28 जून 2025 हिंदी न्यूज़: कोलकाता गैंगरेप मामले में SIT गठित, PM मोदी ने ISS पर मौजूद शुभांशु शुक्ला से की बात
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खत्म की कनाडा के साथ व्यापार वार्ता
- पुरी रथ यात्रा के दौरान बिगड़ी करीब 600 लोगों की तबीयत, कई अस्पतालों में भर्ती
- दिल्ली के बवाना में गैंगस्टर मंजीत महल के भतीजे की गोली मारकर हत्या
- कर्नाटक : ‘हॉट एक्सेल' की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकना पड़ा
- गुजरात उच्च न्यायालय की ऑनलाइन सुनवाई में व्यक्ति शौचालय से पेश हुआ, वीडियो प्रसारित
PM मोदी ने ISS पर मौजूद शुभांशु शुक्ला से की बात
Axiom 4 Mission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में भारत का परचम लहरा रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 'एक्स' पर शनिवार को एक पोस्ट किया, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की।''उत्तराखंड बस दुर्घटना में जान गवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बृहस्पतिवार को हुए हादसे के दो दिन बाद एक महिला का शव प्रदेश के पौड़ी जिले में अलकनंदा नदी के किनारे बरामद किया गया, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है। अधिकारियों ने यह शव श्रीनगर-कीर्तिनगर बांध क्षेत्र में मिला है, जो दुर्घनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर है।हैदराबाद में प्रमुख तेलुगु समाचार चैनल की एंकर ने आत्महत्या की
हैदराबाद में एक प्रमुख तेलुगु समाचार चैनल की 40 वर्षीय पत्रकार और समाचार प्रस्तुतकर्ता (एंकर) ने हैदराबाद स्थित अपने आवास पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वेच्छा वी. का शव शुक्रवार रात को उनके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला पत्रकार के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप का मामला; गार्ड समेत चार आरोपी गिरफ्तार, NCW और विपक्ष ने ममता सरकार पर उठाए सवाल
कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने अब तक कॉलेज स्टाफ समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की गहन जांच जारी है। घटना ने राजनीतिक स्तर पर भी हलचल मचा दी है, जहां विपक्ष ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबरपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती बम विस्फोट, 13 सैनिकों की मौत; कई घायल
पाकिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 13 सैनिक मारे गए है। यहां पढ़ें पूरी खबरबिहार पुलिस के 21,391 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति-पत्र
बिहार पुलिस के 21,391 चयनित अभ्यर्थियों को पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में 21,391 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।मुंबई: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों के बयान दर्ज
मुंबई में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारी कूपर अस्पताल पहुंचे हैं और वहां सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने शेफाली के पति पराग त्यागी का बयान उनके घर पर दर्ज किया है। अब तक इस मामले में कुल चार लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। शेफाली जरीवाला के रिश्तेदार भी कूपर अस्पताल पहुंच चुके हैं, जहां उनका शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। वहां उनके करीबी दोस्त और फिटनेस ट्रेनर भी मौजूद हैं।उत्तर प्रदेश: देवरिया में स्कूल प्रबंधक की सोते समय धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक निजी स्कूल के प्रबंधक की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर थानाक्षेत्र के रामनगर टोला में ‘डीडीएन पब्लिक स्कूल’ के प्रबंधक धनंजय पाल (55) का शव शनिवार सुबह स्कूल के बरामदे में मिला, जहां वह नियमित रूप से सोते थे। पुलिस ने बताया कि पाल पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला किया गया और हमलावर ने उनपर कई वार किए, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खून से सनी कुल्हाड़ी को स्कूल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में फेंक दिया और फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।भारत 2029 में करेगा विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों की मेजबानी
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल-2029 की मेजबानी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबरअभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं : पुलिस
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, ‘‘पुलिस को शुक्रवार देर रात एक बजे इस बारे में सूचना मिली थी। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा दिया गया है। उनकी मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि एक ‘फोरेंसिक’ इकाई और मुंबई पुलिस की एक टीम गोल्डन रेज-वाई बिल्डिंग स्थित अभिनेत्री के अपार्टमेंट पहुंची।जरीवाला (42) ‘‘कांटा लगा’’ गाने से मशहूर हुई थीं।
जम्मू कश्मीर के रामबन में ट्रक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक नचिलाना क्षेत्र में एक गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक और उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए बनिहाल स्थित उप-जिला अस्पताल भेज दिया गया है। चालक की पहचान उधमपुर निवासी राजू के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।अमेरिकी सीनेट ने ईरान पर दोबारा हमला करने से ट्रंप को रोकने के प्रयास को खारिज किया
