LIVE28 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा, 'बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभी नहीं होगा चुनाव', भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील, पीएम मोदी से फिर मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
28 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के सिलसिले में एक बार फिर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NSA अजीत डोभाल के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे है। पहलगाम हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये चैनल जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सामुदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, गलत और भ्रामक कथन प्रसारित कर रहे थे। भारतीय सेना का जम्मू कश्मीर में बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। आतंकी गतिविधियों में शामिल स्थानीय लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अब सेना डोडा और किश्तवाड़ में आतंकियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। 27-28 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। ABVP ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के 16 स्कूलों और विभिन्न संयुक्त केंद्रों के कुल 42 काउंसलर पदों में से 23 पदों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को तब उथल-पुथल देखने को मिली, जब स्टालिन सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों ने सरकार से इस्तीफा दे दिया है। स्टालिन सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल आर एन रवि ने मुख्यमंत्री स्टालिन की मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। असम में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और विधायक सिबामोनी बोरा पर हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने रविवार को बोरदोलोई और बोरा पर उस समय हमला किया, जब वे नगांव जिले में पंचायत चुनाव की बैठक में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों नेताओं को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना धींग पुलिस थानक्षेत्र अंतर्गत अपर-दमदमिया गांव में उस समय हुई जब कांग्रेस सांसद और विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक प्रचार बैठक में भाग लेकर दूसरी बैठक में जा रहे थे।

28 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा, 'बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभी नहीं होगा चुनाव', भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील, पीएम मोदी से फिर मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
28 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के सिलसिले में एक बार फिर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NSA अजीत डोभाल के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे है। पहलगाम हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये चैनल जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सामुदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, गलत और भ्रामक कथन प्रसारित कर रहे थे। भारतीय सेना का जम्मू कश्मीर में बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। आतंकी गतिविधियों में शामिल स्थानीय लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अब सेना डोडा और किश्तवाड़ में आतंकियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। 27-28 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया। ABVP ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के 16 स्कूलों और विभिन्न संयुक्त केंद्रों के कुल 42 काउंसलर पदों में से 23 पदों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को तब उथल-पुथल देखने को मिली, जब स्टालिन सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों ने सरकार से इस्तीफा दे दिया है। स्टालिन सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी और पोनमुडी ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल आर एन रवि ने मुख्यमंत्री स्टालिन की मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार करने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। असम में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और विधायक सिबामोनी बोरा पर हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने रविवार को बोरदोलोई और बोरा पर उस समय हमला किया, जब वे नगांव जिले में पंचायत चुनाव की बैठक में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों नेताओं को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना धींग पुलिस थानक्षेत्र अंतर्गत अपर-दमदमिया गांव में उस समय हुई जब कांग्रेस सांसद और विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक प्रचार बैठक में भाग लेकर दूसरी बैठक में जा रहे थे।
- रूस ने किया युद्ध विराम की घोषणा, 3 दिनों तक यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करेंगे पुतिन
- 'बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभी नहीं होगा चुनाव
- भारत-फ्रांस के बीच 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील
- पीएम मोदी से फिर मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, NSA अजित डोभाल भी रहे मौजूद
- 1 मई से संभल कर निकालें ATM से कैश !
