आज की ताजा खबर: सेंसेक्स पहली बार 72 हजार के पार, एमफिल के वर्ष 2024-25 में नहीं होंगे एडमिशन
आगरा में स्कूलों में एक दिन का शीतकालीन अवकाश
आगरा में स्कूलों में एक दिन का शीतकालीन अवकाश को देखते हुए एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बीएसए ने एक दिन की छुट्टी दी है। नर्सरी से कक्षा 8 तक स्कूल रहेंगे बंद।नए साल की शुरुआत दक्षिण भारत के दौरे से करेंगे पीएम मोदी
नए साल की शुरुआत दक्षिण भारत के दौरे से करेंगे पीएम मोदी। तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल जाएंगे। दो और तीन जनवरी को करेंगे तीन राज्यों का दौरा। मंगलवार दो जनवरी को तिरुचापल्ली जाएंगे। सुबह 10:30 बजे यूनिवर्सिटी के कनवोकेशन में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3:15 बजे लक्षद्वीप में जन सभा करेंगे। बुधवार तीन जनवरी को केरल में दो स्थानों पर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।Amrit Bharat Express का कहां-कहां होगा ठहराव
Darbhanga To Ayodhya Amrit Bharat Express: दरभंगा से अयोध्या तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 30 दिसंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी। यह ट्रेन नरकटियागंज, रक्सौल होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। यह एक्सप्रेस ट्रेन श्रीराम की अयोध्या और माता सीता की मिथिला नगरी को जोड़ेगी। अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या से दरभंगा की दूरी पूरी करने में 12 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। पढ़ें पूरी खबरबिहार में आसान नहीं सीट बंटवारा
Lok Sabha Elections: विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट बंटवारे को लेकर अपनी-अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कांग्रेस की दिल्ली में हुई बैठक में 8 से 9 सीट पर दावेदारी ठोंक दी गई है। जबकि, राजद और जदयू बड़े भाई बनने को लेकर बेताब हैं। कहा जा रहा है कि जदयू जहां पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम के आधार पर सीट बंटवारे की बात कर रही है, वहीं राजद पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम को आधार बनाने की शर्त रख रही है।अयोध्या जंक्शन हुआ अब ‘अयोध्या धाम’
Ayodhya News: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों अयोध्या दौरे पर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।राजस्थान में एक जनवरी से 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर
राजस्थान में गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का वायदा भाजपा ने विधान सभा चुनाव के समय किया था। चुनाव में मिली जीत के बाद अब बीजेपी की नई सरकार इस वादों को पूरा करने जा रही है। सीएम भजन लाल शर्मा ने बुधवार को टोंक से इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनवरी से राज्य में 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। यह लाभ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। सीएम भजन लाल शर्मा बुधवार को टोंक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने लाभार्थियों से संवाद भी किया।दिल्ली में मिला कोरोना के जेएन.1 वैरिएंट का पहला मामला
दिल्ली में ओमीक्रॉन के सब-वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 नमूनों में से एक जेएन.1 और दो ओमीक्रॉन हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ये जानकारी दी। NCR में पहले ही कोरोना के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 के कई केस सामने आ चुके हैं। गाजियाबाद में तीन, नोएडा और गुरुग्राम में एक-एक मामला सामने आ चुका है। वहीं कर्नाटक में इस सब -वेरिएंट जेएन.1 से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 9 नए मामले सामने आए। इन नए केस के साथ दिल्ली में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 35 से अधिक हो गई है। एक 28 वर्षीय संक्रमित की मृत्यु भी हो गई।एमफिल के वर्ष 2024-25 में नहीं होंगे एडमिशन
यदि आप एमफिल पाठ्यक्रम में दाखिला लेने जा रहे हैं या ऐसी कोई योजना बना रहे हैं तो आपको सतर्क होने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अब एमफिल की डिग्री की मान्यता समाप्त कर दी गई है। अब कोई भी भारतीय विश्वविद्यालय एमफिल की डिग्री या पाठ्यक्रम छात्रों को ऑफर नहीं कर सकेगा। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के मुताबिक यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को 2024-25 सेशन के लिए एडमिशन रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए कहा है। हालांकि पहले से एमफिल कर रहे छात्रों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। यूजीसी ने देशभर के सभी छात्रों को भी इस संबंध में सतर्क रहने को कहा है।सेंसेक्स पहली बार 72 हजार के पार
