आज की ताजा खबर: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में पथराव, ट्रंप ने ईरान हमले की डेडलाइन बढ़ाई
ट्रंप ने लिखा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा, वार्ताएं चल रही हैं और वे बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी नहीं करेंगे।
अयोध्या के नव्य मंदिर में रामलला मंदिर चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे हम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव यानी राम नवमी के रूप में मनाते हैं, उस पावन अवसर पर आज अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ।
ट्रंप ने लिखा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा, वार्ताएं चल रही हैं और वे बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी नहीं करेंगे।
अयोध्या के नव्य मंदिर में रामलला मंदिर चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे हम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव यानी राम नवमी के रूप में मनाते हैं, उस पावन अवसर पर आज अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ।
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
केरल चुनाव | कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, सांसद प्रियंका गांधी… pic.twitter.com/6YpZJdEhCO
इजराइल ने ईरान पर नए सिरे से हमले शुरू किए
इजराइल ने शुक्रवार को ईरान पर नए सिरे से हमले शुरू किए जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध खत्म करने के लिए सार्थक बातचीत जारी है। ट्रंप ने होर्मुज जलडमरुमध्य खोलने के लिए ईरान को दी गई समयसीमा आगे बढ़ा दी, हालांकि ईरान के झुकने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इजराइल की सेना ने कहा कि शुक्रवार को तेहरान में हमले करते हुए बैलिस्टिक मिसाइल और अन्य हथियार बनाने के ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना ने कहा कि इसके अलावा पश्चिमी ईरान में मिसाइल लॉन्चर और भंडारण स्थलों पर भी हमले किए गए। इजराइल में भी हवाई हमले के सायरन बजे और सेना ने कहा कि वह ईरान की मिसाइलों को रोकने की कोशिश कर रही है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि ईरान पर हमले "और तेज होंगे तथा इनका दायरा फैलेगा।वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति सामान्य-मंत्री सिरसा
दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने वाणिज्यिक सिलेंडर की आपूर्ति औसत दैनिक खपत का 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी है। सिरसा ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा कि सरकार एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दिल्लीवासियों को व्यावसायिक एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाते हुए सिरसा ने कहा कि आवंटन को 1,800 से बढ़ाकर प्रतिदिन 4,500 सिलेंडर (19 किलोग्राम समतुल्य) कर दिया गया है।डीजल एटीएफ निर्यात कर
सीबीआईसी चेयरमैन ने कहा कि डीजल और विमान ईधन (एटीएफ) पर निर्यात कर से दो सप्ताह में लगभग 1,500 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है।रामलला का हुआ सूर्य तिलक
अयोध्या के नव्य मंदिर में रामलला मंदिर चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे हम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव यानी राम नवमी के रूप में मनाते हैं, उस पावन अवसर पर आज अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ।प्रभु श्रीराम भारतीय चेतना के आदर्श: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रामनवमी की हार्दिक बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा तथा कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। योगी आदित्यनाथ ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "धर्म, सत्य और मर्यादा के श्रेष्ठतम प्रतीक प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव ’श्री रामनवमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।"उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम भारतीय चेतना के वे आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उनका जीवन स्मरण कराता है कि शक्ति का सौंदर्य मर्यादा में और विजय का अर्थ लोकमंगल में है।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "रामनवमी का यह पावन दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम अपने आचरण में सत्य, व्यवहार में करुणा और समाज में समरसता को स्थान दें, यही ’रामत्व’ का सच्चा उत्सव है।’’
उन्होंने कहा, "प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सभी के जीवन में शांति, संतुलन और सद्भाव बना रहे, यही मंगलकामना है। जय श्री राम।’’
जयशंकर ने जी7 की बैठक में सुरक्षा परिषद में सुधारों की जरूरत पर जोर दिया
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को फ्रांस में आयोजित जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों, शांति स्थापनों के अभियानों को सुव्यवस्थित करने और मानवीय सहायता आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर प्रकाश डाला।जयशंकर ने फ्रांस में वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार के विषय पर साझेदारों के साथ हुई बैठक में भाषण दिया। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’वैश्विक शासन में सुधार पर आमंत्रित साझेदारों के साथ जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के सत्र में भाषण दिया। यूएनएससी में सुधारों, शांतिरक्षा अभियानों को सुव्यवस्थित करने और मानवीय सहायता आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर प्रकाश डाला।’’
पोस्ट में लिखा, ’’खास कर वैश्विक दक्षिण की ऊर्जा चुनौतियों, उर्वरक आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाया गया।’’
रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में धूम
रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में शुक्रवार को मध्याह्न 12 बजे रघुकुल में रामलला के जन्म लेते ही यह उल्लास शिखर पर होगा। जन्मोत्सव से जुड़ीं समस्त तैयारियां पूरी हो गई हैं। ठीक 12 बजे सूर्य की रश्मियां चार से पांच मिनट तक रामलला के ललाट का अभिषेक करेंगी। इस सूर्यतिलक का परीक्षण हो गया है। रामभक्तों के लिए दर्शन की अवधि भी बढ़ा दी गई है।ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए पूरी तरह खोलने की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में यह घोषणा की।
ट्रंप ने लिखा कि ईरान सरकार के अनुरोध पर उन्होंने ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा, वार्ताएं चल रही हैं और वे बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर बमबारी नहीं करेंगे।
'मोदी विरोध में क्या आप भारत की खिलाफत करेंगे?' मस्क का समर्थन करने पर तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी से पूछा
‘ट्रंप को खुश करने का नहीं मिला फायदा’, जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा?
'हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे...', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर क्यों कसा तंज फिर दी ये नसीहत
'लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं सांसदों को हिरासत में लेना, बातचीत से इंकार करना', मार्च पर सरकार के तरीके पर पायलट ने जताई चिंता
अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
© 2026 Times Horizon Private Limited
