LIVE
आज की ताजा खबर: राहुल गांधी के आरोपों का बीजेपी ने दिया जवाब, एंटी-पेपर लीक बिल लोकसभा से तो वंदे मातरम् बिल राज्यसभा से पास
आज की ताजा खबर लाइव, 26 नवंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [डिजिटल अरेस्ट कानून], [लोकसभा अपडेट], [अमेरिका टैरिफ] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: संसद के मानसून सत्र में एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस जारी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सरकार को घेरेंगे, प्रियंका गांधी ने बीते दिन संशोधन विधेयक पर उठाए सवाल। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद केंद्र सरकार जल्द ही डीपफेक और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे साइबर अपराधों को गैर-जमानती अपराध घोषित करने के लिए नया कानून ला सकती है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [डिजिटल अरेस्ट कानून], [लोकसभा अपडेट], [अमेरिका टैरिफ] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: हाल के महीनों में साइबर ठगों द्वारा खुद को सीबीआई, ईडी या पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को ऑनलाइन कैद करने और करोड़ों रुपये ठगने के मामलों में तेजी आई है। ऐसे में केंद्र सरकार सख्त कानून बनाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अमरीकी सीनेट में रूस पर नए प्रतिबंधों का बिल पेश हो गया है, इसमें रूसी तेल खरीदने पर भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी चल रही है।
JUL 29, 2026 18:22 IST
झारखंड में ED का बड़ा एक्शन: धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध कोयला खनन और तस्करी की जांच तेज
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के धनबाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 31 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, अवैध रूप से निकाले गए/चोरी के कोयले की तस्करी, कोयला उठाव में रंगदारी (लेवी) वसूली और इससे जुड़ी अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई।
JUL 29, 2026 18:05 IST
राहुल गांधी के दावे पर दिल्ली पुलिस का फैक्ट चेक, कहा- प्रदर्शनकारी को गोली नहीं लगी थी
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के बयान से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल उस दावे का फैक्ट चेक जारी किया है, जिसमें कहा गया था कि 20 जुलाई 2026 को मध्य दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी को गोली लगी थी।
पुलिस के अनुसार, मेडिकल लीगल केस (MLC) की रिपोर्ट में प्रदर्शनकारी के दाहिने कान के सामने (राइट ट्रैगस) पर केवल चीरे (Lacerated Wound) का उल्लेख है, जिसकी प्रकृति कुंद वस्तु (Blunt Injury) से हुई साधारण चोट बताई गई है। डॉक्टर की राय में गोली लगने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि गोली लगने का दावा मेडिकल रिपोर्ट से प्रमाणित नहीं होता। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से जरूर करें।

JUL 29, 2026 16:30 IST
एमके स्टालिन के चुनावी हलफनामे पर सवाल, मद्रास हाईकोर्ट ने जांच की मांग वाली PIL स्वीकार करने से किया इनकार
मद्रास हाईकोर्ट ने अधिवक्ता टी. शिवज्ञानसंबंदन की उस जनहित याचिका (PIL) को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि डीएमके नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने चुनावी हलफनामे में डीएमके चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई ₹2.27 करोड़ की संपत्ति का खुलासा नहीं किया। अदालत ने कहा कि याचिका में पर्याप्त ठोस सामग्री नहीं है, इसलिए जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता।
JUL 29, 2026 16:29 IST
'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके अपने परिवार से मुलाकात करने के लिए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे।
JUL 29, 2026 16:05 IST
राहुल गांधी का आरोप: 'बीजेपी ने संसद में बोलने नहीं दिया, शाम 6 बजे करूंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस'
आज संसद में अपने भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिया। लेकिन बीजेपी ने मुझे बोलने नहीं दिया। आज शाम 6 बजे मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वह सब कहूंगा, जो सदन में कहने नहीं दिया गया। माइक बंद किया जा सकता है, लेकिन छात्रों की आवाज़ नहीं।
JUL 29, 2026 16:03 IST