सेंसेक्स 701 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ बुधवार को पहली बार 72,000 अंक के स्तर को पार कर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बुधवार को कारोबार के बंद होने तक सेंसेक्स लगभग 1 प्रतिशत या 701 अंक बढ़कर 72,038.43 पर आ गया, जबकि निफ्टी 1 प्रतिशत या 213 अंक की वृद्धि दर्ज करते हुए 21,654.75 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।अब भारत ब्रॉन्ड नाम से चावल भी बेचेगी सरकार
भारत सरकार भारत ब्रांड (Bharat Brand) के तहत पैकेज्ड चावल को भारत राइस (Bharat Brand Rice) के रूप पेश करने की तैयारी में है। इस पैकेट वाले चावल की कीमत 25 रुपये किलो होगी। इस साल की शुरुआत में सरकार ने इन वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के बीच भारत ब्रांडेड आटा और दाल को भी मार्केट में उतारा था। भारत आटा की कीमत 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि भारत दाल की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम है। पढ़ें पूरी खबरफारुक अब्दुल्ला ने फिर दिया बड़ा बयान
Farooq Abdullah: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अपने कश्मीर राग को अलापा है। फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर भी गाजा बन जाएगा। हमारे एक तरफ पाकिस्तान है और दूसरी तरफ चीन। अगर युद्ध होगा तो बम हवा में तो गिरेंगे नहीं। उन्होंने कहा, बम कश्मीर में गिरेंगे और यहां गाजा जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबरमनी एक्सचेंजर के बदलेंगे नियम
Money Exchange Rules:विदेशी मुद्रा से संबंधित सेवाओं की सुविधा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक नई पहल की है। मनी चेंजिंग को तर्कसंगत बनाने के लिए आरबीआई एक नया मसौदा लेकर आया है। इसके तहत मनी एक्सचेंज की एक नई कैटेगरी प्रस्तावित की गई है । जो कैटेगरी-I और कैटेगरी-II अधिकृत डीलरों के एजेंसी मॉडल के माध्यम से मनी एक्सचेंज का व्यवसाय कर करेंगे। ऐसी कारोबारियों को आरबीआई से लाइसेंस की मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके पहले फेमा, 1999 के तहत अधिकृत व्यक्तियों (एपी) को लाइसेंस देने कीसमीक्षा मार्च 2006 में की गई थी। पढ़ें पूरी खबरपूरा विश्वास है सेना जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर देगी: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की वीरता के लिए बुधवार को उनकी सराहना की और कहा कि उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि सेना जम्मू कश्मीर की धरती से आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया कर देगी। रक्षा मंत्री ने सीमावर्ती जिले राजौरी में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, मुझे आपकी वीरता और दृढ़ता पर विश्वास है...जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया होना चाहिए और आपको इस प्रतिबद्धता से आगे बढ़ना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि आपको विजय मिलेगी। राजनाथ हाल में पुंछ में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। इस हमले में चार सैनिक शहीद हो गए थे।मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) गैरकानूनी संगठन घोषित
मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसर्रत आलम गुट) और इसके सदस्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल।24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 529 नए मामले, 40 केस जेएन.1 वायरस के
Covid-19 Updates: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 529 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे देश में सक्रिय संक्रमण की संख्या 4,093 हो गई है। मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में तीन नई मौतें हुईं, दो कर्नाटक में और एक गुजरात में। इस बीच, कोविड-19 का सब-वेरिएंट जेएन.1 के 40 और मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ 26 दिसंबर तक देश भर में नए वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 109 हो गई।बंगाल के मंत्री ने ममता को चैतन्य महाप्रभु का 'अवतार' बताया, विवाद