'अगर हिम्मत है तो भारत आकर दिखाएं...' केंद्रीय मंत्री ने बिलावल भुट्टो की 'गीदड़ भभकी' पर दी चुनौती
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को पाकिस्तानी राजनेता बिलावल भुट्टो-जरदारी को उनके 'अगर पानी रोक दिया जाए तो नदियों में खून बहेगा' वाले बयान के लिए चुनौती दी और कहा कि अगर उनमें वाकई हिम्मत है तो वे भारत आएं।
अनुराग ठाकुर ने सैफुद्दीन सोज पर 'दुष्ट राष्ट्र' के प्रति सहानुभूति रखने का लगाया आरोप
सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सिंधु जल संधि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज की टिप्पणी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा पेश करने वाले सोज जैसे लोग सरकार के फैसले से परेशान हैं।
रूस ने किया युद्ध विराम की घोषणा, 3 दिनों तक यूक्रेन पर कोई हमला नहीं करेंगे पुतिन
रूस ने यूक्रेन के साथ सीज फायर का ऐलान किया है। रूस ने 8-10 मई के बीच सीज फायर की घोषणा की है। इस सीजफायर पर अभी यूक्रेन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
'प्रधानमंत्री से पूछें कि पाकिस्तान को क्या जवाब दिया जाना चाहिए'
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा जाना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को क्या जवाब दिया जाना चाहिए। हमले पर चर्चा के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुलाए गए विशेष सत्र से पहले, जब जेकेएनसी प्रमुख से पाकिस्तान को भारत की प्रतिक्रिया के बारे में सुझाव मांगा गया तो उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री से पूछिए कि पाकिस्तान को क्या जवाब दिया जाना चाहिए।'
1 मई से संभल कर निकालें ATM से कैश !
1 मई से ATM से फ्री लिमिट के बाद ट्रांजैक्शन करने पर पहले से ज्यादा चार्ज लगेगा। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पूरे देश में ATM ट्रांजैक्शन चार्ज के लिए नया फ्रेमवर्क जारी किया है।
'लोगों को सुरक्षित भेजना मेरी जिम्मेदारी थी, माफी मांगने के लिए मेरे पास अल्फाज नहीं'
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकी हमले पर भावुक भाषण दिया। उन्होंने बैसरन घाटी के भयावह हमले पर शोक व्यक्त करते हुए नागरिकों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने को कहा है।
'बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभी नहीं होगा चुनाव'
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। ऐसे में भाजपा ने संगठन चुनाव प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है, और इस दौरान जेपी नड्डा ही बीजेपी के अध्यक्ष बने रहेंगे।
दक्षिण कोरिया : हाई स्कूल के छात्र ने चाकू से किया हमला; प्रिंसिपल समेत कई लोग घायल
दक्षिण कोरिया के एक हाई स्कूल में सोमवार को एक स्पेशल एजुकेशन स्टूडेंट ने चाकू से हमला कर प्रिंसिपल सहित कई लोगों को घायल कर दिया। हमला सुबह करीब 8:40 बजे सोल से 110 किलोमीटर दक्षिण में स्थित शहर चेओन्गजू में हुआ। इस घटना में सात लोग घायल हो गए इसमें हमला करने वाला छात्र भी शामिल है।18 वर्षीय द्वितीय श्रेणी हाई स्कूल का स्टूडेंट अपने काउंसलर के साथ बैठक के दौरान कक्षा से बाहर निकला और उसने गलियारे में लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद छात्र स्कूल से बाहर निकला और दो राहगीरों को घायल कर दिया। फिर वह पास के एक जलाशय में कूद गया। एक 43 वर्षीय पीड़ित कहा, "मैं अपने बच्चों को किंडरगार्टन ले जा रहा था। स्कूल के पास ट्रैफिक के कारण धीमी गति से गाड़ी चला रहा था, तभी एक स्टूडेंट आया और उसने दरवाजा खटखटाया।" उन्होंने कहा, "मैंने खिड़की खोली लेकिन उसने बिना कुछ कहे मेरे चेहरे पर चाकू से वार किया और भाग गया।"
पहलगाम हमले के नाम पर पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग नहीं उठाऊंगा: उमर अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि वह पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देकर केंद्र शासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर जोर नहीं देंगे।