भारी हंगामे के बाद पेपर लीक एंटी बिल लोकसभा से पारित
भारी हंगामे के बाद लोकसभा में परीक्षा में धांधली रोकने के लिए लाया गया संशोधन विधेयक 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर पारित हो गया है।
JUL 29, 2026 16:02 IST
संसद मानसून सत्र 2026: राज्यसभा से 'वंदे मातरम्' विधेयक पारित
संसद के मानसून सत्र 2026 के दौरान 'वंदे मातरम्' विधेयक राज्यसभा से पारित हो गया।
JUL 29, 2026 15:12 IST
लोकसभा में चर्चा शुरू
राहुल गांधी के बयानों पर हुई बहस के बाद स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है।
JUL 29, 2026 14:33 IST
दोपहर 3 बजे तक लोकसभा स्थगित
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों के आंदोलन के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक तथा हंगामे के कारण सदन की बैठक अपराह्न 3 बजे तक के लिए स्थगित।
JUL 29, 2026 14:10 IST
दो बजकर 30 मिनट तक लोकसभा स्थगित
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों के आंदोलन के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक तथा हंगामे के कारण सदन की बैठक अपराह्न दो बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित।
JUL 29, 2026 13:47 IST
मैं जैसे ही बोलता हूं, हंगामा होने लगता है-राहुल
राहुल ने अपने भाषण के दौरान ईवीएम का भी जिक्र किया इस पर भी सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया। राहुल ने कहा, 'जैसे ही मैं बोलना शुरू करता हूं, सत्ता पक्ष के लोग हंगामा करने लगते हैं।' सदन में राहुल के बयान पर हंगामा बढ़ने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्ता पक्ष के सांसदों से शांत रहने और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से राहुल गांधी के असंसदीय शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकालने की अपील की।
JUL 29, 2026 13:04 IST
युवाओं का गुस्सा हिंसा नहीं, राहुल गांधी बोलना शुरू हुए
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा, राहुल गांधी का भाषण जारी। कहा- छात्र प्रदर्शन में गुस्सा नहीं था। युवाओं का गुस्सा हिंसा नहीं। छात्रों की भावना का सम्मान हो।
JUL 29, 2026 12:16 IST
राज्यसभा दो बजे तक स्थगित
नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक बुधवार को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित।
JUL 29, 2026 11:36 IST
राज्यसभा में भारी हंगामा, खरगे और नड्डा के बीच तीखी बहस
राज्यसभा में आज भारी हंगामा मचा और विपक्ष ने पेपर लीक सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेहा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस भी हो गई। खरगे ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, लोकतंत्र आज सुरक्षित नहीं है।
JUL 29, 2026 11:18 IST
भूपेश बघेल 9 दिनों के लिए पंजाब का दौरा करेंगे
चंडीगढ़
पंजाब कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल के बीच, पार्टी के प्रभारी भूपेश बघेल 9 दिनों के लिए पंजाब का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 16 ज़िलों में बैठकें करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का गुट लगातार नेतृत्व बदलने की मांग कर रहा है, लेकिन पार्टी आलाकमान ने अभी तक इस पर कोई अंतिम फ़ैसला नहीं लिया है। इस गतिरोध के बीच, बघेल ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए 31 जुलाई से पंजाब दौरे की घोषणा की है। इस दौरे के दौरान बड़ा सवाल यह होगा कि क्या पार्टी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का विरोधी गुट भूपेश बघेल के इन नौ दिनों के कार्यक्रमों में शामिल होगा या नहीं।
चन्नी गुट ने पहले ही उन कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का फ़ैसला किया है जिनमें वडिंग शामिल होंगे। आलाकमान ने अभी तक चन्नी गुट की मांग पर कोई अंतिम फ़ैसला नहीं लिया है और चन्नी गुट अपने समर्थक नेताओं के साथ लगातार आंतरिक लामबंदी में जुटा हुआ है। कार्यक्रम के अनुसार, भूपेश बघेल 30 जुलाई को चंडीगढ़ पहुंचेंगे और 31 जुलाई को फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में बैठकें करेंगे। वे 1 अगस्त को पटियाला और संगरूर, 2 अगस्त को बरनाला और मानसा, 3 अगस्त को बठिंडा और मुक्तसर साहिब, 4 अगस्त को फाजिल्का और फिरोजपुर का दौरा करेंगे। इसी तरह, वे 5 अगस्त को मोगा और फरीदकोट, 6 अगस्त को लुधियाना, 7 अगस्त को मलेरकोटला और खन्ना का दौरा करेंगे। आखिरी दिन, 8 अगस्त को नवांशहर और रोपड़ में बैठकें तय की गई हैं।