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'चैतन्य महाप्रभु का अवतार' बताकर विवादों में घिर गए हैं। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बसु को पूर्वी बर्दवान जिले के पुरबस्थली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए देखा और सुना गया, चैतन्य देव हमेशा सभी धर्मों की एकता की बात करते थे। उन्होंने कभी भी लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की वकालत नहीं की. इसी तरह ममता बनर्जी भी सर्व-समावेश में विश्वास करती हैं। वह कभी भी विभाजनकारी राजनीति को प्रोत्साहित नहीं करतीं।' इसलिए अगर पश्चिम बंगाल में चैतन्य महाप्रभु का कोई आदर्श अवतार है तो वह ममता बनर्जी हैं। उनकी टिप्पणियों पर विपक्षी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।राजस्थान कैबिनेट विस्तार जल्द
Rajasthan cabinet expansion: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी नई भाजपा सरकार के लिए कैबिनेट विस्तार की तैयारी है, भजन लाल शर्मा सरकार में एक या दो दिन में नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, बुधवार या गुरुवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है और शपथ ग्रहण के लिए राजभवन में तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश की तरह ज्यादा नए विधायकों को मौके दिए जाएंगे।अगले दो दिन तक दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा
अगले दो दिन तक दिल्ली और एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिलेगा। गुरुवार सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक के लिए IMD की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हल्की बारिश होगी इसके बाद मौसम करवट लेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 2 जनवरी से लेकर 10 जनवरी के बीच में राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 2 जनवरी के बाद दिल्ली का पर 4 से 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की उम्मीद मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है, उस दिन कोहरा कम होगा।शिवराज सिंह चौहान का घर बदला, सीएम आवास से हुए शिफ्ट
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का पता बदल गया है। वे मुख्यमंत्री आवास से नए आवास में जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान लगभग 18 साल तक मुख्यमंत्री आवास में रहे और बुधवार को नए आवास में जा रहे हैं। उनके नए आवास का पता बी आठ 74 बंगला होगा। वे अब इसी आवास में रहेंगे। चौहान ने परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास में हाउस मंदिर में पूजा अर्चना की और गौशाला में गौ माता के दर्शन किए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में पदस्थ सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात की और उन्हे विदाई भी दी।उत्तराखंड में 4 साल के बच्चे को उठाकर ले गया गुलदार
उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बाघ और गुलदार का कहर देखने को मिल रहा है। अब मैदानी इलाकों में भी बाघ का आतंक दिखाई देने लगा है। देहरादून शहर से सटे गांव सिंगली में मंगलवार देर शाम गुलदार एक 4 साल के बच्चे आयांश को घर के आंगन से उठाकर ले गया। इसकी जानकारी परिजनों ने तुरंत एसएसपी अजय सिंह को दी। तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया गया। पुलिस ने बालक की तलाश में जंगल व आसपास के इलाके में रात भार लगातार कांबिंग की। बुधवार सुबह बच्चे का शव जंगल से बरामद हुआ। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश (उम्र 4 वर्ष) को उसके घर के आंगन से गुलदार उठाकर ले गया है। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठे हो गए। गांव में दहशत फैल गई।तुर्की की संसदीय समिति ने स्वीडन के नाटो सदस्यता प्रस्ताव को मंजूरी दी
तुर्की के संसद की विदेश मामलों की समिति ने विचार-विमर्श के बाद स्वीडन की नाटो की सदस्यता संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब पूरी संसद इस पर मतदान करेगी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाटो में स्वीडन के प्रवेश प्रोटोकॉल को मंजूरी देने से संबंधित विधेयक को सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी, नेशनलिस्ट मूवमेंट पार्टी और मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के वोटों के साथ समिति द्वारा अपनाया गया। आईवाईआई (गुड) पार्टी ने विधेयक के खिलाफ मतदान किया, जबकि पीपुल्स इक्वेलिटी एंड डेमोक्रेसी पार्टी ने मतदान में भाग नहीं लिया।श्रीनगर-बारामूला मार्ग में संदिग्ध वस्तु बरामद, नष्ट की गई