अब्दुल्ला ने विधानसभा में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा के लिए पारित एक प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र शासित प्रदेश की चुनी हुई सरकार की नहीं है। लेकिन मैं इस मौके का इस्तेमाल पूर्ण राज्य का दर्जा मांगने के लिए नहीं करूंगा। मैं अभी पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कैसे कर सकता हूं? मैं सस्ती राजनीति में विश्वास नहीं करता। क्या मुझे 26 लोगों के मारे जाने की परवाह न करते हुए इस समय केंद्र के पास जाकर पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करनी चाहिए?’’ वह प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ सदस्यों के बयानों का जिक्र कर रहे थे जिन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को हराने के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने की जरूरत बताई। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘हमने पहले भी (केंद्र सरकार के साथ) पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में बात की है और हम भविष्य में भी इस बारे में बात करते रहेंगे, लेकिन अभी नहीं। इस समय आतंकी हमले की निंदा करने और अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के अलावा, किसी बात पर राजनीति नहीं होगी।
रणवीर इलाहाबादिया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील टिप्पणी कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के लिए सोमवार राहत भरा रहा। सुप्रीम कोर्ट ने उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बताया कि इलाहाबादिया के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। हालांकि, जब भी जरूरत होगी इलाहाबादिया को पेश होना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल से पासपोर्ट हासिल करने के लिए आवेदन करने की भी अनुमति दे दी है। 1 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को झटका देते हुए पासपोर्ट जारी करने की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान रणवीर के वकील ने कहा कि पॉडकास्टर जांच में सहयोग कर रहे हैं, जहां भी पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, वहां वह जाते हैं।
लालू परिवार ने कानून बनाकर पासी समाज के लोगों को जेल भेजने का काम किया : सम्राट चौधरी
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के पासी समाज और ताड़ी को लेकर दिए गए एक बयान पर सोमवार को कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव के परिवार के लोगों ने कानून बनाकर पासी समाज के लोगों को जेल भेजने का काम किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव का मतलब ही होता है अपराधी। दरअसल, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा तथा ताड़ी व्यवसाय के ऊपर चल रहे मुकदमों को वापस लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश के फर्जी आबकारी चालान घोटाले में ईडी के छापे
मध्य प्रदेश में फर्जी बैंक चालानों के जरिए हुए आबकारी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह छापे राज्य की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर, जबलपुर सहित कई स्थानों पर शराब के कारोबारियों और विभागीय अधिकारियों के ठिकानों पर मारे गए हैं। बताया गया है कि राज्य में वर्ष 2015 से 2018 की अवधि के दौरान चालानों में की गई जालसाजी और हेरा-फेरी के जरिए कई करोड़ की गड़बड़ी हुई थी, जिससे सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ था। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय तक पहुंचा और उन्होंने इस गंभीर मसले पर कार्रवाई शुरू की। उसी के तहत सोमवार को ईडी के दल ने 18 से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी है।
सीबीडीटी ने कर चोरी करने वालों के खिलाफ तेज किया अभियान
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वे काले धन और कर चोरी के खिलाफ अभियान तेज करें और अनरिपोर्टेड और अंडर-रिपोर्टेड व्यवसायों को कर के दायरे में लाने के लिए एक समयबद्ध रणनीति बनाएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीडीटी को चालू वित्त वर्ष के दौरान 2.4 लाख करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाने की उम्मीद है। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग के प्रत्येक क्षेत्राधिकार को 31 जुलाई तक कम से कम एक बड़ी तलाशी और जब्ती कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके अलावा, अगस्त 2025 से मार्च 2026 के बीच कम से कम दो अतिरिक्त तलाशी और जब्ती कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
राजद और कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम एक जैसा : सम्राट चौधरी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बयानबाजियों का दौर जारी है। इस बीच, भाजपा के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद राजद और कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के चैनलों का 'पोस्टर ब्वॉय' बन गए हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर लिखा, "पहलगाम में आतंकी हमले के बाद राजद और कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के चैनलों का 'पोस्टर ब्वॉय' बन गए हैं। पाकिस्तानियों से अधिक राजद और कांग्रेस में नूरा कुश्ती चल रही है, कौन पाकिस्तान प्रेम में अधिक पागल है?"
