LIVE
ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर को इजराइल ने दिया उड़ा ,लखनऊ के कई होटलों को बम की धमकी,मेक्सिको में खाई में गिरी बस, अब तक 24 की मौत
ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि डेमचोक और देपसांग जैसे इलाकों में 31 अक्टूबर, 2020 से पहले की गश्त व्यवस्था वापस आ जाएगी। इसमें कुछ समय लगेगा।" वहीं इजराइली वायुसेना ने एक और सफलता हासिल की है। इजराइली वायुसेना के हमले में हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर की मौत हो गई है। इससे पहले इजराइली वायुसेना के हमले में हिज्बुल्लाह के चीफ समेत कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं उधर गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल भेज कर होटल को बम से उड़ाने की दी गई है। लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्चून, लेमन ट्री, होटल मैरियट समेत कई होटलों को धमकी मिली है। इसके बाद आनन-फानन में होटल संचालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी वहीं बेहद प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है वहीं उनके बेटे अभिनव ने एक वीडियो जारी कर ताजा अपडेट दिया है उधर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था। जिस पर नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में शायद पहली बार किसी को लीगल नोटिस दिया हैआगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरें...
आज की ताजा खबर लाइव, 27 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार:
- अयोध्या आ रही फ्लाइट में बम की सूचना, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर लैडिंग
- इजराइली हमले में ईरान में मृतकों की संख्या बढ़ी
- एनसीपी (शरद पवार) ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की।
OCT 27, 2024 19:38 IST
गुजरात में जहरीले धुएं से 2 मजदूरों की मौत, अहमदाबाद के कपड़ा फैक्ट्री में हुआ हादसा; 7 की स्थिति खराब
गुजरात के अहमदाबाद में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सातों का इलाज अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार एक कपड़े की फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है।
OCT 27, 2024 19:37 IST
लोक गायिका शारदा सिन्हा की हेल्थ को लेकर बेटे अंशुमन ने दिया ये अहम अपडेट
बिहार की बेहद प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही हैं, वहीं उनके बेटे अंशुमन ने इस बारे में अहम अपडेट दिया है और बताया है कि उनकी सेहत अब कैसी है वैसे बता दें कि शारदा सिन्हा के फैंस उनके लिए दुआयें कर रहे हैं।
OCT 27, 2024 17:40 IST
'चीन के साथ सीमा विवाद के बाद जल्द ही LAC पर गश्त फिर से होगी शुरू'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "हमें उम्मीद है कि डेमचोक और देपसांग जैसे इलाकों में 31 अक्टूबर, 2020 से पहले की गश्त व्यवस्था वापस आ जाएगी। इसमें कुछ समय लगेगा।"
OCT 27, 2024 17:39 IST
लखनऊ के कई होटलों को बम की धमकी
यूपी की राजधानी लखनऊ में कई होटलों को बम की धमकी दी गई है। बम की धमकी मिलने के बाद होटल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
OCT 27, 2024 16:52 IST
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे जनता दल यूनाइटेड में शामिल
क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे जेडीयू में शामिल हो गए हैं, पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का विकास नीतीश कुमार के कारण हुआ है।
OCT 27, 2024 15:27 IST
अयोध्या आ रही फ्लाइट में बम की सूचना, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर हुई लैडिंग हुई
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। आकासा एयरलाइंस में बम होने की धमकी मिली है। जिस फ्लाइट में बम की धमकी मिली है, वह बेंगलुरु से अयोध्या आ रही थी। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से CISF जवानों समेत पूरा स्टाफ पूरी तरह अलर्ट है।
OCT 27, 2024 14:51 IST
सीमा पार घुसपैठ रुकने पर ही बंगाल में शांति स्थापित की जा सकती है : अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश से सीमा पार घुसपैठ बंद होने पर ही पश्चिम बंगाल में शांति स्थापित की जा सकती है। शाह ने दावा किया कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2026 में पश्चिम बंगाल में सत्ता में आयी तो पड़ोसी देश से अवैध आव्रजन रोका जाएगा। पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल भू पत्तन पर एक नए यात्री टर्मिनल भवन और एक ‘मैत्री द्वार’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की आलोचना की और राज्य के लोगों से 2026 में राजनीतिक बदलाव लाने का आह्वान किया।
OCT 27, 2024 14:50 IST
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दीवार ढहने से युवक की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चावल मिल की दीवार ढह जाने से 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित चावल मिल की दीवार की ईंटें हटाने के लिए चढ़ा था, तभी अचानक दीवार ढह कर उसके ऊपर गिर गई। उन्होंने बताया कि भिवंडी के अमनेपाड़ा इलाके में स्थित चावल मिल में 24 अक्टूबर को यह घटना हुई थी, जिसके बाद घायल अजय राजू मोरे को कल्याण के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक दिन बाद उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
OCT 27, 2024 14:30 IST
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी के नोटिस पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था। जिस पर नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में शायद पहली बार किसी को लीगल नोटिस दिया है। उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 27, 2024 14:04 IST
उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 22 लोगों की मौत
इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और मिसाइल निर्माण इकाइयों को निशाना बनाया। इसमें कई ईरानी सैन्य अधिकारियों की मौत की भी खबर है। हमले के बाद अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि वो इजरायल से बदला लेने की न सोचे क्योंकि इससे बड़ा युद्ध छिड़ सकता है। इस बीच खबर आई है कि गाजा पर इजराइल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 27, 2024 13:34 IST
दिल्ली के पालिका बाजार में दुकानदार के पास मिला 'जैमर'
दिल्ली के पालिका बाजार में एक दुकानदार के पास संदिग्ध इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैमर बरामद किया गया है। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और जैमर का सत्यापन किया जा रहा है।
OCT 27, 2024 12:47 IST
उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 22 लोगों की मौत
उत्तरी गाजा पर इजराइल द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने बताया कि उत्तरी शहर बेत लाहिया में शनिवार देर रात कई मकानों एवं इमारतों पर हुए इन हमलों में मारे गए लोगों में 11 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
OCT 27, 2024 11:58 IST
ईशान किशन के पिता JDU में शामिल
क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे भी सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जेडीयू में शामिल होंगे।
OCT 27, 2024 11:57 IST
शहाबुद्दीन के बेटे आसोमा की RJD में वापसी
दिवंगत सांसद और आरजेडी के वरिष्ठ नेता रहे मोहम्ममद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा आज(रविवार) राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। ओसामा के अलावा उनकी मां हिना शहाब भी आज आरजेडी में शामिल हो गईं।
OCT 27, 2024 11:09 IST
पीएम मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम को कर रहे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के माध्यम से देश को संबोधित कर रहे हैं।
OCT 27, 2024 09:58 IST
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर भगदड़
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर आज रात तीन बजे भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस भगदड़ में करीब 9 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
OCT 27, 2024 09:13 IST
फिलीपीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत
फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ के कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हो गए हैं।
OCT 27, 2024 08:05 IST
OCT 27, 2024 07:49 IST
मैक्सिकों में बस दुर्घटना में 24 की मौत
मैक्सिकों में एक सड़क हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई है।
OCT 27, 2024 07:03 IST
जयशंकर ने की कनाडा सरकार की अलोचना
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत ने कनाडा में संगठित अपराध के मुद्दे को सबसे पहले उठाया था, लेकिन लंबे समय तक वहां इस मुद्दे को नजरअंदाज किया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्रूडो सरकार द्वारा भारतीय उच्चायुक्त और राजनयिकों को निशाना बनाए जाने की आलोचना की।
