Aaj Ki Taza Khabar: एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत; दादर रेलवे स्टेशन पर बम होने की धमकी
दादर रेलवे स्टेशन पर बम होने की धमकी
मुम्बई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को दादर रेलवे स्टेशन पर बम होने की धमकी मिली। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और तत्काल प्रभाव से सर्च ऑपरेशन चलाया गया।शाम 6 बजे पुलिस स्टेशन में आया धमकी भरा कॉल आया। पुलिस ने GRP और बम निरोधक दस्ते के साथ स्टेशन और आसपास के इलाकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉल करने वाले शख्स की तलाश में जुट गई हैं।
महिला क्रिकेट विश्व कप के उद्घाटन समारोह में जुबीन के सम्मान में संगीतमय श्रद्धांजलि
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के यहां एसीए स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में असम की सांस्कृतिक हस्ती जुबीन गर्ग को एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी और साथ ही मंगलवार को उद्घाटन मैच के लिए पांच हजार मुफ्त टिकट वितरित किए जाएंगे। असम क्रिकेट संघ (एसीए) के अधिकारियों ने बताया कि ‘शिलांग चैंबर क्वायर’ के अलावा अंगराग पापोन महंत और जोई बरुआ सहित राज्य के प्रमुख कलाकार संगीतमय श्रद्धांजलि प्रस्तुत करेंगे।भाषाई विविधता के बावजूद धर्म ने भारत को एक रखा : राधाकृष्णन
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि भारत की असली ताकत ‘‘धर्म’’ की वह अवधारणा है, जिसने भाषाई विविधता के बावजूद देश को एक सूत्र में पिरोए रखा है। राधाकृष्णन ने यह बात पटना में साहित्य अकादमी और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव ‘उन्मेष’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।वांगचुक की पत्नी ने ‘पाक संबंध' के आरोप को खारिज किया
जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने अपने पति के खिलाफ ‘पाकिस्तान से संबंध’ होने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।हिमंत ने भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया।शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'क्रांतिकारी संकल्प के प्रतीक, युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत, मातृभूमि के अमर सपूत - शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।'
इजराइल और हमास के बीच युद्ध में 66,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए
इजराइल और हमास के बीच लगभग तीन साल से जारी युद्ध में 66,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर युवक ने मां की हत्या की
सहारनपुर जिला मुख्यालय के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी मां की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।भारत में व्हिस्की बिक्री में दक्षिण भारत की 58 प्रतिशत हिस्सेदारी
भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की बिक्री में दक्षिणी राज्यों का दबदबा है। उद्योग निकाय सीआईएबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 में देश कुल आईएमएफएल बिक्री में दक्षिण भारत की 58 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।बिहार विधानसभा चुनाव के लिए EC ने नियुक्त किए सेंट्रल आब्जर्वर
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात करने का ऐलान किया है। वहीं, आयोग ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और ओडिशा में उपचुनावों के लिए विभिन्न राज्यों में सेवारत 470 अधिकारियों (320 आईएएस, 60 आईपीएस और 90 आईआरएस/आईआरएएस/आईसीएएस आदि) को केंद्रीय पर्यवेक्षकों (सामान्य, पुलिस और व्यय) के रूप में तैनात करने का फैसला लिया है।PM राहत कोष से मृतक परिजनों को दो-दो लाख की राहत
तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।करूर पहुंचकर CM स्टालिन ने दी मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि
करूर भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और अस्पताल में घालयों से मुलाकात के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में मीडिया से बात करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, 'अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई और भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए। वर्तमान में 51 लोगों का ICU में इलाज चल रहा है. मैं भारी मन से उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।'उन्होंने अनुग्रह राशि का ऐलान करते हुए कहा, 'मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. मैंने एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है।'
स्वामी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार
छात्राओं के साथ यौन शोषण और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे चैतन्यानंद सरस्वती की गिरफ्तारी हो गई है। उसे आगरा से गिरफ्तार किया गया।एशिया कप के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से
शिया कप 2025 समाप्ति पर है। भारत और पाकिस्तान ने फाइनल में जगह पक्की की। दोनों टीमें एशिया कप के इतिहास में पहली बार फाइनल खेलने उतरेंगी। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में जब यह टीमें टकराई थीं तो बाजी भारत ने मारी थी। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में तीसरी बार पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा करना चाहेगी।तमिलनाडु में भगदड़ पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की चुनावी रैली के दौरान मची भगदड़ पर तमिलनाडु सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अभिनेता से राजनेता बने विजय को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। इस हादसे में 38 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 50 से ज्यादा घायल हैं।चाकू लगा, खून बहा फिर भी नहीं डिगे कैप्टन स्मित, 'विशिष्ट गुजरात गरिमा अवॉर्ड' से होंगे सम्मानित; देशभर में हो रही विशेष पूजा
बाइकरों का 'सीटबेल्ट' और कार का 'हेलमेट' न पहनने पर काट दिया चालान, ट्रैफिक पुलिस का कारनामा
कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव के संकेत, पंजाब के बाद यूपी में भी नेतृत्व परिवर्तन पर मंथन
2015 के बाद देश में सबसे कमजोर रहा मानसून, 13% बारिश की कमी, जानें कौन-से इलाके रहे सबसे ज्यादा प्रभावित
'मेरे लिए घर जाना अब आसान होगा क्योंकि...', पेंशन बिल पर उमर के बयान पर विधानसभा में छूटा हंसी का फव्वारा
© 2026 Times Horizon Private Limited
