Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन
Manmohan Singh Funeral Updates: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। बतौर अर्थशास्त्री, आरबीआई गवर्नर और प्रधानमत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को आज देश याद कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत उनसे जुड़ी तमाम अपडेट आपके साथ साझा करता रहेगा।
Manmohan Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन
पंचतत्व में विलीन हुए आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य हस्तियों ने सिंह को अंतिम विदाई दी।
