LIVE

28 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन, हरियाणा के सभी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित

28 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा’’ और ‘‘मनमोहन सिंह अमर रहें’’ नारे लगाते रहे। सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सिंह के परिवार के कुछ सदस्य और कांग्रेस के कुछ नेता भी बैठे थे। अंतिम यात्रा से पहले सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ में रखा गया था जहां सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार सुबह मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जिसके कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा आरंभ हुई। मनमोहन सिंह का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बैठे थे। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास से सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहले से ही इंतजार कर रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज दिल्ली में निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय पर उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। सभी स्कूल अब 16 जनवरी से खोले जाएंगे।

Shashank Shekhar MishraUpdated Dec 28, 2024, 17:51 IST
Follow on Google News
28 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन, हरियाणा के सभी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित

28 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़: पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन, हरियाणा के सभी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित

28 दिसंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा’’ और ‘‘मनमोहन सिंह अमर रहें’’ नारे लगाते रहे। सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सिंह के परिवार के कुछ सदस्य और कांग्रेस के कुछ नेता भी बैठे थे। अंतिम यात्रा से पहले सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ में रखा गया था जहां सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में शनिवार सुबह मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जिसके कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा आरंभ हुई। मनमोहन सिंह का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बैठे थे। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास से सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहले से ही इंतजार कर रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज दिल्ली में निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय पर उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। सभी स्कूल अब 16 जनवरी से खोले जाएंगे।

  • आज निगम बोध घाट पर हुआ मनमोहन सिंह अंतिम संस्कार

  • हरियाणा के सभी स्कूलों में 1 से 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित

  • दिल्ली हवाई अड्डे पर फिलीपीन के दो नागरिक गिरफ्तार

  • मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी सरकार: गृह मंत्रालय


Manmohan Singh Funeral Live Updates

DEC 28, 2024 17:05 IST

बलिया में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने कथित तौर पर खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि गीता देवी (26) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूत्रों के अनुसार गीता की शुक्रवार रात पति से फोन पर कहासुनी हुई , जिसके बाद गीता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गीता के पिता की तहरीर पर सास, जेठानी और जेठ के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जलालीपुर गांव में रीना शर्मा (40) का शव शनिवार की सुबह घर के बगल के एक अहाते में छड़ में गमछे के सहारे लटकामिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या के साथ जोड़कर देख रही है।
DEC 28, 2024 17:03 IST

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी

उत्तराखंड में शनिवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात तथा कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश हुई, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई, जबकि हिमालयी मंदिरों की ओर जाने वाले राजमार्ग अभी भी कई स्थानों पर बंद हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यहां बताया कि पहाड़ों के ऊपरी इलाकों में लगातार हिमपात और रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश तथा निचले इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं के कारण अधिकांश पहाड़ी जिले भीषण ठंड की चपेट में हैं। औली, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, चोपता, दयारा, लोखंडी, सुक्की टॉप, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल सहित पर्वतीय जिलों में 2,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर कुछ जगहों पर भारी हिमपात की संभावना जताई है। अधिकांश स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहे तथा रुक-रुक कर बूंदाबांदी भी हुई। अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, पांडुकेश्वर और बद्रीनाथ के बीच बर्फ जमा होने के कारण बंद है, जिसे साफ किया जा रहा है। सीमा को चीन से जोड़ने वाला जोशीमठ-नीती राजमार्ग भी सुराईथोथा से आगे बंद है जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ को जोड़ने वाला चमोली-कुंड राष्ट्रीय राजमार्ग धोतीधार और मक्कू बेंड के बीच बंद है। जोशीमठ और औली के बीच एक बड़ा पेड़ उखड़ जाने से सड़क अवरुद्ध हो गयी है जिसके कारण यातायात प्रभावित है। चमोली जिला आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि हिमपात से 65 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण कर्णप्रयाग के नौटी क्षेत्र के 10 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। 33 केवी लाइन में खराबी आने से देवाल विकासखंड के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। थराली विकासखंड के डुंगरी क्षेत्र के 20 गांवों और नारायणबाग के संकोट क्षेत्र के 21 गांवों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित है। वहीं पहाड़ों पर हो रहा हिमपात पर्यटकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित कर रहा है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए पसंदीदा स्थान मसूरी के होटलों में 31 दिसंबर के लिए लगभग 70 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।
DEC 28, 2024 17:03 IST

संतोष देशमुख और सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवारों से मिलने जाएंगे उद्धव

शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे जनवरी के पहले सप्ताह में बीड के सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मिलेंगे, जिनकी हत्या से एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ठाकरे दलित व्यक्ति सोमनाथ सूर्यवंशी के परिजनों से भी मिलेंगे, जिनकी परभणी में संविधान की प्रतिकृति के अपमान को लेकर हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद कथित तौर पर न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा, “शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष (उद्धव ठाकरे) सोमनाथ सूर्यवंशी और संतोष देशमुख के परिवारों से मिलने के लिए परभणी और बीड जाएंगे।” राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने पिछले सप्ताह सूर्यवंशी और देशमुख के परिवारों से मुलाकात की थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी परभणी में सूर्यवंशी के परिवार से मुलाकात की थी। पुलिस ने सरपंच देशमुख की हत्या के सिलसिले में अब तक अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के पूर्व तहसील प्रमुख विष्णु चाटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है, जिन्हें नौ दिसंबर को देशमुख के अपहरण और बेरहमी से हत्या के मामले में वांछित आरोपी बनाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि देशमुख की हत्या बीड में एक पवनचक्की कंपनी से जबरन वसूली का विरोध करने के कारण की गई। वहीं, मध्य महाराष्ट्र के परभणी शहर में 10 दिसंबर की शाम को रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की प्रतिकृति के कांच के आवरण को तोड़ने के बाद हिंसा हुई थी। गिरफ्तारी के बाद परभणी जिला केंद्रीय जेल में बंद सूर्यवंशी (35) को 15 दिसंबर को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सूर्यवंशी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह एक दलित थे और संविधान की रक्षा करने की कोशिश कर रहे थे।
DEC 28, 2024 17:02 IST

बुलंदशहर में हथियारों की तस्करी में लिप्त पिता-पुत्र समेत दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर और खुर्जा देहात थाना पुलिस ने अवैध तस्करी में लिप्त पिता-पुत्र समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस और वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत शेख साहिबान मोहल्ले के निवासी रिजवान अंसारी और उसके बेटे अदनान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से 315 बोर के पांच अवैध तमंचे, 10 कारतूस, 12 बोर के दो अवैध तमंचे, छह कारतूस, 32 बोर के दो अवैध पिस्तौल, छह कारतूस और एक बलेनो गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना खुर्जा नगर पर एक अन्य मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि रिजवान के खिलाफ बुलंदशहर में पहले से पांच और दिल्ली में एक मामला दर्ज है और उसके बेटे अदनान के ऊपर बुलंदशहर में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक (देहात) रोहित मिश्र ने बताया कि थाना खुर्जा नगर क्षेत्र अंतर्गत खुर्जा निवासी रिजवान अवैध हथियारों का आपूर्तिकर्ता रहा है, जो जेल में बंद था और वह 26 दिसंबर को जमानत पर रिहा हुआ और देर रात में मोहल्ले में जाकर उसके द्वारा जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई, डीजे बजाया गया और अपने साथ के लोगों के साथ मिलकर हवाई फायरिंग भी की गई। मिश्र ने बताया कि इसकी सूचना जब स्थानीय पुलिस को मिली तो मौके पर जाकर जांच पड़ताल एवं छानबीन की गई और इस संबंध में एक मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया गया। उस अभियुक्त की तलाश के लिए खुर्जा देहात और खुर्जा नगर की टीम शुक्रवार रात लगी हुई थी। एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजमार्ग पर एक गाड़ी के जरिए अभियुक्त जा रहा है, जिस पर दोनों थानों की टीम और दोनों थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और जांच के दौरान उस कार को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें सात अवैध तमंचे और दो अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं और विभिन्न बोर के दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया पूरी करके जेल भेजा जा रहा है।
DEC 28, 2024 17:01 IST

संरा प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गुतारेस ने सिंह के परिवार, सरकार और भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गुतारेस ने भारत और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान का उल्लेख किया। संरा महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर महासचिव दुखी हैं। सिंह ने भारत के हालिया इतिहास में, विशेष रूप से इसकी आर्थिक राह को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ बयान में कहा गया, ‘‘वर्ष 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में सिंह ने भारत में महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति और विकास के लिए कार्य किया। उनके नेतृत्व में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने सहयोग को भी मजबूत किया और वैश्विक पहलों तथा साझेदारी में सक्रिय योगदान दिया।’’ इसमें कहा गया, ‘‘महासचिव ने सिंह के परिवार और भारत सरकार तथा भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।’’ वर्ष 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे सिंह का बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। नयी दिल्ली के निगमबोध घाट पर शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया और उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
DEC 28, 2024 16:57 IST

अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

मुंबई के कांदिवली इलाके में शनिवार तड़के मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार से टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में अभिनेत्री और उनका चालक भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कोठारे अपनी शूटिंग खत्म करके घर लौट रही थीं। समता नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘कोठारे की कार ने आधी रात के बाद कांदिवली पूर्व में पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे मेट्रो रेल के काम में लगे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में अभिनेत्री और उनका चालक भी घायल हो गए। लेकिन सही समय पर एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन ने सड़क किनारे काम कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। कोठारे ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें मराठी में ‘‘दुनियादारी’’ और हिंदी में ‘‘थैंक गॉड’’ शामिल हैं।
DEC 28, 2024 16:22 IST

भारतीय डाक को मुनाफे में लाने पर सिंधिया ने सीतारमण से चर्चा की

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर भारतीय डाक को मुनाफे में लाने पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। सिंधिया ने डाक विभाग के अधिकारियों के साथ वित्त मंत्री के समक्ष पूंजीगत व्यय की अपनी मांगें रखीं, ताकि 2029 तक इसे मुनाफे में लाया जा सके। सिंधिया का लक्ष्य भारतीय डाक को वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाना है और वह ग्राहक आधार तथा परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। वित्त मंत्री के साथ बैठक के दौरान, सिंधिया ने भारतीय डाक के लिए एक नई विकास योजना पेश की। उन्होंने कहा कि विभाग लागतों को युक्तिसंगत बनाने और ज्यादातर प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। मंत्री को उम्मीद है कि विभाग ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान देते हुए लाभ कमाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से जारी व्यापार प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग (बीपीआर) की कवायद को वित्त मंत्रालय से निवेश पाकर बहुत लाभ होगा। सिंधिया ने बैठक में कहा कि उक्त पूंजीगत व्यय के लिए वित्त मंत्रालय से निवेश के साथ ही देश भर में डाकघरों और कर्मचारियों के आवास के बुनियादी ढांचे के विकास और नवीनीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि विभाग प्रक्रियाओं को स्वचालित करने के लिए काम करेगा ताकि उन्हें कुशल और भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।
DEC 28, 2024 16:05 IST

त्रिशूर के मंदिरों में आतिशबाजी के प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर विवाद

यहां के प्रसिद्ध परमेक्कावु और थिरुवम्बाडी मंदिरों में पारंपरिक अनुष्ठान 'वेला एजुन्नालिप्पु' के दौरान आतिशबाजी के प्रदर्शन की अनुमति देने से जिला प्रशासन द्वारा इनकार करने पर विवाद पैदा हो गया है। अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर वार्षिक अनुष्ठान में आतिशबाजी की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके लिए केंद्र सरकार के विस्फोटक पदार्थ नियमों में नए संशोधन और उसके अनुरूप विभिन्न राज्य सरकार के विभागों की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। 'वेला एजुन्नालिप्पु' अनुष्ठान और दोनों मंदिरों में आतिशबाजी का प्रदर्शन जनवरी के पहले सप्ताह में निर्धारित है। आदेश में जिला प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में आतिशबाजी का प्रदर्शन करने के लिए कोई भौतिक परिस्थिति नहीं है और इससे जनता के जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित जांच अधिकारियों की राय पर भी विचार किया गया है कि सार्वजनिक जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। यह आदेश तिरुवंबडी देवस्वओम द्वारा आतिशबाजी के प्रदर्शन की अनुमति के लिए किये गए अनुरोध पर दिया गया था। इस बीच, केंद्रीय विस्फोटक पदार्थ नियम दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए आतिशबाजी के प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार करने के आदेश पर मंदिर प्रबंधन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई। तिरुवंबडी देवस्वओम के सचिव के गिरीश कुमार ने इस कदम की कड़ी आलोचना की और कहा कि तकनीकी कारणों का हवाला देकर आतिशबाजी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने जिले के राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों से इसके खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया।
DEC 28, 2024 16:04 IST

चेन्नई में छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में एसआईटी जांच का निर्देश

मद्रास उच्च न्यायालय ने हाल में यहां अन्ना विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न की जांच के लिए शनिवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का निर्देश दिया। एसआईटी की तीनों सदस्य महिला आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी होंगी। अदालत ने राज्य सरकार को पीड़िता को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति वी लक्ष्मीनारायण की पीठ ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। पीठ ने कहा कि पीड़िता की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए और अन्ना विश्वविद्यालय को उससे फीस नहीं लेनी होगी। हाल में विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद विपक्षी दलों और नागरिक संस्थाओं में व्यापक आक्रोश फैल गया। घटना के सिलसिले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
DEC 28, 2024 15:56 IST

शाहजहांपुर में दलित महिला को राइफल दिखाकर दुष्कर्म, मामला दर्ज

शाहजहांपुर जिले के कांट थाना इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर राइफल दिखाकर दलित महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान जब महिला चीखी तो आरोपी अपनी राइफल और कपड़े छोड़कर भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया की थाना कांट क्षेत्र में एक गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला अपने पति व बच्चों के साथ घर में बरामदे में सो रही थी तभी आरोपी नीरज ठाकुर दीवार फांदकर घर में घुस आया। एएसपी ने बताया कि आरोपी महिला को उठाने के बाद राइफल दिखाकर रसोई में ले गया और फिर दुष्कर्म किया, महिला की चीख सुनकर परिवार वाले जाग गए तो आरोपी अपनी राइफल, पैंट, जैकेट और मोबाइल भी वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, घर में घुसने समेत भारतीय न्याय सहिंता की धाराओं तथा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत आरोपी नीरज ठाकुर के विरुद्ध शुक्रवार रात में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
DEC 28, 2024 15:54 IST

मॉरीशस ने मनमोहन सिंह के सम्मान में ध्वज आधा झुकाने की घोषणा की

मॉरीशस ने घोषणा की है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में शनिवार को सूर्यास्त तक सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में उसका राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में निजी क्षेत्र से भी झंडे को आधा झुका कर फहराने का आग्रह किया। मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने दिल्ली आकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। मॉरीशस के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद, जनता को सूचित किया जाता है कि उनके अंतिम संस्कार के दिन, आज शनिवार को सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का ध्वज आधा झुका रहेगा।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘निजी क्षेत्र से भी अपील की जाती है कि सभी ध्वज आधे झुके रहें।’’ भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। सिंह ने देश के वित्त मंत्री के तौर पर भी काम किया था। प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल के दौरान मॉरीशस समेत कई प्रमुख देशों के साथ भारत के संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ था। सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी।
DEC 28, 2024 15:21 IST

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा, उनके बेटे के यहां ED की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत शनिवार को राज्य के कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुल सात परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें रायपुर स्थित लखमा का आवास और सुकमा जिले में उनके बेटे हरीश लखमा के परिसर के अलावा कुछ संबंधित व्यक्तियों के परिसर भी शामिल हैं। कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया कि ये छापे शहरी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले विपक्षी पार्टी के नेताओं को परेशान करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश का हिस्सा हैं। कवासी लखमा (71) कोंटा विधानसभा सीट से छह बार के विधायक हैं और पिछली कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रह चुके हैं। हरीश लखमा सुकमा जिले में पंचायत अध्यक्ष हैं। ईडी सूत्रों ने कहा कि वे कुछ ‘‘प्रमुख आरोपियों’’ द्वारा लगाए गए इन आरोपों की जांच कर रहे हैं कि लखमा को 2020-2022 के बीच प्रति माह लगभग दो करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था, जब उनके पास आबकारी विभाग था। एजेंसी के अनुसार, कथित शराब घोटाला 2019-22 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के तहत किया गया था। एजेंसी ने पूर्व में दावा किया था, ‘‘छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के परिणामस्वरूप सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों को 2,100 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।’’ प्रदेश कांग्रेस की संचार इकाई के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि राज्य में आगामी शहरी निकाय और पंचायत चुनाव के चलते केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं को परेशान करने की भाजपा की साजिश है।
DEC 28, 2024 15:19 IST