ईरान के खिलाफ आगे और कोई कार्रवाई करने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रोकने के डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का प्रयास शुक्रवार को संसद के उच्च सदन सीनेट में खारिज हो गया। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी ने संसद में प्रस्ताव पेश किए जाने का विरोध किया। सीनेट सदस्य टिम केन के इस प्रस्ताव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ट्रंप को ईरान के खिलाफ आगे कभी सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले संसद की मंजूरी लेनी होगी। यह पूछे जाने पर अगर उन्हें जरूरी लगा है तो क्या वह फिर से ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी करेंगे तो ट्रंप ने कहा कि “बिल्कुल, बिना किसी हिचकिचाहट के। प्रस्ताव के पारित होने को दूर की कौड़ी माना जा रहा था। रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट में बहुमत प्राप्त है और 100 सदस्य सीनेट में उसके 53 सदस्य हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ईरान पर हमला करने के फैसले के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खड़े हैं। रिपब्लिकन पार्टी के अधिकतर सांसदों का कहना है कि ईरान एक आसन्न खतरा बन गया है, जिसके लिए ट्रंप की ओर से निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने संसद की मंजूरी लिये बिना पिछले सप्ताह के अंत में ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी करने के ट्रंप के निर्णय का समर्थन किया।मणिपुर में तीन महिलाओं समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) की तीन महिला उग्रवादी समेत छह उग्रवादियों को इंफाल पश्चिम और इंफाल पू्र्व जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के थांगमेइबंद थिंगल लेइकाई इलाके से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) की दो महिला उग्रवादी समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि ये सभी जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल केसीपी-पीडब्लूजी के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के चिंगारेल तेजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।वोटर लिस्ट विवाद में कूदे AIMIM प्रमुख ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग पर आगामी बिहाक चुनावों से पहले बिहार में गुप्त रूप से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने का आरोप लगाया। यहां पढ़ें पूरी खबरसूडान में अर्धसैनिक बलों का कहर, एल फशेर में किया हमला; 13 नागरिकों की मौत
सूडान के एल फशेर में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) द्वारा किए गए हमलों में 13 नागरिक मारे गए। अप्रैल 2023 के मध्य से एसएएफ और आरएसएफ के बीच विनाशकारी संघर्ष में सूडान उलझा हुआ है। इस संघर्ष में अभी तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबरदिल्ली के बवाना में गैंगस्टर मंजीत महल के भतीजे की गोली मारकर हत्या
गैंगस्टर मंजीत महल के भतीजे की शुक्रवार सुबह बवाना इलाके में कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने उसकी बेटी के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उसकी 10 वर्षीय बेटी भी गोली लगने से घायल हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दीपक (43) के रूप में हुई है। यह मामला कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह और मंजीत महल गिरोह के बीच प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि दीपक का हाल में महल से किसी तरह का संपर्क नहीं हुआ था और वह पहले किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीपक अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ सुबह की सैर पर गया था तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय दीपक के पिता अपने घर के बाहर बैठे थे। हमला नांगल ठाकरान गांव में भगवान परशुराम मंदिर रोड के पास दीपक के घर से सिर्फ 700-800 मीटर की दूरी पर हुआ।कर्नाटक : ‘हॉट एक्सेल' की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकना पड़ा
कर्नाटक के धारवाड़ से बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को शुक्रवार दोपहर सी4 कोच में ‘हॉट एक्सल’ का पता चलने के बाद दावणगेरे में ट्रेन को रोकना पड़ा। दक्षिण पश्चिम (एसडब्ल्यूआर) रेलवे ने यह जानकारी दी। एसडब्ल्यूआर के मुताबिक सुरक्षा उपाय के तौर पर ट्रेन को तुरंत दावणगेरे में रोक दिया गया और उसकी गहन जांच की गई। दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘‘अमरावती कॉलोनी के पास सतर्क गेटकीपर ने अपराह्न करीब 3.30 बजे ‘हॉट एक्सेल’ (पहिये की धुरी गर्म होना) का पता लगाया।गुजरात उच्च न्यायालय की ऑनलाइन सुनवाई में व्यक्ति शौचालय से पेश हुआ, वीडियो प्रसारित
गुजरात उच्च न्यायालय में ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर शौचालय की सीट पर बैठकर कार्यवाही में हिस्सा लेने का एक वीडियो शुक्रवार को प्रसारित हुआ।यह घटना 20 जून को उस समय घटी जब न्यायमूर्ति नीरज एस देसाई एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से लॉग इन किया, स्क्रीन पर उसका नाम ‘समद बैटरी’ लिखा दिखाई दे रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब वह वीडियो लिंक के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हो रहा था, तब वह शौचालय की सीट पर बैठा हुआ था।
पुरी रथ यात्रा के दौरान बिगड़ी करीब 600 लोगों की तबीयत, कई अस्पतालों में भर्ती
ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और भीड़भाड़ के कारण करीब 625 लोग बीमार पड़ गए और कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. किशोर सतपथी ने बताया कि कई लोगों ने मामूली चोटें, उल्टी और बेहोशी की शिकायत की है और इसका मुख्य कारण भीड़भाड़ की स्थिति थी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खत्म की कनाडा के साथ व्यापार वार्ता
अमेरिका और कनाडा में एक बार फिर से तनाव बढ़ना तय लग रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ व्यापार पर सभी चर्चाओं को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है। ट्रंप ने कनाडा के टैरिफ के फैसले की जमकर आलोचना की है और कहा कि सात दिनों के अंदर वो कनाडा को अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए भुगतान किए जाने वाले टैरिफ के बारे में बताएंगे।अभिजीत दीपके और हम दोनों कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार...CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका ने किया दावा
आज की ताजा खबर Live: सुप्रीम कोर्ट में आज SIR पर अहम सुनवाई...FlyDubai के को-पायलट के खतरनाक मंसूबों का हुआ खुलासा
उत्तराखंड कांग्रेस में कलह: हरीश रावत की 'एकला चलो' यात्रा पर कुमारी सैलजा सख्त, पत्र लिखकर जताया ऐतराज
UP में BJP और सपा के बीच चल रही 'नूरा कुश्ती', ओवैसी का तीखा हमला
ज्ञानेश कुमार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC के निलंबन और SIR के फैसलों को पलटने की मांग
© 2026 Times Horizon Private Limited