जम्मू कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा लगाए गए विस्फोट को वक्त रहते निष्क्रिय कर दिया और एक बड़ी घटना होने से रोक ली। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सुबह के वक्त नियमित गश्त के दौरान श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर लवायपुरा में एक गैस सिलेंडर संदिग्ध परिस्थियों में पड़ा देखा, जिसके बाद यातायात का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।कांग्रेस निकालेगी ‘भारत न्याय यात्रा’
कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करेगी, यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जायेगी : कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल।मंडला पूजा से पहले सबरीमला में भक्तों की अप्रत्याशित भीड़
केरल के सबरीमला में स्थित भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध मंदिर में बुधवार सुबह अप्रत्याशित भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि इस पहाड़ी मंदिर में शुभ मंडला पूजा होने में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं।मंदिर परिसर ‘सन्निधानम’ में अपने सिर पर ‘इरुन्मुदिकेट्टू’ की पवित्र पोटली लिए और स्वामी शरणम अयप्पा मंत्रों का जाप करते हुए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। भक्तों की भीड़ मंडला पूजा की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रही है, जो भगवान अयप्पा मंदिर में दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा के पहले चरण के समापन का प्रतीक है।तिरुवल्लूर के एन्नोर में अमोनिया गैस लीक
Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एन्नोर में एक उर्वरक निर्माण इकाई से अमोनिया गैस लीक होने से अफरातफरी मच गई। गैस लीक होने के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 26 दिसंबर की रात करीब 11.45 बजे प्लांट से रिसाव के बाद पूरे मोहल्ले में बेचैनी फैल गई। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कंपनी के आसपास के पेरिया कुप्पम जैसे आवासीय इलाकों में 25 से अधिक लोगों को बेचैनी, मतली और बेहोशी का अनुभव हुआ और उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया।पहलवानों से राहुल की मुलाकात
राहुल गांधी ने हरियाणा में की पहलवानों से मुलाकात
दिल्ली में कोहरे की घनी चादर
उत्तर भारत में शीत लहर और घना कोहरा
उत्तर भारत में शीत लहर ने जोर पकड़ लिया है। बुधवार सुबह दिल्ली में कोहरे की मोटी परत छाई रही। दिल्ली के नागरिकों की सुबह धुंध भरी रही, क्योंकि राजधनी में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता कम हो गई और यातायात बाधित हुआ। इससे यात्रियों को आने-जाने में देरी का सामना करना पड़ा है।इजरायल ने भारत में अपने नागरिकों के लिए यात्रा सलाह जारी की
इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भारत में अपने नागरिकों के लिए एक यात्रा सलाह जारी की है, जिसमें संदेह है कि मंगलवार को नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुआ विस्फोट एक संभावित आतंकवादी हमला था। मंगलवार शाम नई दिल्ली के चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में इजराइल दूतावास के पास हुए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ। संपर्क करने पर इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा, हम पुष्टि कर सकते हैं कि शाम 5:48 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा टीम अभी भी स्थिति की जांच कर रही है।मुझे पार्टी से निकाला तो भाजपा का भ्रष्टाचार बेनकाब कर दूंगा: यतनाल
असंतुष्ट भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने मंगलवार को चेतावनी दी कि यदि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया तो वह कोविड-19 महामारी के दौरान बी एस येदियुरप्पा की अगुवाई वाली कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में हुई 40 हजार करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं को उजागर कर देंगे। उनके बयान पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अनियमितताएं होने के यतनाल के आरोप उनके (उनकी पार्टी कांग्रेस के) इस आरोप के सबूत हैं कि राज्य में भाजपा शासन में 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार थी।हाई कोर्ट ने हिमाचल सरकार को डीजीपी, एसपी को हटाने का निर्देश दिया