उन्होंने आगे लिखा, "बिहार में राजद के नेता 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगा रहे हैं, वहीं कर्नाटक के कांग्रेसी सीएम 'आतंक के आकाओं' पर हमले न करने की पैरोकारी कर रहे हैं। ये अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति है।
हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह
उत्तराखंड के तीर्थ स्थल हरिद्वार में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार सुबह 7 बजे से ऋषिकुल मैदान में शुरू हो गई है। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तीर्थयात्री लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपने पंजीकरण की प्रतीक्षा करते नजर आए। ऋषिकुल मैदान में स्थापित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं। इनमें से 18 काउंटर सामान्य पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि विशेष रूप से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और विदेशी पर्यटकों के लिए अलग काउंटर खोला गया है। इस व्यवस्था से सभी श्रेणियों के तीर्थयात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
ठाणे की एक झील में 18 वर्षीय किशोर डूबा
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपने दोस्तों के साथ एक झील में तैरते समय 18 वर्षीय एक लड़का डूब गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कई घंटों की खोज और बचाव प्रयासों के बाद किशोर का शव वागले एस्टेट क्षेत्र में रायलादेवी झील से बरामद किया गया। नगर निकाय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि साठेनगर निवासी साहिल घोरपड़े रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ तैराकी करने गया था। उन्होंने बताया कि पानी की अप्रत्याशित गहराई और स्तर के कारण वह डूब गए। अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के दल, पुलिसकर्मी एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल एवं बचाव वाहन तथा एक एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सोमवार तड़के शव को बाहर निकाला गया।
फलस्तीनियों को मानवीय मदद पहुंचाने संबंधी मामले पर आईसीजे करेगा सुनवाई
संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत 40 देशों की ओर से इस मामले पर सोमवार को सुनवाई शुरू करेगी कि गाजा और कब्जे वाले ‘वेस्ट बैंक’ में फलस्तीनियों को अत्यंत आवश्यक मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए इजराइल को क्या करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) से इजराइल के कानूनी दायित्वों पर विचार करने के लिए कहा था। दरअसल इजराइल ने गाजा में सहायता मुहैया कराने वाली ‘फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी’ को काम करने से प्रभावी रूप से प्रतिबंधित कर दिया था जिसके बाद महासभा ने आईसीजे से इस मामले पर सुनवाई करने को कहा। इजराइल के सबसे करीबी सहयोगी अमेरिका ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया था। इजराइल ने गाजा और उसके 20 लाख से अधिक लोगों को दी जाने वाली सभी प्रकार की सहायता करीब एक महीने पहले रोक दी थी।
पाकिस्तान से तनातनी ने बीच काबुल पहुंचे भारतीय अधिकारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से तनानती ने बीच भारतीय अधिकारी ने काबुल में तालिबान के विदेश मंत्री से मुलाकात की है। मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब अफगानिस्तान के पाकिस्तान के साथ रिश्ते निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं और भारत के साथ भी पाकिस्तान के रिश्ते में तनाव आ गया है। पाकिस्तान ने इन दिनों देश से अफगानिस्तानियों को निकालने का अभियान चला रखा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर भारत-फ्रांस के बीच आज 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील
भारत और फ्रांस के बीच आज 26 राफेल-मरीन (Rafale-M) लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर लगभग 63,000 करोड़ रुपये की डील पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, यह सरकारी-से-सरकारी समझौता दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा वर्चुअली साइन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और फ्रांस के राजदूत थियरी माथू करेंगे। इसके साथ ही सोमवार को कुछ सरकारी से निजी क्षेत्र के बीच भी समझौते किए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर जम्मू-कश्मीर: डोडा और किश्तवाड़ में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
भारतीय सेना का जम्मू कश्मीर में बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। आतंकी गतिविधियों में शामिल स्थानीय लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अब सेना डोडा और किश्तवाड़ में आतंकियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर