आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 29 नवंबर 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट ने दायर की पुनर्विचार याचिका; मतदान के लिए तैयार तेलंगाना, 119 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव
असम- त्रिपुरा बार्डर पर 2 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाएं जब्त
असम पुलिस ने करीमगंज में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं की 40,000 बोतलें जब्त कीं। जब्त की गई दवाओं की कीमत 2.18 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की समीक्षा याचिका
शराब नीति घोटाला में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।चुनाव आयोग ने लापरवाही बरतने पर तीन पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित
चुनाव आयोग ने गुरुवार को तेलंगाना के मुशीराबाद से 18 लाख रुपये की जब्ती के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया।मतदान के लिए तैयार तेलंगाना
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सारी तैयारियां हो चुकी है। गुरुवार को राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 3.26 करोड़ से अधिक मतदाता इस बार मतदान करेंगे।श्रमिकों के परिवार के साथ थिरके सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अपने आवास पर इगास बग्वाल समारोह में सिल्क्यारा सुरंग से बचाए गए 41 श्रमिकों के परिवार के साथ नृत्य किया।जेल में बंद इमरान खान नहीं लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इमरान ने अपने करीबी सहयोगी बैरिस्टर गौहर खान को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए नामित किया है।मणिपुर के सबसे पुराने उग्रवादी संगठन ने डाले हथियार
अमित शाह ने कहा कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई। पूर्वोत्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के मोदी सरकार के अथक प्रयासों में एक नया अध्याय जुड़ गया है क्योंकि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने आज नई दिल्ली में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।टनल रेस्क्यू पर भावुक हुए PM मोदी
उत्तरकाशी सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन का ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी इस विषय पर जानकारी लेते हुए कैबिनेट बैठक में भावुक हो गए।इगास बग्वाल कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव के उपलक्ष्य में देहरादून में सीएम आवास पर मनाए जा रहे 'इगास बग्वाल' कार्यक्रम में पहुंचे।कांग्रेस, बीआरएस पर जी किशन रेड्डी ने लगाया गंभीर आरोप
BJP तेलंगाना के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति पर चुनाव में पैसे और शराब बांटने का आरोप लगाया हैं।पाकिस्तान: भ्रष्टाचार मामले में नवाज शरीफ बरी
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों में बरी कर दिया, उन्हें इन मामलों में 2018 में दोषी ठहराया गया था।CAA लागू करने से कोई नहीं रोक सकता- अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को केंद्र सरकार लागू करके ही रहेगी, इसे लागू होने से कोई नहीं रोक सकता है। अमित शाह का यह बयान पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए आया है।पाकिस्तान से 6 महीने बाद भारत वापस लौटी अंजू
भारत की अंजू करीब 5 महीने पाकिस्तान में बिताकर वापस लौट आई है। जानकारी के मुताबिक, वाघा बार्डर के जरिए अंजू ने भारत की सीमा में प्रवेश किया। अंजू का पाकिस्तानी पति नसरुल्ला उसे वाघा बार्डर पर छोड़ने आया था।सिल्क्यारा रेस्क्यू टीम को मिलेगा 50 हजार का इनाम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने घोषणा की है कि सिल्क्यारा सुरंग के अंदर बचाव अभियान में काम करने वाले सभी कर्मियों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।आज की ताजा खबर 29 नवंबर 2023 LIVE: पेमेंट गेटवे धोखाधड़ी मामले में दो और अरेस्ट
महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने एक भुगतान गेटवे सेवा प्रदाता प्रणाली में सेंध लगाकर 16,180 करोड़ रुपये से अधिक की कथित हेराफेरी से जुड़े वित्तीय अपराध के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नवीनतम गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।नोएडा में कार की चपेट में आकर फेरीवाले की मौत
जेवर थाना क्षेत्र में एक कार की चपेट में आकर घायल हुए युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। जेवर के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शकील नामक व्यक्ति ने मंगलवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 नवंबर को उनका भाई बादशाह (44) शाम छह बजे के करीब कपड़े की फेरी लगाकर जब घर लौट रहा था तभी एक अज्ञात कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। शकील ने बताया कि घटना में बादशाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आज की ताजा खबर 29 नवंबर 2023 LIVE: अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई-राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग हादसे में फंसे सभी श्रमिक बंधुओं के सुरक्षित बाहर निकल आने के समाचार से मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है।इस अभियान पर पूरे देश की निगाह लगी हुई थी। इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की साँस ली है।”...फिर उत्तराखंड सुरंग से निकलीं 41 जिंदगियां
उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में गत 12 नवंबर को हुए हादसे में 41 श्रमिक उसमें फंस गए। मलबे में फंसे श्रमिकों तक पहुंचने के लिए एक-एक कर भारत की एजेंसियां, विदेशों के एक्सपर्ट और फिर भारतीय सेना को उतरना पड़ा। मलबे में ड्रिलिंग के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन से खुदाई हुई। बचाव के कई प्लान तैयार किए गए। राहत एवं बचाव कार्य के इन 17 दिनों में कई बार लोगों के मन में आशंकाएं भी उठीं लेकिन एजेंसियों का जज्बा एवं हौसला जरा भी कम नहीं हुआ। उन्होंने ठान लिया था कि श्रमिकों को बाहर निकालकर ही दम लेना है।आज की ताजा खबर 29 नवंबर 2023 LIVE: समलैंगिक साथी की हत्या की
महाराष्ट्र में पुणे के वाघोली इलाके में मंगलवार शाम 21 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके समलैंगिक साथी ने कथित तौर पर एक धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। लोनीकंद थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘जिसकी हत्या की गयी, वह बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) कोर्स कर रहा था और एक छात्रावास में रहता था।’उन्होंने बताया कि वाघोली इलाके में बाकोरी रोड पर उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिये कई टीम गठित की हैं ।आज की ताजा खबर 29 नवंबर 2023 LIVE: बेटी की हत्या, फिर शव को पेट्रोल से जलाया
राजस्थान में पाली जिले सीरियारी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक पिता ने अपनी विवाहिता बेटी की कथित रूप से गला काटकर हत्या करने के बाद शव पर पेट्रोल छिडकर आग लगा दी। थानाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कादू गांव के शिवलाल मेघवाल ने मंगलवार दोपहर को अपनी बडी बेटी निरमा (32) की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी और शव पर पेट्रोल छिडकर आग लगा दी।आज की ताजा खबर 29 नवंबर 2023 LIVE: वश चले तो वह राष्ट्रगान से पंजाब शब्द हटा दे: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर ‘पंजाब-विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उसका वश चले तो उसे राष्ट्रगान से ‘पंजाब’ हटाने में भी कोई हिचक नहीं होगी। मान ने केंद्र राज्य का ग्रामीण विकास फंड कथित रूप से रोकने तथा वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में अपना हिस्सा मांगने के लिए मजबूर करने को लेकर केंद्र की आलोचना की।आज की ताजा खबर 29 नवंबर 2023 LIVE: पाक ने प्रमुख आतंकवादी को सौंपने की मांग की
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अफगान राजनयिक मिशन के प्रमुख को तलब किया और कथित तौर पर उनके देश में छिपे एक प्रमुख आतंकवादी हाफिज गुल बहादुर के प्रत्यर्पण की मांग की। सेना ने सोमवार को कहा था कि रविवार को खैबर-पख्तूनख्वा के बन्नू इलाके में आत्मघाती हमले के लिए बहादुर का समूह जिम्मेदार था। हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवानों सहित 10 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।आज की ताजा खबर 29 नवंबर 2023 LIVE:रबड स्टैंप' के रूप में इस्तेमाल की निंदा
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में महिला प्रधानों के स्थान पर उनके पतियों के काम करने की प्रथा की मंगलवार को आलोचना की तथा कहा कि ऐसी दखलअंदाजी राजनीति में महिलाओं को आरक्षण देने के मकसद को कमजोर करती है।अमृतसर में दिनदहाड़े गोलीबारी: मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
संसदीय समितियों में बड़ा फेरबदल, राहुल गांधी, थरूर और सुधांशु त्रिवेदी को अहम जिम्मेदारी; जानें 24 कमेटियों में किसे क्या मिला
जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन, नेहा बोरा-योगेंद्र यादव समेत 150 हिरासत में, CEC के इस्तीफे की मांग
'बिखरे आंदोलन दबाए जाते हैं, जुड़े आंदोलन सरकारें झुका देते हैं', 'सत्याग्रह' पोर्टल लॉन्च कर बोले राहुल गांधी
'अन्याय सहना बंद करो', LSR छात्राओं के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- अपराधियों को जवाबदेह ठहराना जरूरी
© 2026 Times Horizon Private Limited