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को हटाने का निर्देश दिया, ताकि वे एक कारोबारी की जान को खतरे संबंधी शिकायत की जांच को प्रभावित न कर सकें। अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि वह इस मामले में असाधारण परिस्थितियों के कारण हस्तक्षेप कर रही है विशेष रूप से तब जब प्रतिवादी गृह सचिव ने मामले में प्रस्तुत सामग्री से आंखें मूंद लीं।मप्र: भोपाल में 15 साल बाद बीआरटीएस हटेगा
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भोपाल की सड़कों से बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) हटाने का फैसला किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सार्वजनिक परिवहन बसों के लिए समर्पित लेन निर्धारित करने हेतु बनाया गया बीआरटीएस, 15 साल पहले भोपाल में लागू किया गया था। घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरने वाले इसके एक बड़े हिस्से को पहले ही हटा दिया गया था।सीएए देश का कानून, कोई इसे लागू करने से रोक नहीं सकता: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि यह देश का कानून है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया। यहां नेशनल लाइब्रेरी में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी इकाई के सदस्यों की बंद कमरे में एक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है।'आप' के साथ गठबंधन पर फैसला करेगा कांग्रेस आलाकमान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों और नीति को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों का कहना है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आलाकमान पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन या आगे किसी भी कदम के बारे में कोई भी निर्णय प्रदेश इकाई की बातों पर विचार करते हुए करेगा।छत्तीसगढ़ सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त चावल देगी
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों को नये वर्ष से आगामी पांच वर्ष तक मुफ्त चावल देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कदम से 67 लाख से अधिक लाभार्थियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में उचित मूल्य दुकानों से गरीब परिवारों को नए साल जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक चावल निःशुल्क मिलेगा।दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास विस्फोट, कोई घायल नहीं
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजराइल के दूतावास के पास मंगलवार शाम को एक विस्फोट हुआ और घटनास्थल से इजराइली राजदूत को अभद्र भाषा में संबोधित एक पत्र बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक तलाश अभियान चलाया गया। एनआईए के एक दल ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। विस्फोट और पत्र बरामद होना दूतावास के समीप 2021 में हुए विस्फोट की याद दिलाता है जिसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं। एनआईए ने उस मामले की जांच की थी।ड्रोन हमला : भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सुरक्षा अभियान शुरू किया
भारतीय नौसेना ने मंगलवार को कहा कि उसने अरब सागर में व्यावसायिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर हमले समेत क्षेत्र में हाल की घटनाओं के मद्देनजर इस क्षेत्र में केंद्रित समुद्री सुरक्षा अभियान शुरू किया है। नौसेना ने यह घोषणा तब की है जब कुछ घंटे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में एक कार्यक्रम में हमलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया।दिल्ली NIA कोर्ट का ISIS पर बड़ा एक्शन, 4 ऑपरेटिव को सजा; उमर, निसार समेत तीन को 6-6 साल की कैद
पारादीप के पास पलटने की कगार पर था केमिकल टैंकर MT Seagull 9, इंडियन कोस्ट गार्ड ने संभाला; 23 क्रू सुरक्षित
'डॉक्टरों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य', सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना पार्षद की रद्द की जमानत; 3 दिन के भीतर सरेंडर करने का निर्देश
'SIR के बाद 728 में से सिर्फ एक वोटर बचा', राहुल गांधी ने SDM को लगाया फोन, बोले- बेला एस्टेट में 727 के काटे गए नाम
9 मौतों के 'यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे' पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी चीफ सेक्रेटरी और सड़क परिवहन मंत्रालय से मांगा जवाब
© 2026 Times Horizon Private Limited