अमेठी में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई पर हमला

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना इलाके में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बहन से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। परिवार के लोगों ने प्रभारी निरीक्षक और एक सिपाही पर इस मामले में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाये है। हालांकि पुलिस ने आरोपों का खंडन किया है। पीड़िता ने बताया कि वह स्कूल जाती है तो कुछ लड़के उसके साथ अभद्र व्यवहार,व छेड़खानी करते हैं, जिसके बारे में परिजन को बताने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी मिलने लगी। लड़की ने कहा कि इसकी शिकायत थाना जगदीशपुर में की गयी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और पुलिसकर्मी छेड़खानी का सबूत मांग रहे थे। छात्रा का आरोप है उन्हीं लोगों ने आज उसके भाई रंजीत (26) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में भर्ती कराया गया है। मुसाफिरखाना क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घायल रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। सीओ ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जगदीशपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव से जब यह पूछा गया कि उनके ऊपर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं तो उन्होंने कहा कि उपरोक्त लोगों द्वारा शिकायत पत्र दिया गया था और मामले की जांच कराई गई लेकिन आरोप असत्य पाए गए थे।
DEC 28, 2024 15:16 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में किसान की सोते समय गला दबाकर हत्या

बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र के सिरौली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में एक किसान की सोते वक्त कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात ढाई बजे के आसपास हुई, जब ज्ञानी प्रसाद (62) अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उत्तरी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि प्रसाद का शव बिस्तर पर पड़ा था और गले पर निशान होने के अलावा मुंह और नाक से खून निकल रहा था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई नेकपाल ने बताया कि ज्ञानी प्रसाद की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
DEC 28, 2024 15:13 IST

कर अधिकारियों ने चेन्नई में एमएंडएम के अभिलेखों की जांच शुरू की

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में राज्य कर अधिकारियों ने चेन्नई में उसके व्यावसायिक संचालन के स्थानों में से एक पर अभिलेखों की जांच शुरू की है। एमएंडएम ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि सीजीएसटी अधिनियम 2017 के तहत निरीक्षण / खोज कार्यवाही के लिए आदेश अतिरिक्त आयुक्त (एसटी), इंटेलिजेंस- I (एफएसी), चेन्नई -6 ने जारी किया था। इसके बाद, राज्य कर अधिकारी, ग्रेड-1, इंटेलिजेंस-1, चेन्नई-6 ने चेन्नई, तमिलनाडु में कंपनी के व्यवसाय संचालन के स्थानों में से एक पर अभिलेखों का निरीक्षण शुरू किया। इसमें कहा गया है कि 26 दिसंबर, 2024 की तारीख वाले निरीक्षण/तलाशी आदेश को कंपनी के अधिकारियों को 27 दिसंबर, 2024 को दोपहर करीब 12.15 बजे दिखाया। इसमें कहा गया है, “जीएसटी अधिकारियों ने अभिलेखों का निरीक्षण किया है और कुछ जीएसटी अनुपालन मुद्दों पर टिप्पणियां दी हैं और कंपनी के अधिकारियों को सुलह के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने की सलाह दी है।” कार्यवाही के दौरान, अधिकारियों ने कंपनी द्वारा एक विशिष्ट अवधि के लिए ‘रिवर्स चार्ज’ और ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ दावों के तहत भुगतान सहित वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति से संबंधित लेनदेन के रिकॉर्ड मांगे। एमएंडएम ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों के साथ सहयोग किया और उनके द्वारा मांगे गए सभी स्पष्टीकरणों और विवरणों का जवाब दिया। कंपनी ने कहा कि वह आगे भी मांगे गए सभी आवश्यक अतिरिक्त दस्तावेज देगी। कंपनी ने कहा कि इससे उसके परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
DEC 28, 2024 14:17 IST

मध्य प्रदेश में 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

भोपाल, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है। इसमें 15 भर्ती परीक्षा और पांच प्रवेश परीक्षा की तिथियों का जिक्र है। कैलेंडर में मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में 15,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने पहली बार भर्ती के लिए विभिन्न पदों की संख्या को सार्वजनिक किया है, जिससे अभ्यर्थियों को आने वाली भर्ती प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
DEC 28, 2024 13:08 IST

पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन

आर्थिक सुधारों के जनक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा’’ और ‘‘मनमोहन सिंह अमर रहें’’ नारे लगाते रहे। सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सिंह के परिवार के कुछ सदस्य और कांग्रेस के कुछ नेता भी बैठे थे। अंतिम यात्रा से पहले सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ में रखा गया था जहां सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
DEC 28, 2024 12:56 IST

खराब मौसम और भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द

जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते जम्मू कश्मीर में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। यहां पढ़ें पूरी खबर
DEC 28, 2024 12:11 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

DEC 28, 2024 11:42 IST

असम में 3.5 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त

असम के नगांव जिले में पुलिस ने 3.5 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वाहन को रोका और तलाशी के दौरान उसमें से 532.46 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसके बाद शुक्रवार रात वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।