LIVE

आज की ताजा खबर 29 सितंबर 2026: बलरामपुर राप्ती ने पार किया खतरे का निशान: 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा

Piyush KumarUpdated Sep 29, 2026, 21:27 IST

आज की ताजा खबर 29 सितंबर 2026: दिल्ली स्थित बीजेपी ऑफिस एक्सटेंशन में आज सुबह 10 बजे से पार्टी के सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अहम बैठक करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की एस्सार ग्रुप की एक बड़ी परियोजना का अनावरण किया। आयोवा में 15 अरब रुपये के निवेश से एक विशाल स्टील प्लांट बनाने की है पहल की गई है। ठाणे शहर के कोपरी पुलिस थाने में सोमवार रात सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़े युवा नेता सिद्धेश अभंगे पर कथित रूप से हमला किए जाने के बाद हंगामा हुआ।

आज की ताजा खबर 29 सितंबर 2026: बलरामपुर राप्ती ने पार किया खतरे का निशान: 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा
आज की ताजा खबर 29 सितंबर 2026: बलरामपुर राप्ती ने पार किया खतरे का निशान: 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा

आज की ताजा खबर 29 सितंबर 2026: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 में दर्ज छह आपराधिक मामलों में मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी। अदालत ने कांग्रेस उम्मीदवार को 20 अक्टूबर तक राहत देते हुए उन्हें छह अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने की अनुमति दी।

नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी कायम किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सकी थी।

हरियाणा की 26 वर्षीय नीरू ने इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह जुलाई में इटली में हुए शॉटगन विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
नीरू ने फाइनल में 28 अंक जुटाए, जो पिछले 24 अंक के एशियाई रिकॉर्ड से बेहतर है।

बाहरी-उत्तरी जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। नरेला में नशा तस्कर पार्वती के घर से 56.69 लाख रुपये कैश, 355 ग्राम सोना, 161 ग्राम चांदी और 4 प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये सारा पैसा और संपत्ति ड्रग तस्करी से कमाई गई है। 1.204 किलो हेरोइन, 64.62 लाख रुपये कैश, सोना-चांदी के गहने और 2 कारें। पुलिस ने दिल्ली से राजस्थान तक फैले अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के कथित ऑफशूट इमाम महमूदर काफिला (IMK) से जुड़े टेरर कॉन्सपिरेसी मामले में बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में 5 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई ऐसे मामले में हो रही है, जिसमें पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कथित तौर पर संगठन के नेटवर्क और कट्टरपंथी विचारधारा के विस्तार की जांच की जा रही है।


भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए बड़ी बैठक बुलाई है। दिल्ली स्थित बीजेपी ऑफिस एक्सटेंशन में आज सुबह 10 बजे से पार्टी के सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अहम बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और उनके जवाब में पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की एस्सार ग्रुप की एक बड़ी परियोजना का अनावरण किया। आयोवा में 15 अरब रुपये के निवेश से एक विशाल स्टील प्लांट बनाने की है पहल की गई है। व्हाइट हाउस ने बताया कि यह अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा स्टील संयंत्र होगा। इस घोषणा से अमेरिकी उद्योग को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ अमेरिका में रोजगार के नए अवसर पैदा की उम्मीद बढ़ गई है। सरकार ने इसे ट्रंप की प्रतिबद्धता बताया है।

ठाणे शहर के कोपरी पुलिस थाने में सोमवार रात सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़े युवा नेता सिद्धेश अभंगे पर कथित रूप से हमला किए जाने के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद कोपरी इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, यह विवाद कथित तौर पर अभंगे और कपड़ा कारोबार से जुड़ी कुछ महिलाओं के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था।

SEPT 29, 2026 21:27 IST

बेंगलुरु के 'गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर' के हॉस्टल में डिप्लोमा स्टूडेंट ने की आत्महत्या


बेंगलुरु ग्रामीण ज़िले के देवनहल्ली तालुक के चन्नरायपटना में 'गवर्नमेंट टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर' के हॉस्टल में 18 साल के एक डिप्लोमा स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बेंगलुरु के विजयनगर के रहने वाले जोहेल के तौर पर हुई है। चन्नरायपटना पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच-पड़ताल की। ​​शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। आत्महत्या की असल वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है: चिकबल्लापुर पुलिस।
SEPT 29, 2026 17:26 IST

Pune Fire : पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में लगी भीषण आग,

महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार सुबह बैंक ऑफ इंडिया की इमारत की छठी मंजिल पर भीषण आग लग गई। लक्ष्मी रोड स्थित शगुन चौक के पास बैंक के कार्यालय में सुबह आग लगने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुणे अग्निशमन दल की सात दमकल गाड़ियां और तीन पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे।
दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग छठी मंजिल पर स्थित एक कार्यालय के एयर कंडीशनर में लगी थी। देखते ही देखते आग ने कार्यालय के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए शुरुआत में सुरक्षा गार्ड ने अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग छठी मंजिल पर करीब 80×80 फीट के हॉल में लगी थी। इस हॉल में लकड़ी के पार्टिशन के जरिए चार कार्यालय बनाए गए थे। वहां बैटरी बैकअप रूम भी मौजूद था। आग की वजह से कंप्यूटर, टेबल, कुर्सियां, एसी, बिजली के तार, बैटरियां, प्रिंटर और फोटोकॉपी मशीन समेत कार्यालय का काफी सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए इमारत को तुरंत खाली करा लिया गया। आसपास की इमारतों में आग फैलने से रोकने के लिए दमकलकर्मियों ने विशेष सावधानी बरती।
आग बुझाने के बाद एहतियातन कूलिंग ऑपरेशन भी चलाया गया।
दमकल विभाग के अनुसार, इमारत में स्थायी अग्निशमन प्रणाली नहीं थी। हालांकि, वहां अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म और आग का पता लगाने वाली प्रणाली मौजूद थी
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
SEPT 29, 2026 13:25 IST

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार को अंतरिम जमानत दी

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को 2007 में दर्ज छह आपराधिक मामलों में मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी। अदालत ने कांग्रेस उम्मीदवार को 20 अक्टूबर तक राहत देते हुए उन्हें छह अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने की अनुमति दी।

यह सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट बरकरार रखने का फैसला किया।
SEPT 29, 2026 13:24 IST

तमिलनाडु : तूतीकोरिन में 17 करोड़ रुपये का हशीश का तेल जब्त, चार गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यहां 17 करोड़ रुपये मूल्य का हशीश का तेल जब्त किया है और इसे कथित रूप से मालदीव तस्करी करने की कोशिश कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इसी तरह, चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक महिला यात्री के पास से लगभग 3.4 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की आवाजाही के संबंध में मिली विशेष सूचना के आधार पर एक विशेष पुलिस दल ने पूबालरायरपुरम में इस खेप को रोका।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस महंगे मादक पदार्थ को सोमवार को कार से कोयंबटूर से तूतीकोरिन लाया गया था। आरोपियों ने इस अवैध खेप को समुद्र के रास्ते मालदीव पहुंचाने के लिए एक नाव रवाना करने की योजना बनाई थी।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी तूतीकोरिन के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों ने परिवहन में इस्तेमाल वाहन के साथ हशीश का तेल भी जब्त किया है।

मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि कोयंबटूर में हशीश के तेल के स्रोत का पता लगाया जा सके और मालदीव में इस खेप का इंतजार कर रहे कथित अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्यों की पहचान की जा सके। मामले में जांच जारी है।
SEPT 29, 2026 13:07 IST

पटना में ग्रुप डी के बहाली के रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन



पटना के जेपी गोलंबर पर आज ग्रुप डी के बहाली के रिजल्ट को पूरा करने की मांग को लेकर आज ग्रुप डी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया अभ्यर्थियों की मांग थी 2006 में सरकार के द्वारा बहाली निकली गई 2011 में यह बहाली को लेकर फिर से आवेदन मांगा गया सरकार ने 2023 में फिर से इसकी परीक्षा ली मगर अभी तक इसकी रिजल्ट जारी नहीं की गई है जिस कारण से अभ्यर्थियों में आक्रोश हैं सरकार से मांग है जल्द से जल्द बहाली निकालो
SEPT 29, 2026 13:02 IST

