Aaj Ki Taza Khabar: पटना मेट्रो का आज होगा अंतिम ट्रायल, BCCI ने टीम इंडिया को 21 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान
चांदी 1.5 लाख रुपये के नए रिकॉर्ड पर, सोना भी 1,500 रुपये उछला
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 7,000 रुपये उछलकर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। सोना भी मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच 1,500 रुपये चढ़कर 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।दिल्ली : प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के मामले में आठ लोग गिरफ्तार
पुलिस ने नरेला में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलाने और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित तथा गैंगस्टर से जुड़े एक रंगदारी गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है।एशिया कप में भारत की जीत के बाद लगता है कांग्रेस बेहोश हो गई है : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद विपक्षी पार्टी संभवत: ‘बेहोशी की हालत’ में चली गई है।बरेली में इंटरनेट बंद होने से व्यापार, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा प्रभावित
बरेली में पिछले तीन दिनों से इंटरनेट सेवाओं के बंद होने से व्यावसायिक गतिविधियों के अलावा बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बरेली में शुक्रवार (जुमे) दोपहर की नमाज के बाद 'आई लव मोहम्मद' अभियान को लेकर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद शासन स्तर से एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।करूर भगदड़ की दुखद घटना को लेकर अफवाह न फैलाएं: तमिलनाडु सीएम
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने करूर में हुई भगदड़ की दुखद घटना पर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने को लेकर सोमवार को लोगों को चेताया और कहा कि सभी को जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि 27 सितंबर को भगदड़ में 41 लोगों की मौत होना बहुत दुखद है और इसके पीड़ितों को किसी पार्टी विशेष से जुड़े लोगों के बजाय साथी तमिलों के रूप में देखा जाना चाहिए।जीएसटी सुधारों से बाजार में खरीद बढ़ेगी, अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को भरोसा जताया कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की प्रणाली में हाल में सुधारों से बाजार में खरीद बढ़ेगी जिससे घरेलू अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी। चौधरी ने जीएसटी सुधारों को लेकर स्थानीय कारोबारियों, उद्यमियों और कर विशेषज्ञों के साथ इंदौर में संवाद किया।भोपाल में दो मजदूरों की मौत
दक्षिण भोपल में 3 मजदूर नीचे गिरे थे, 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब वे एक होर्डिंग लगाने जा रहे थे। मजदूर सात मंजिला इमारत से नीचे तब गिर गए जब होर्डिंग खंभे के तार से टकरा गया अरब विस्फोट हुआपाकिस्तानी नकवी के हाथों टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी
एशिया कप के फाइन मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद साफ कहा कि वह पाकिस्तानी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. मैच के बाद करीब 2 घंटे तक ड्रामा चला जब नकवी ट्रॉफी लेकर स्टेज पर खड़े रहे. लेकिन भारतीय प्लेयर्स अड़े रहे कि वो नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे।पटना मेट्रो परियोजना का आज अंतिम ट्रायल
पटना मेट्रो परियोजना अपने अंतिम चरण में है। हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में न्यू आईएसबीटी जीरो माइल और भूतनाथ रोड स्टेशनों के निर्माण पर चर्चा हुई। 29 सितंबर को अंतिम ट्रायल होगा जिसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में उद्घाटन संभव है। मेट्रो 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी और न्यूनतम किराया 15 रुपये होगा।ना जुर्माने का डर, ना गिरफ्तारी! नए GST सुधारों से कारोबार होगा आसान, PM मोदी ने किया स्वागत
INDIA ब्लॉक के चौथे दिन प्रदर्शन का प्लान तैयार! राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर सहमति
फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
© 2026 Times Horizon Private Limited
