देश

तेजस्वी यादव के लीगल नोटिस पर JDU नेता का पलटवार, कहा- 'मैं अपने आरोप पर कायम’

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था। जिस पर नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में शायद पहली बार किसी को लीगल नोटिस दिया है। उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया है।

Image

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी के नोटिस पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

Photo : ANI

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा लीगल नोटिस भेजे जाने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में शायद पहली बार किसी को लीगल नोटिस दिया है। उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया है। अभी तो यह शुरुआत है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जल्द ही आपके द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब दिया जाएगा। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आपके पास भी सारे दस्तावेज होंगे और मेरे पास भी हैं। जनता की अदालत में चलते हैं, वहां दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।

तेजस्वी यादव पर दर्ज है 11 मुकदमे- नीरज कुमार

नीरज कुमार ने चुनावी हलफनामे के आधार पर बताया कि तेजस्वी यादव पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरे ऊपर कोई मुकदमा नहीं है। यहां के कई थाना में उन पर मुकदमा दर्ज है। बिहार के साथ ही साथ दिल्ली में भी उन पर मुकदमा है। तेजस्वी यादव और उनके परिवार की तरह मुझे कोर्ट का मुंह नहीं देखना पड़ा है। तेजस्वी यादव से मैं कहना चाहता हूं कि जो भी मैंने कहा है, उस पर कायम हूं। आपके द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस का जवाब जरूर दूंगा। स्वर्गीय सुशील मोदी तो लालू लीला लिखे थे, हम तो ठग ग्रंथ लिखने वाले हैं। बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 26 अक्टूबर को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि उन्होंने जेडीयू नेता नीरज कुमार को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। आठ पन्नों के इस कानूनी नोटिस में तेजस्वी यादव ने नीरज कुमार के आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने 10 दिन के अंदर मानहानि के मुआवजे के तौर पर 12 करोड़ 10 लाख रुपये की मांग की है। नीरज कुमार ने तेजस्वी पर वेतन घोटाले का आरोप लगाया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article