JUL 29, 2026 11:16 IST
लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
JUL 29, 2026 11:01 IST
कांग्रेस के लोग कल बिल पर ना बोलकर राजनीति कर रहे थे- रिजिजू
दिल्ली | केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "कांग्रेस के लोग कल बिल पर ना बोलकर राजनीति कर रहे थे। आज हम उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी और बाकी लोग बिल पर बोलेंगे। इतने महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा हो रही है और वे लोग इधर-उधर की बातें करके, राजनीतिकरण करके ध्यान भटकाना चाहते हैं। छात्रों की मांग के बाद इतना अच्छा बिल लाया गया है। प्रधानमंत्री के इतने बड़े फैसले से छात्रों में नया विश्वास आया है। परीक्षा को लेकर यदि कांग्रेस पार्टी के पास कोई सुझाव हैं, तो कांग्रेस पार्टी सुझाव दे सकती है। कल भी प्रियंका गांधी ने बिल के बाहर बात की... मैं विशेष तौर पर राहुल गांधी से उम्मीद करता हूं कि कम से कम वे 20-30 मिनट के भाषण में, 5 मिनट तो बिल पर बात करें..."
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा, "राहुल गांधी हर तरह की अलोकतांत्रिक और बहुत गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि सही नहीं है... सभ्य और नरम भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए... लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी बहुत ही अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो दुर्भाग्यपूर्ण है..."

JUL 29, 2026 10:17 IST
ग्लोबल टाइगर डे पर पीएम का पोस्ट
पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया- ग्लोबल टाइगर डे पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं। भारत के लोगों को इस बात पर गर्व है कि दुनिया की लगभग 70% बाघ आबादी हमारे देश में है। बाघों के संरक्षण के लिए भारत के प्रयास प्रकृति के साथ मिल-जुलकर रहने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प से आगे बढ़ रहे हैं। हम विज्ञान-आधारित संरक्षण, समुदाय की भागीदारी और टिकाऊ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं, जो बाघ संरक्षण को मजबूत करते हैं।
बाघों की सुरक्षा में हमारे वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण ने भी अहम भूमिका निभाई है। इसी भावना के साथ, भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और इंसान और वन्यजीवों के बीच टकराव को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

JUL 29, 2026 10:16 IST
इस्लामाबाद बार एसोसिएशन आज हड़ताल पर
इस्लामाबाद बार एसोसिएशन आज PoJK के लोगों के समर्थन में हड़ताल पर है, क्योंकि पिछले दो दिनों में मीरपुर और रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की सीधी गोलीबारी में 31 से ज्यादा आम नागरिक मारे गए हैं। वकील अदालती कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे।
JUL 29, 2026 08:56 IST
पाकिस्तान ने अपनी नाकामियों का ठीकरा भारत पर फोड़ा
PoJK में अशांति के बीच, पाकिस्तान ने भारत पर मढ़ा दोष
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी अशांति के बीच, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भारत पर प्रतिबंधित 'जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' (JAAC) का समर्थन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि यह समूह भारतीय फंडिंग से विदेशी एजेंडा पर काम कर रहा है।
मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तरार ने JAAC के प्रदर्शनों को शांतिपूर्ण बताने से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि समूह ने हिंसा का सहारा लिया, सुरक्षाकर्मियों पर हमले किए और उनके पास हथियार भी थे। उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों का मकसद चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालना था, जबकि लोगों ने चुनावों में हिस्सा लेने का फैसला किया था।
पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने भी हालात से निपटने के सरकार के तरीके का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने JAAC की 38 में से 37 मांगें मान ली थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि समूह का मकसद अब जनता के अधिकार मांगना नहीं, बल्कि लॉन्ग मार्च, धरना-प्रदर्शन, सड़क जाम और हड़तालें आयोजित करके अस्थिरता पैदा करना हो गया है।