बलरामपुर राप्ती ने पार किया खतरे का निशान: 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा



बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश का असर अब राप्ती नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे नदी का जलस्तर 104.820 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर है।

जलस्तर में करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है, जबकि करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के खतरे की जद में बताए जा रहे हैं।
SEPT 29, 2026 12:55 IST

नीरू एशियाई खेलों में महिला ट्रैप का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, टीम को दिलाया रजत

नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी कायम किया। इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाई खेलों में व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सकी थी।

हरियाणा की 26 वर्षीय नीरू ने इससे पहले महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वह जुलाई में इटली में हुए शॉटगन विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
नीरू ने फाइनल में 28 अंक जुटाए, जो पिछले 24 अंक के एशियाई रिकॉर्ड से बेहतर है।

चीन की सुन युनोंग ने 26 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि कुवैत की अब्दुलमलिक हाजर ने 21 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। नीरू ने कहा, ’’मैं यह पदक भारतीय सेना के उन जवानों को समर्पित करती हूं, जो देश की रक्षा के लिए इससे भी बड़ा काम करते हैं। साथ ही इसे दिवंगत राजा रणधीर सिंह को समर्पित करती हूं, जिन्होंने 1978 में एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला ट्रैप स्वर्ण पदक जीता था।’’
SEPT 29, 2026 11:30 IST

दिल्ली की ड्रग्स लेडी पार्वती के घर से करोड़ों की बरामदगी

बाहरी-उत्तरी जिले की पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। नरेला में नशा तस्कर पार्वती के घर से 56.69 लाख रुपये कैश, 355 ग्राम सोना, 161 ग्राम चांदी और 4 प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये सारा पैसा और संपत्ति ड्रग तस्करी से कमाई गई है। 1.204 किलो हेरोइन, 64.62 लाख रुपये कैश, सोना-चांदी के गहने और 2 कारें। पुलिस ने दिल्ली से राजस्थान तक फैले अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
SEPT 29, 2026 10:51 IST

NIA का बड़ा एक्शन, JMB के ऑफशूट IMK से जुड़े टेरर कॉन्सपिरेसी केस में बंगाल के 5 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के कथित ऑफशूट इमाम महमूदर काफिला (IMK) से जुड़े टेरर कॉन्सपिरेसी मामले में बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में 5 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई ऐसे मामले में हो रही है, जिसमें पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कथित तौर पर संगठन के नेटवर्क और कट्टरपंथी विचारधारा के विस्तार की जांच की जा रही है।
SEPT 29, 2026 10:51 IST

विपक्षी नैरेटिव को काउंटर करने के लिए BJP का मेगा प्लान, दिल्ली में आज बड़ी बैठक; सभी प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी होंगे शामिल

विपक्षी गठबंधन की बैठक से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए बड़ी बैठक बुलाई है। दिल्ली स्थित बीजेपी ऑफिस एक्सटेंशन में आज सुबह 10 बजे से पार्टी के सभी राज्यों के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी अहम बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और उनके जवाब में पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।
SEPT 29, 2026 06:59 IST

पैसों के विवाद को लेकर ठाणे के पुलिस थाने में शिवसेना नेता पर हमला

ठाणे शहर के कोपरी पुलिस थाने में सोमवार रात सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़े युवा नेता सिद्धेश अभंगे पर कथित रूप से हमला किए जाने के बाद हंगामा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद कोपरी इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार, यह विवाद कथित तौर पर अभंगे और कपड़ा कारोबार से जुड़ी कुछ महिलाओं के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था।
SEPT 29, 2026 06:58 IST

ट्रंप ने एस्सार ग्रुप के ₹15 अरब के स्टील प्लांट का किया अनावरण

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की एस्सार ग्रुप की एक बड़ी परियोजना का अनावरण किया। आयोवा में 15 अरब रुपये के निवेश से एक विशाल स्टील प्लांट बनाने की है पहल की गई है। ठाणे शहर के कोपरी पुलिस थाने में सोमवार रात सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़े युवा नेता सिद्धेश अभंगे पर कथित रूप से हमला किए जाने के बाद हंगामा हुआ