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में एक दिन पहले 13.3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का उद्घाटन किया था। यह एक्सप्रेसवे के भोर घाट खंड से होकर गुजरता है और इस मार्ग के कारण मुंबई एवं पुणे के बीच यात्रा के समय में 25 से 30 मिनट की कमी आई है। इस कॉरिडोर के पुणे की ओर जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए तुरंत खोल दिया गया; हालांकि मुंबई की ओर जाने वाला मार्ग उद्घाटन के बाद कई घंटों तक यातायात के लिए बंद रहा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग को खोलने में देरी मुख्य रूप से उद्घाटन के दौरान के ढांचे को हटाने और सफाई कार्य के कारण हुई। अधिकारी ने कहा कि शेष सभी सामग्री हटा दिए जाने और सड़क की सफाई पूरी होने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।जालौन में सीडीओ के नाजिर ने फांसी लगाकर दी जान
उत्तर प्रदेश के जालौन में सीडीओ के नाजिर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को लटकता देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। डेडबॉडी को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला उरई कोतवाली नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।बंगाल पुनर्मतदान: मगरहाट पश्चिम में 56.33% जबकि डायमंड हार्बर में 54.9% मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत आज, 2 मई को दक्षिण 24 परगना जिले के मगरहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के चिन्हित मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और दोपहर 1 बजे तक मगरहाट पश्चिम में 56.33% जबकि डायमंड हार्बर में 54.9% मतदान दर्ज किया जा चुका है। गौरतलब है कि इन क्षेत्रों के कुल 15 बूथों पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान धांधली और ईवीएम से जुड़ी शिकायतों के बाद आयोग ने फिर से वोटिंग कराने का फैसला लिया था।कांकेर में नक्सलियों की कायराना हरकत: IED ब्लास्ट की चपेट में आए DRG के 3 जवान
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए एक आईईडी (IED) ब्लास्ट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए हैं। यह घटना कांकेर के नक्सल प्रभावित इलाके में उस समय हुई जब जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे। फिलहाल, घायल जवानों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।आज की ताजा खबर: दिल्ली के लिए आज रवाना होंगे सीएम सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि उनके इस दिल्ली दौरे का मुख्य एजेंडा बिहार में लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देना है।दिल्ली में मुख्यमंत्री भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भाजपा कोटे से बनने वाले मंत्रियों की सूची (लिस्ट) को फाइनल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद नामों पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
चर्चा है कि दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और 6 मई को बिहार में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संभव है। इस विस्तार के बाद नीतीश सरकार के कैबिनेट को पूर्ण स्वरूप मिल जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में और तेजी आने की उम्मीद है।
जालौन: किसानों को मुआवजा न मिलने से मुख्यमार्ग किया जाम
जालौन जिले में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने कुठौंद-माधौगढ़ मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।किसानों का आरोप है कि बीते दिनों हुई भारी ओलावृष्टि के कारण उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक राहत या मुआवजे के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर किसानों ने सड़क पर उतरने का फैसला किया।
जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। अधिकारी प्रदर्शनकारी किसानों को समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि, किसान मुआवजे की ठोस घोषणा होने तक हटने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।
बंगाल पुनर्मतदान: सुबह 9 बजे तक मगरहाट पश्चिम में 16.68% और डायमंड हार्बर में 15.83% वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान हुई गड़बड़ियों के बाद आज दक्षिण 24 परगना जिले के 15 बूथों पर पुनर्मतदान (Re-polling) हो रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक मगरहाट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 16.68% और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान दर्ज किया गया है।गौरतलब है कि इन बूथों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, लेकिन ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और सीसीटीवी कैमरों के बंद होने जैसी शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने वहां के मतदान को शून्य घोषित कर दिया था। आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ यह पुनर्मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं।
आज की ताजा खबर: के.सी. वेणुगोपाल को लेखा समिति का अध्यक्ष किया गया नियुक्त
लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल को वर्ष 2026-27 के लिए लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।आज की ताजा खबर: लखनऊ में बीजेपी की 'महिला आक्रोश मशाल यात्रा' आज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से 'महिला आक्रोश मशाल यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा शाम 7 बजे लोकभवन से शुरू होकर हजरतगंज स्थित अटल चौक तक निकाली जाएगी। इस मशाल यात्रा के माध्यम से भाजपा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं शामिल होंगे और मशाल यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति इस यात्रा को राजनीतिक रूप से काफी अहम बना रही है। भारी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोकभवन से अटल चौक तक के मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
नासिक TCS केस: फरार आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर आज आएगा फैसला
नासिक टीसीएस (TCS) मामले में फरार चल रही आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) अर्जी पर आज अदालत में सुनवाई होनी है। इस मामले में सबकी नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि पिछली दो सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच काफी तीखी बहस देखने को मिली थी।पिछली सुनवाई के दौरान सरकारी वकील और आरोपी के वकील, दोनों ने ही अदालत के समक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश की थीं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज आने वाले इस फैसले पर सबकी निगाहें हैं कि निदा खान को राहत देते हुए उनकी जमानत मंजूर की जाती है या उनकी अर्जी खारिज कर दी जाएगी।
बम निरोधक अभियान के दौरान बड़ा धमाका, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के 14 सदस्यों की मौत
उत्तर-पश्चिमी ईरान के जंजान प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण विस्फोट में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के 14 सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब IRGC की एक विशेषज्ञ टीम युद्ध के अवशेषों और बिना फटे गोला-बारूद (Unexploded Ordnance) को निष्क्रिय करने के अभियान में जुटी थी।Bengal Re Election: बंगाल में दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 बूथों पर आज होगा पुनर्मतदान
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया, क्योंकि 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।US Iran War: राष्ट्रपति ट्रंप ने ठुकराया ईरान का नया प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का नया प्रपोजल खारिज कर दिया है। शुक्रवार को ईरान के साथ किसी समझौते की संभावना पर संदेह जताते हुए उन्होंने कहा कि तेहरान की तरफ से भेजे गए प्रस्तावों से मैं खुश नहीं हूं, क्योंकि बातचीत काफी लंबी खिंचती जा रही है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं स्योर नहीं हूं कि अमेरिका-ईरान का कोई समझौता कर पाएगा या नहीं।2 अक्टूबर को सीईसी के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी, ‘कंसर्न्ड सिटिजंस ऑफ दिल्ली’ ने लगाए गंभीर आरोप
Bank Strike: कल से होने वाली बैंक की तीन दिनों की हड़ताल टली; IBA और UFBU के बीच वार्ता के बाद आई खबर
'मुझे खुद शर्म आती है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं', बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर बोले चिराग पासवान
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया IndiGo का विमान! बाल-बाल टला हादसा; DGCA करेगा जांच
यूपी में 2022 में क्यों नहीं बनी सपा सरकार? अखिलेश यादव ने खोला राज, चुनाव आयोग का नाम लेकर किया बड़ा दावा
© 2026 Times Horizon Private Limited
